Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:03 AM IST

भारत के अजीबो-गरीब मंदिर, कहीं चाइनीज खाने के साथ चीनी पंडित करते हैं पूजा तो कहीं चढ़ती है शराब

क्या आप ऐसे मंदिरों के बारे में जानते हैं जहां अजीबो गरीब चीजों से पूजा की जाती है। अगर नहीं तो पढ़िए हमारा यह लेख।  
Updated:- 2022-06-16, 13:25 IST
image

भारत देश विविधता के लिए जाना जाता है। यहां आपको अलग-अलग भाषा, संस्कृति और परंपरा देखने को मिलेगी। जिस तरह यहां की परंपरा और रीति-रिवाज अलग है। भारत में आपको लाखों की संख्या में मंदिर देखने को मिलेंगे। आप किसी न किसी मंदिर में जरूर गए होंगे जहां भगवान की पूजा-पाठ की जाती हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे में मंदिरों के बारे में बताएंगे जहां पूजा-पाठ करने का तरीका एकदम अलग है। 

भारत के इन मंदिरों में अजीबोगरीब चीजों से पूजा की जाती है। जिसे जानकर आपको हैरानी जरूर होगी। आइए जानते हैं उन मंदिरों के बारे में। 

चाइनीज काली मंदिर 

unusual temples in india you should visit in hindi ()

कोलकाता का काली मंदिर देश के बाकी काली मंदिर से अलग है। क्योंकि इस मंदिर में चीनी पुजारी हैं। जो अपने अनुसार मां काली की पूजा करते हैं। इस मंदिर में भक्तों को प्रसाद के रूप नूडल्स और फ्राइड राइस दिया जाता है। इसके अलावा मंदिर में चॉप्सी, चावल और सब्जियों से बनी चीजें चढ़ाई जाती हैं। इस मंदिर में हाथ से बने पेपर को जलाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। 

एयरोप्लेन गुरुद्वारा 

पंजाब के इस गुरुद्वारा को हवाई जहाज गुरुद्वारा के नाम से जाना जाता है। मान्यता के अनुसार गुरुद्वारे में खिलौने वाला हवाई जहाज का दान करने से वीजा और पासपोर्ट बनने में किसी भी तरह की अड़चन नहीं आती हैं। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों का पासपोर्ट बनने में किसी भी तरह की परेशानी आती है वह गुरुद्वारा में खिलौना दान कर सकते हैं। 

काल भैरव मंदिर 

unusual temples in india you should visit in hindi

गुजरात के अहमदाबाद में स्थित काल भैरव मंदिर भी अपने अनोखे पूजा तरीके के लिए फेमस है। कहा जाता है कि इस मंदिर में हर रविवार की शाम शराब की बोतल प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है। 

इसे जरूर पढ़ेंः  जानें जापान की वो 5 अजीबो-गरीब बातें, जिन्हें सुनकर निकल आएगी आपकी भी हंसी

करणी माता मंदिर

राजस्थान के बीकानेर में स्थित करणी माता का मंदिर चूहों के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में 25000 से भी ज्यादा चूहे रहते हैं। मंदिर में आने वाले भक्त इन चूहों को दूध चढ़ाते हैं। मान्यता है कि यह चूहे माता करणी का पुनर्जन्म है।

बुलेट बाबा 

आपने भगवान की पूजा के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं राजस्थान के जोधपुर में मोटरबाइक की पूजा की जाती है। यह पढ़कर आपको जरूर हैरानी हुई होगी। लेकिन यह सच है कि जोधपुर में भक्त एनफील्ड बुलेट बाइक की पूजा करते हैं। बुलेट बाबा की पूजा सुरक्षित यात्रा करने के लिए किया जाता है। (भारत के भव्य मंदिर)

इसे जरूर पढ़ेंः जानिए दुनिया भर के कुछ अजीबो-गरीब ईटिंग डिसआर्डर के बारे में

अमिताभ बच्चन मंदिर 

unusual temples in india you should visit in hindi ()

बॉलीवुड एक्टर के फैंस के बारे में आपने जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कोलकाता में फैंस अमिताभ बच्चन को भगवान की तरह पूजते हैं। सुबह-शाम मंदिर में उनकी आरती की जाती हैं।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।  

Image Credit: shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।