Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:28 PM IST

चंडीगढ़ की इन भुतहा जगहों पर आप भी अकेले नहीं जाना चाहेंगे, जानें क्यों?

चंडीगढ़ की चर्चित जगहों पर तो आप बहुत घूमने गए होंगे लेकिन,क्या आप इन भुतहा जगहों के बारे में जानते हैं?
Updated:- 2021-09-30, 10:20 IST
know most haunted places in chandigarh

भारत की सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक यानि पंजाब में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन जगहें हैं, यहां हर साल लाखों देशी और विदेशी लोग पहुंचते हैं। खासकर गोल्डन टेम्पल होने के चलते इस राज्य में सिख धर्म के लोग कुछ अधिक ही पहुंचते हैं। लेकिन, इस राज्य की राजधानी यानि चंडीगढ़ भी खूबसूरती के मामले में किसी अन्य शहर से कम नहीं है। यहां घूमने के लिए एक से एक चर्चित जगहें हैं। लेकिन, क्या आप इस शहर में मौजूद उन भुतहा जगहों के बारे में जानते हैं, जहां रात तो छोड़ दीजिए दिन के उजाले में कोई नहीं जाना चाहता है? जी हां, इस शहर में मौजूद उन भुतहा जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप भी अकेले नहीं जाना चाहेंगे, तो आइए जानते हैं।

भुतहा घर

most haunted places in chandigarh inside

शायद आप ये सोच रहे होंगे कि ये कैन सी जगह है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंडीगढ़ के सेक्टर-16 में एक प्राचीन घर है जिसे भुतहा घर के नाम से जाना जाता है। ये घर इस कदर डरावना है कि यहां से गुजरने वाले भी किसी के साथ ही गुजरते हैं। कहा जाता है कि इस घर में एक छात्रा की आत्मा भटकती रहती है, जिसने कुछ सालों पहले आत्महत्या कर ली थी। लोगों का मानना है कि शाम होते ही इस घर से अजीब-अजीब आवाजे आती हैं। आज भी शाम होते ही बहुत कम लोग ही इस रास्ते से गुजरना पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें:दिल्ली से लगभग 500 किमी की दूरी पर है खूबसूरत डीडीहाट हिल स्टेशन

श्मशान घाट

haunted places in chandigarh inside

चंडीगढ़ के सेक्टर-25 में मौजूद श्मशान घाट पंजाब की सबसे फेमस भुतहा जगहों में से एक है। स्थानीय लोगों कि माने तो इस जगह आत्माओं का बसेरा है और रात को कब्र से निकलकर आसपास घूमते रहते हैं या फिर खेलते रहते हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि ये भुत आपस में लड़ाई भी करते हैं और इनकी आवाजे सुनाई देती हैं। लोगों का ऐसा दावा है कि यहां शाम के बाद अकेले जाना खरतों से खाली नहीं रहता है।(बिहार की इन भुतहा जगह)

सुखना लेक

most haunted places in chandigarh inside

पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़ के लिए सुखना लेक एक बेहद ही फेमस जगह है। यहां कुछ साल पहले तक हर रोज हजारों सैलानी घूमने के लिए आते थे लेकिन, अब बहुत कम लोग ही घूमने के लिए जाते हैं। स्थानीय लोगों कि मानें तो पिछले कुछ सालों में यहां अजीब-अजीब तरीके लोगों को मौत हुई है। रात के समय ये जगह दलदली होने लगती है, और दिन में बंजर। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस जगह पर किसी बुरी आत्मा का साया जो लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है।

इसे भी पढ़ें:नैनी झील: सात पहाड़ियों से घिरी एक बेहद ही खूबसूरत झील

कसौली

most haunted places in chandigarh inside

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंडीगढ़ में मौजूद कसौली, हजारों साल प्राचीन एक कब्रिस्तान है। यह कब्रिस्तान घने जंगलों के बीच में मौजूद है। ये जगह इस कदर भुतहा है कि अगर शाम के समय किसी की जान चली जाती है और उसे जलाना है तो इस कब्रिस्तान में कोई भी नहीं आता है। (चंडीगढ़ का रॉक गार्डन) इसके अलावा भी इस कब्रिस्तान से कई डरावनी कहानियां जुड़ी हुई हैं। लोगों की माने तो यहां मौजूद पेड़-पौधे अपने आप हिलने-डुलने लगते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@holidify.com,jagranimages.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।