Maharashtra Travel: ये हैं महाराष्ट्र के सबसे रहस्यमय मंदिर, ज्ञानी भी नहीं सुलझा पाए यहां का रहस्य

Top Mysterious Temples In Maharashtra: हिंदुस्तान इतिहास, विरासत, समृद्ध संस्कृति और कई रहस्यमयी चीजों से घिरा हुआ एक खूबसूरत और अनोखा देश है।
भारत विश्व का एक ऐसा भी देश है, जहां पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण भारत में करोड़ों से भी अधिक देवी-देतावों का मंदिर हैं। इस देश में कुछ ऐसे मंदिर मौजूद हैं, जहां दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं।
हिंदुस्तान में कुछ ऐसे भी मंदिर है, जो किसी रहस्यमयी कहानी से कम नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्र में स्थित कुछ ऐसे ही रहस्यमयी मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने अनसुलझे रहस्यों के लिए पूरे विश्व में जाने जाते हैं।
केदारेश्वर गुफा मंदिर (Kedareshwar Cave Temple)
महाराष्ट्र में स्थित रहस्यमयी मंदिर का जिक्र होता है, तो सबसे पहले केदारेश्वर गुफा मंदिर का नाम जरूर शामिल रहता है। यह मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में हरिश्चंद्रगढ़ पहाड़ी किले पर स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।
केदारेश्वर गुफा मंदिर के बारे में एक बात भी को हैरान करती है। जी हां, इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह सिर्फ एक स्तंभ पर टिका हुआ। यह मंदिर कैसे हजारों साल से एक ही स्तंभ पर टिका हुआ, इसका पता वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव ने स्वयं इस मंदिर में शिवलिंग स्थापित किया था।
- पता- केदारेश्वर गुफा मंदिर महाराष्ट्र के हरिश्चंद्रगढ़ में स्थित है।
इसे भी पढ़ें: Gujarat's unique Modhera Sun temple: इस मंदिर में सूर्य भगवान भी करते हैं अभिषेक, इस दौरान आप भी पहुंचे दर्शन करने
कैलाश मंदिर (Kailash Temple)
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले स्थित कैलाश मंदिर एक चर्चित, पवित्र और एक रहस्यमयी मंदिर भी माना जाता है। यह पवित्र मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। कहा जाता है कि यह मंदिर कैलाश की तरह दिखाई देता है, इसलिए इसका नाम कैलाश मंदिर है।
कैलाश मंदिर भारत का एक ऐसा मंदिर है, जिसे चट्टान को काटकर बनाया गया है। जी हां, यह माना जाता है कि करीब 40 हजार टन वजनी पत्थरों को काटकर काटकर बना गया है। इतने बड़े पत्थर को प्राचीन काल में कैसे काटकर बनाया था, जिसके बारे में कई ज्ञानी भी नहीं जवाब नहीं दे पाते हैं। इस मंदिर की वास्तुकला भी लोगों को चकित करती है।
त्र्यंबकेश्वर मंदिर (Trimbakeshwar Shiva Temple)
महाराष्ट्र के नासिक से लगभग 28 किमी की दूरी पर त्र्यंबकेश्वर मंदिर एक पवित्र शहर होने के साथ-साथ एक चर्चित मंदिर भी है। यह पवित्र मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, जो ब्रह्म गिरि नामक पर्वत के पास स्थित है। ब्रह्मगिरि पर्वत के ठीक पास से गोदावरी नदी बहती है।
त्र्यंबकेश्वर मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह एक चमत्कारी मंदिर होने के साथ-साथ एक रहस्यमयी मंदिर भी है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि गौतम ऋषि की तपस्या के चलते भगवान शिव प्रसन्न होकर माता पार्वती के साथ प्रकट हुए थे। इस मंदिर की वास्तुकला भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है।
इसे भी पढ़ें: कहीं उल्टे तो कहीं काले रंग में पूजे जाते हैं बजरंगबली, जानें कहां स्थित है हनुमान जी के 5 प्रसिद्ध मंदिर
गणपतिपुले (Ganpatipule Temple)
महाराष्ट्र में किसी रहस्यमयी गणेश मंदिर का जिक्र करता है, तो वो गणपतिपुले मंदिर का नाम जरूर लेता है। कहा जाता है कि यह मंदिर करीब 400 सौ से भी अधिक पुराना है। यह पूर्णरूप से भगवान गणेश को समर्पित है।
इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि भगवान गणपति खुद यहां प्रकट हुए थे। मंदिर में स्थित गणेश जी की मूर्ति सफेद रेत से बनी हुई है। मूर्ति की नक्काशी भक्तों को खूब आकर्षित करती है। आपको बता दें कि समुद्र के किनारे होने के चलते यहां हर दिन हजारों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। (गणपतिपुले में घूमने की जगहें)
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-@secret_temples, mysoretusker
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।