चेन्नई की सबसे डरावनी जगहें जहां कोई भी अकेले नहीं जाना चाहेगा

भारत के महानगरीय शहरों में से एक चेन्नई समुद्री तट से लेकर अन्य कई प्रसिद्ध जगहों के लिए पूरे भारत में फेमस है। यह एक ऐसा शहर है जहां घूमने के लिए देश के हर कोने से लोग पहुंचते हैं। एक तरह से दक्षिण-भारत का राजनितिक गढ़ भी माना जाता है।
चेन्नई में मौजूद चर्चित जगहों पर तो आप कई बार घूमने के लिए गए होंगे, लेकिन अगर आपसे यह पूछा जाए कि क्या आप चेन्नई की डरावनी जगहों के बारे में जानते हैं तो आपका जवाब क्या होगा?
इस लेख में हम आपको चेन्नई की कुछ ऐसी डरावनी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां रात को छोड़ दीजिए कई लोग सूरज ढलते ही इन जगहों पर घूमने के लिए नहीं पहुंचते हैं। आइए जानते हैं।
डी मोंटे कॉलोनी (De Monte Colony)
चेन्नई में मौजूद सबसे अधिक किसी डरावनी जगह के बारे में बात होती है तो सबसे पहले डी मोंटे कॉलोनी का जिक्र ज़रूर होता है। इस कॉलोनी के बारे में कहा जाता है कि एक घर में पति-पत्नी और बेटा रहते थे, लेकिन अचानक अगले दिन महिला और लड़का मृत अवस्था में मिलें। यह घटना अपने आप में एक ऐसी घटना थी जो बेहद ही डरावनी थी। इस घटना के बाद धीरे-धीरे पूरी कॉलोनी ही खाली हो गई।
एक अन्य मिथक है कि कॉलोनी में घूमने वाले कुत्ते दिन पर दिन गायब होने लगे और कुछ दिन बाद कॉलोनी के अंत में मौजूद जंगल में सब मृत पाए गए। इस घटना के बाद सभी लोग डर गए और कोई भी सूरज ढलते घूमने के लिए नहीं पहुंचता है।
इसे भी पढ़ें:दिल्ली-NCR की ये डरावनी जगहें हैं कई दिलचस्प कहानियों के लिए फेमस
करिकट्टुकुप्पम (Karikattukuppam)
चेन्नई में मौजूद करिकट्टुकुप्पम साल 2004 में आई सुनामी के बाद एक डरावनी स्थल के रूप में जाने जाना लगा। जी हां, कहा जाता है कि सुनामी के कारण करिकट्टुकुप्पम लगभग दर्जनों लोगों की मौत हो गई। इस सुनामी में कई घर के घर उजाड़ अचानक से उजाड़ गए।(जयपुर की डरावनी जगहें)
करिकट्टुकुप्पम में इस घटना के बाद आसपास की जगहों पर डरावनी हरकते का आभास होने लगा और लोग अकेले जाने से डरने लगे। कुछ समय बाद यह जगह चेन्नई की उन जगहों में शामिल हो गई जहां से अजीबो-गरीब आवाजे भी आने लगी। कई लोगों का मानना है कि यहां आज भी मृत आत्मा रहते हैं।
ब्रोकन ब्रिज (Broken Bridge)
चेन्नई के बसंत नगर में मौजूद ब्रोकन ब्रिज भी डरावनी जगहों में शामिल है। इस पुल को लेकर कहानी है कि नदी पार करने के लिए मछुआरों द्वारा इसे बनवाया गया था, लेकिन एक शाम कुछ मछुआरे मछली पकड़कर आ रहे थे और अचानक से सभी पुल के नीचे गिर गए। इस घटना के बाद उन सभी का पता नहीं चला कि वो ऐसे पानी में गिरे।(पुणे की डरावनी जगहें)
एक अन्य मिथक है कि इस घटना के कुछ समय बाद एक अचानक से एक दिन ब्रिज टूट गया, जिसके बाद पुल का निर्माण इसलिए नहीं किया कि फिर से कोई घटना न हो।
इसे भी पढ़ें:ये हैं भारत की 5 श्रापित जगहें जहां जाने से आज भी कतराते हैं लोग
चेन्नई की अन्य डरावनी जगहें
डी मोंटे कॉलोनी, करिकट्टुकुप्पम और ब्रोकन ब्रिज के अलावा चेन्नई में ऐसी कई अन्य जगहें हैं जो बेहद ही डरावनी मानी जाती हैं। ब्लू क्रॉस रोड, थियोसोफिकल सोसायटी, मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज, वाल्मीकि नगर में F2, विप्रो सीडीसी-5, ईस्ट कोस्ट रोड और अन्ना फ्लाईओवर जैसी जगहें बेहद ही डरावनी जगह मानी जाती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।