Haunted Places Of Pune: पुणे की इन डरावनी जगहों पर जाने वालों की कांप उठती है रूह, जानें क्यों

Horror Places In Pune: भारत भर में पुणे शहर अपनी लोक-संस्कृति के प्रसिद्ध है। इस शहर की खूबसूरती देखने के लिए हर दिन हजारों देशी और विदेशी सैलानी पहुंचते रहते हैं। खासकर अगस्त के महीने में सबसे अधिक सैलानी पहुंचते हैं, क्योंकि अगस्त में पुणे का मौसम सुहावना होता है।
इस शहर में घूमने के लिए जिस तरह कुछ जगहें फेमस हैं ठीक उसी तरह कुछ ऐसी जगहें हैं जो एक नहीं बल्कि कई डरावनी कहानियों के लिए भी फेमस हैं। लेख में हम आपको पुणे की कुछ ऐसी डरावनी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाने वालों की रूह तक कांप उठती है। आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं।
सिंहगड फोर्ट (Sinhagad Fort)

पुणे शहर में मौजूद सिंहगड फोर्ट एक प्राचीन किला है। पुणे का यह फोर्ट बेहद ही डरावना माना जाता है। लोगों का मानना है कि सूरज ढलते ही कोई भी व्यक्ति अकेले जाने की हिम्मत नहीं करता है। इसलिए भी डरावनी जगहों में शामिल है-
- कई लोगों का मानना है कि रात होते ही यहां से अजीब-अजीब तरह की चीखने की आवाज आती है।
- माना जाता है कि रात के समय इस फोर्ट से तलवार टकराने की भी आवाज आती रहती है।
- इस फोर्ट को लेकर लोगों का मानना है कि प्राचीन समय में यहां कैदियों को भूखे रखा जाता था।
शनिवारवाड़ा किला (Shaniwar Wada Haunted Story)

शनिवारवाड़ा फोर्ट की आलीशान बनावट को देखकर यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि शनिवार वाड़ा भी एक डरावनी जगह भी है। लेकिन लोगों कि माने तो शाम होते ही इस फोर्ट के आसपास भी घूमने के लिए कोई नहीं जाता है। इन वजह से भी यह डरावनी जगहों में शामिल है-
- कहा जाता है कि एक बार इस फोर्ट में भयानक आग लगी थी और इसमें हजारों लोगों की जान चली गई थी।
- आग में जिन लोगों की जान गई थी उनकी आत्मा इस फोर्ट में भटकती है।(जोधपुर की डरावनी जगह)
- कई लोगों का मानना है कि इस फोर्ट से बच्चों के चिल्लाने की भी आवाज आती रहती है।
इसे भी पढ़ें:महाराष्ट्र में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो दिवेआगर घूमने जाएं
खडकी वॉर कब्रिस्तान (Khadki War Cemetery)

किसी भी कब्रिस्तान की डरावनी कहानी किसी भी इंसान के रोंगटे खड़े कर देने वाली होती है। कुछ इसी तरह की भयानक कहानी खडकी वॉर कब्रिस्तान की भी है। आपको बता दें कि इस कब्रिस्तान में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को दफ़न किया गया है। इसलिए डरावनी जगह में शामिल है-
- दिन समय पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सूरज ढलते ही यहां कोई भी रुकना नहीं चाहता है।
- स्थानीय लोगों का माना है कि रात को करीब 12 बजे के बाद चिल्लाने की आवाज सुनाई देने लगती है।
- कई लोगों का मानना है कि रात के समय कब्रिस्तान में आत्माओं को खेलते हुए देखा गया है।
इसे भी पढ़ें:महाराष्ट्र की 10 सबसे फेमस ऐतिहासिक जगहों की झलक आप भी देखें इन तस्वीरों में
ये जगहें भी डरावनी कहानियों के लिए फेमस हैं

पुणे में मौजूद सिंहगड फोर्ट, शनिवारवाड़ा किला या फिर खडकी वॉर कब्रिस्तान ही डरावनी जगहों में शामिल नहीं हैं, बल्कि कुछ ऐसी भी जगहें हैं जहां जाने के लिए हिम्मत ही ज़रूरत है। (Pune Horror Places) जैसे-द हॉन्टेड हाउस, एमजी रोड, होलकर ब्रिज, तुंग फोर्ट आदि कई जगहें हैं जहां जाने वालों की रूह कांप उठती है।(दिल्ली-NCR की डरावनी जगहें)
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@gumlet,quoracdn)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।