चॉपिंग बोर्ड हाइजीन गाइड: जानिए बैक्टीरिया और जर्म्स के मामले में कौन सा बोर्ड है सबसे खतरनाक?
-1792916621741.webp)
अधिकतर महिलाएं किचन में प्याज, लहसुन, हरी मिर्च जैसी चीजें काटने के लिए चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल जरूर करती हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस चॉपिंग बोर्ड पर आप रोजाना सब्जियां या मांस काटती हैं, वह आपकी सेहत के लिए सुरक्षित है या नहीं? आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बाजार में मिलने वाले लकड़ी, प्लास्टिक और स्टेनलेस स्टील के चॉपिंग बोर्ड में से कौन सा बोर्ड सबसे सही है और किसके इस्तेमाल से नुकसान हो सकते हैं।
सेहत के लिए कौन सा चॉपिंग बोर्ड है बेस्ट?
बैक्टीरिया और हाइजीन के मामले में किचन के अंदर बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। ऐसे में कौन सा बोर्ड सबसे खतरनाक है और कौन सा सबसे सुरक्षित? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
1. प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड
ज्यादातर घरों में रंग-बिरंगे प्लास्टिक के बोर्ड्स का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन चाकू से सब्जियां काटते समय इन प्लास्टिक बोर्ड्स पर गहरे कट्स लग जाते हैं। इन बारीक और गहरे कट में नमी और खाने के छोटे-छोटे कण फंस जाते हैं, जिन्हें ठीक से साफ करना बहुत मुश्किल होता है। इसी वजह से इनमें साल्मोनेला जैसे खतरनाक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो सेहत के लिए बहुत हानिकारक माने जाते हैं।
2. लकड़ी का चॉपिंग बोर्ड
लकड़ी का बोर्ड दिखने में जितना क्लासी लगता है, सेहत के मामले में भी यह कई मायनों में सुरक्षित माना जाता है। अच्छी क्वालिटी के लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड में नेचुरल एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। लकड़ी थोड़ी बहुत नमी को सोख लेती है, जिससे बैक्टीरिया सूखकर वहीं खत्म हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप अभी तक प्लास्टिक बोर्ड का इस्तेमाल कर रही थीं, तो उसकी जगह लकड़ी के बोर्ड का इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Wooden Chopping Board DIY: खराब और काले पड़ चुके चॉपिंग बोर्ड को घर पर ऐसे दें नया लुक, जानें तरीका
3. स्टेनलेस स्टील चॉपिंग बोर्ड
आजकल अधिकतर महिलाएं स्टेनलेस स्टील के चॉपिंग बोर्ड का भी इस्तेमाल करने लगी हैं। स्टील की सतह नॉन-पोरस होती है, यानी इस पर चाकू के निशान नहीं पड़ते और न ही नमी ठहर पाती है। इसे गर्म पानी से धोकर सैनिटाइज करना भी बहुत आसान होता है। साफ-सफाई और हाइजीन के मामले में स्टील का बोर्ड सब्जियां और मीट काटने के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है।
बैक्टीरिया के मामले में सबसे खतरनाक कौन सा बोर्ड है?
वैज्ञानिक और स्वास्थ्य शोधों के अलावा यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, बैक्टीरिया पनपने के मामले में पुराने और गहरे कट से भरा हुआ प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड सबसे खतरनाक साबित हो सकता है, जिसका भूलकर भी किचन में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
खासकर बोर्ड पर जब आप कच्चा चिकन या मटन काटती हैं, तब इसमें खतरनाक बैक्टीरिया पनपने के चांस और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं, जो सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- धोने के बाद भी चॉपिंग बोर्ड से नहीं जा रहा हल्दी का पीलापन? ये तरीके आजमाकर देखें
निष्कर्ष: अगर आप भी अभी तक अपने किचन में पुराने प्लास्टिक के चॉपिंग बोर्ड्स का इस्तेमाल करती आ रही हैं, तो ऐसा करने से बचें। खराब और कटे-फटे प्लास्टिक बोर्ड्स से न सिर्फ आपकी, बल्कि आपके परिवार, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत भी खराब हो सकती है। आप भी सेफ और हाइजीनिक चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो स्टेनलेस स्टील या अच्छी क्वालिटी का लकड़ी का बोर्ड आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन रहेगा। इन्हें साफ रखना और सैनिटाइज करना भी बेहद आसान होता है। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।