Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:17 AM IST

भक्ति में लीन होना है तो इन प्रमुख जैन मंदिरों में दर्शन के लिए एक बार पहुंचे

भारत के कई राज्‍यों में प्राचीन और प्रसिद्ध जैन मंदिर स्थित हैं। तो चलिए आज उनमें से कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानते हैं।
Updated:- 2020-09-22, 17:09 IST
know most famous jain temple in india

जैन धर्म को भारत के साथ दुनिया का सबसे पुराना धर्म माना जाता है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और अरुणाचल प्रदेश से लेकर गुजरात तक कुछ ऐसे जैन मंदिर हैं, जिनके दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु जाते रहते हैं। महावीर जयंती पर तो अन्य दिनों की अपेक्षा जैन मंदिर में आपको भीड़ ही भीड़ दिखाई देगी। आज इस लेख में मैं आपको भारत के कुछ प्रसिद्ध जैन मंदिरों की यात्रा पर लेकर चलने वाला हूं, जहां आपको बताएंगे कि क्या खास है इन जैन मदिरों में। तो चलिए इस यात्रा को प्रारंभ करते हैं-    

श्री महावीर जैन मंदिर

jain temple in india inside

यह मंदिर राजस्थान में स्थित है। श्री महावीर जैन मंदिर पूरे भारत में जैन धर्म के पवित्र स्थानों में से एक है। कहा जाता है कि इस मंदिर में वर्धमान महावीर जी की 29 फुट उंची मूर्ति है। इस मंदिर के दर्शन के लिए देश-विदेश से सैलानी घूमने के लिए आते हैं। इस मंदिर को 'टीले वाले बाबा' के रूप में भी जाना जाता है। यहां हर साल महावीर जयंती के मौके पर मेला भी लगता है।

इसे भी पढ़ें: इन राज्यों में घूमने जाएं तो वहां की ये यादगार चीजें खरीदना ना भूलें

पार्श्वनाथ मंदिर

famous jain temple in india inside

पार्श्वनाथ मंदिर मध्य प्रदेश के खजुराहो में है। इस मंदिर का निर्माण 10वीं शताब्दी में यशोवर्मन के पुत्र और उनके उत्तराधिकारी धंग के शासनकाल में हुआ था। यह मंदिर भारतीय वास्तुकला का बेजोड़ नमूना है। मंदिर के चारों तरफ अनगिनत प्रतिमाएं हैं। अगर आप मध्य प्रदेश घूमने जाएं तो भगवान पार्श्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए ज़रूर पहुंचे। (बिहार के 4 प्रसिद्ध धार्मिक स्थल)

 

धर्मनाथ जैन मंदिर

most famous jain temple in india inside

यह मंदिर केरल के कोचीन शहर में स्थित है। कहा जाता है कि यह मंदिर सौ साल से भी पुराना है। खूबसूरत बनावट और नक्काशी के लिए पूरे देश भर में मशहूर है ये मंदिर। मंदिर में नक्काशीदार संरचनाओं को खूबसूरती से उकेरा गया है। यह मंदिर 14वें जैन तीर्थंकर श्री धर्मनाथ भगवान को समर्पित है। (विश्व के सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर)

 

इसे भी पढ़ें: दक्षिण भारत से बिहार तक, ऐसे प्राचीन मंदिर जिनका वर्षों पुराना है इतिहास

शिखर जी मंदिर    

most famous jain temple in india inside

इस मंदिर को पारसनाथ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर झारखंड में है। अगर आप कभी झारखंड घूमने के लिए जाएं तो यहां ज़रूर पहुंचे। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां जैन धर्म के संतों ने मोक्ष प्राप्त किया था। कहा जाता है कि यह मंदिर 4430 फीट ऊंचे पहाड़ पर स्थित है। (जरूर जाएं शिमला के जाखू मंदिर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@holidayrider.com,gumlet.assettype.com,www.tourmyindia.com,wikimedia.org)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।