उत्तराखंड का रहस्यमयी गांव, जहां सूर्यास्त के बाद भूत बनकर घूमती हैं 8 जवानों की आत्माएं

उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है और यह हिमालय की गोद में बसा हुआ एक सुंदर राज्य है। यहां पर मंदिर, नदियां और हिल स्टेशन स्थित हैं, लेकिन पहाड़ों की गहराई के बीच कुछ भुतहा गांव भी स्थित हैं, जो कई सालों से वीरान पड़े हुए हैं। 
Updated:- 2025-04-29, 21:23 IST
swala the haunted village in uttarakhand where the ghosts of 8 brave soldiers

आज के टेक्नोलॉजी और विज्ञान के जमाने में भूत-प्रेत जैसी बातें बेमानी सी लगती हैं। अगर कोई आपसे कहे कि एक ऐसा गांव है, जहां कोई इंसान नहीं रहता है बल्कि वहां केवल आत्माएं रहती हैं, तो शायद आप विश्वास नहीं करेंगे या आपको सुनने में किसी फिल्म की कहानी लगेगी। मगर, उत्तराखंड के चंपावत जिले में बसा स्वाला गांव कुछ ऐसा ही है, जिसे भुतहा गांव कहा जाता है। स्वाला गाव 1952 से पहले इंसानों से उजागर रहा करता था, लेकिन आज यहां केवल सन्नाटा पसरा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्वाला गांव में 8 जवानों की आत्माएं घूमती हैं, जिसकी वजह से गांव वीरान हो गया। 

1952 में हुई घटना

लोककथाओं और ग्रामीणों के अनुसार, साल 1952 में PAC की एक बटालियन इस रास्ते से गुजर रही थी। उनके काफिले की एक जीप अचानक से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कई जवान जीप के भीतर फंस गए। हादसे के बाद, घायल जवानों ने मदद के लिए आसपास के गांव वालों को पुकारा। लेकिन, मदद करने के बजाय कुछ लोगों ने जवानों का सामान लूटना शुरू कर दिया। जवान जीप में फंसे हुए दर्द से कहराते रहे, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं बचाया। 

इसे भी पढ़ें- राजस्थान का रहस्यमयी गांव, जहां से एक ही रात में गायब हो गए थे हजारों लोग

जवानों की जीप खाई में जा गिरी 

Swala village ghost story

कहते हैं कि इन जवानों ने आखिरी सांस तक मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई नहीं आया। सभी जवानों ने तड़प-तड़प कर अपनी जान गंवा दी। इस घटना के बाद गांव की हवा बदल गई और लोगों का मानना है कि 8 जवानों की आत्माएं गांव में भटकने लगीं। स्वाला गांव में रहने वाले लोगों को रात में अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देने लगीं। कुछ गांव वालों को रात के अंधेरे में सिपाही की वर्दी पहने परछाइयां भी दिखाई देनी लगी।

जवानओं की आत्माएं भटकने की अफवाह 

कहा जाता है कि जवानों की आत्माओं के डर से गांव के लोगों ने एक-एक करके पलायन करना शुरू कर दिया। वक्त गुजरने के साथ-साथ गांव वालों को जब पछतावा हुआ, तो उन्होंने जहां पर जीप गिरी थी वहां पर एक मंदिर बनवा दिया, लेकिन इससे खास फर्क नहीं पड़ा। आज भी इस रास्ते से गुजरने वाली गाड़ियां इस मंदिर के दर्शन करने के लिए रुकती हैं। 

2020 में दो परिवार रहने आए

हालांकि, साल 2020 में दो युवाओं ने इस गांव की तरफ रुख किया और वे आकर यहां बस गए। उन्होंने इस गांव में खेती-बाड़ी शुरू की और पशुपालन भी चालू किया। उनका कहना है कि यहां पर कोई भूत-प्रेत नहीं है। उनका मानना है कि गांव के लोगों ने बिजली, पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की वजह से यहां से पलायन किया था। यहां पर रोजगार के साधन नहीं थे इसलिए युवाओं ने शहरों की तरफ रुख कर लिया था। जिसकी वजह से गांव विरान हो गया।

इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड की इन भुतहा जगहों के बारे में क्या जानती हैं आप?

स्वाला गांव दिल्ली से कैसे पहुंचे?

1 (23)

दिल्ली से उत्तराखंड के चंपावत जिले में स्थित स्वाला गांव पहुंचने के लिए आप सड़क, रेल और हवाई मार्ग का रास्ता अपना सकते हैं। 

  • दिल्ली से स्वाला गांव के बीच की दूरी लगभग 420-450 किलोमीटर है। आपको पहुंचने में लगभग 11 से 12 घंटे लग सकते हैं। दिल्ली से टनकपुर या चंपावत तक के लिए आपको उत्तराखंड परिवहन की बस मिल जाएगी। यहां से आप शेयरिंग टैक्सी लेकर स्वाला गांव पहुंच सकते हैं। 
  • दिल्ली से ट्रेन के जरिए स्वाला गांव पहुंचने के लिए आपको टनकपुर रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा। आप Delhi-Tanakpur Express (Train No. 14555) ले सकते हैं, जो आपको 9 से 10 घंटे में पहुंचा देगी। इसके बाद स्टेशन से बाहर निकलकर, आप टैक्सी या बस के जरिए चंपावत से लोहाघाट और फिर स्वाला गांव तक पहुंच सकते हैं। 
  • दिल्ली से आपको पंतनगर एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट पकड़नी होगी। पंतनगर से 200 किमी की दूरी पर स्वाला गांव स्थित है। आपको एयरपोर्ट से निकलकर टैक्सी या बस से हल्द्वानी होते हुए टनकपुर और फिर स्वाला गांव पहुंचना होगा।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- freepik, wikipedia 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।