इन राज्यों में घूमने जाएं तो वहां की ये यादगार चीजें खरीदना ना भूलें

जब भी हम किसी ट्रिप के बाद घर आते हैं तो अगले हफ्ते, दो-हफ्ते तक उस ट्रिप का अनुभव और वहां बिताए गए बेहतरीन पल को ज़रूर याद करते हैं कि यार वो दृश्य कितना अच्छा था, या फिर, यार वो जो मार्केट में मिल रहा था कितना सही था ना। जहां भी घूमने जाते हैं वहां का कोई ना कोई यादगार पल या दृश्य हमारे जेहन में ज़रूर उतर जाती है। कई बार हम जहां घूमने जाते हैं तो उस जगह से कोई ना कोई यादगार चीज साथ लेकर भी ज़रूर आते हैं। यादों को सहेज के रखने का यह एक बेहतरीन आईडिया है। अगर आप भी अपनी यात्रा को यादगार बनाना चाहती हैं तो भारत के अलग-अलग राज्यों से आप भी अलग-अलग यादगार चीजें खरीद सकती हैं। आज हम आपको इस लेख में यही बताने जा रहे हैं कि भारत के किस राज्य से कौन सी चीजें खरीदेंगी जिसे आप यादगार के लिए रख सकती हैं। तो अगली बार जब आप इन जगहों की यात्रा पर निकले तो ये यादगार तोहफा ज़रूर खरीदें।
1- कर्नाटक- मैसूर सिल्क

कर्नाटक एक ऐसा राज्य है जहां सबसे अधिक रेशम पैदा होता है और रेशम की कपड़े बनाए जाते हैं। रेशम की महीन कारीगरी और बेहतरीन बुनाई के लिए कर्नाटक का मैसूर शहर जाना जाता है। अगर आप अगली बार मैसूर शहर में घूमने जाए तो वहां से रेशम से बनी मैसूर सिल्क खरीदना कभी ना भूलें।
इसे भी पढ़ें: दुनिया के सबसे महंगे 7 स्टार होटल में से एक ताज फलकनुमा पैलेस, जानें इसकी खासियत
2-अरुणाचल प्रदेश - लकड़ी और बांस का समान

अरुणाचल प्रदेश लकड़ी और बांस से बने समान के लिए पूरे भारत में जाना जाता है। अगर आपको अपने घर को भी सजाना है तो बांस से बनी फोटो फ्रेम, टोकरियां जैसे कई समान खरीद सकती हैं। लकड़ी और बांस से बने ये समान इतने महीन और बेहतरीन होते हैं कि इसे एक बार आप देख लेंगी तो बिना खरीदे अपने आप को रोक नहीं पाएंगी। (शिव की विशालकाय प्रतिमाओं के बारे)
3-बिहार - मधुबनी पेंटिंग

बिहार के मिथिला क्षेत्र की मधुबनी पेंटिंग पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां के कई परिवार पीढ़ियों से पेंटिंग करते आ रहे हैं। हाल में ही भारत सरकार ने भारत के कई प्रमुख ट्रेनों के ऊपर मधुबनी पेंटिंग को पेंट किया है। अगर आप बिहार घूमने के लिए जा रही हैं तो अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए इसे ज़रूर खरीदें।
4-छत्तीसगढ़ - मिट्टी के बर्तन और मूर्तियां

अगर आपको बेहतरीन और खूबसूरत बर्तन और मूर्तियां पसंद है तो यहां की मिट्टी से बने बर्तन और मूर्तियां आपको ज़रूर खरीद लेना चाहिए। यहां की हस्तकला मूर्तियां मानव भावनाओं जैसे, सुख-दुख, प्रेम और क्रोध आदि को बखूबी दर्शाती है। ये मूर्तियां छत्तीसगढ़ की आदिवासी जिंदगी के रीति-रिवाजों और संस्कृति को भी दर्शाते हैं।
इसे भी पढ़ें: रोड के किनारे लगे 'मील के पत्थर' के क्या होते हैं असल मायने, आप भी जानिए
5-महाराष्ट्र - कोल्हापुरी चप्पल

अगर आप कोल्हापुरी चप्पल की दीवानी हैं तो फिर महाराष्ट्र से आपको कोल्हापुरी चप्पल ज़रूर खरीद लेना चाहिए। कोल्हापुरी चप्पल की बेहतरीन डिजाइन और कारीगरी के लिए पूरे भारत में महाराष्ट्र जाना जाता है। यहां महिला और पुरुषों दोनों के लिए अलग-अलग रंग और डिजाइन में आपको चप्पल मिल जाएगी।
ऐसे ही आप जम्मू और कश्मीर से पशमीना शॉल, झारखंड से पीतल की मूर्तियां, केरल से कथकली मुखौटा और मणिपुर से मेखला चादर अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए खरीद सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@i.ytimg.com,wikimedia.org,mg3.junaroad.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।