Wooden Chopping Board DIY: खराब और काले पड़ चुके चॉपिंग बोर्ड को घर पर ऐसे दें नया लुक, जानें तरीका

अगर आपके घर का चॉपिंग बोर्ड भी खराब हो गया है, तो इसे नया टच देने के लिए आप इसे अलग-अलग तरह से डिजाइन कर सकती हैं, जिससे आपके घर का एक कोना अच्छे से तैयार हो जाएगा।
Updated:- 2026-05-26, 17:09 IST
image

घर को सजाना हम सभी को अच्छा लगता है। इसलिए अक्सर हम ऐसी-ऐसी चीजों को खरीदते हैं, जिसे लगाकर घर का वाइव्स ही बदल जाती है। इस बार आप बाहर से कुछ खरीदने की बजाए। घर में पुराने और काले पड़ चुके चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करें और घर पर सजाने के लिए एक नए तरह के डिजाइन के साथ इसे तैयार करें। आइए बताते हैं आप चॉपिंग बोर्ड को कैसे नए जैसा बना सकती हैं।

चॉपिंग बोर्ड से बनाएं प्लांटर स्टेंड

आप अगर प्लांट रखना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं, तो ऐसे में आप चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करके इसका प्लांटर स्टेंड बना सकती हैं। प्लांटर स्टेंड लगाने में सुंदर लगेगा। साथ ही आपका चॉपिंग बोर्ड भी दोबारा इस्तेमाल हो जाएगा।

3 - 2026-05-26T111149.687

  • इसके लिए आपको सबसे पहले चॉपिंग बोर्ड को अच्छे से साफ करना है।
  • इसमें एक अच्छा सा हूक लगाना है, ताकि आप प्लांट को अच्छे से टांग सके।
  • इसमें आपको कलर करना है।
  • कलर सूख जाए। इसके बाद इसे दीवार पर लगाना है। इस तरह के आपका चॉपिंग बोर्ड इस्तेमाल में आ जाएगा।

चॉपिंग बोर्ड वॉल हैंगिंग

अगर आपको घर में वॉल हैंगिंग लगाना पसंद है, तो ऐसे में आप इस तस्वीर में नजर आने वाले वॉल हैंगिंग को तैयार करा सकती हैं।

4 - 2026-05-26T111151.063

  • इसके लिए आपको चॉपिंग बोर्ड को अच्छे से साफ करना है।
  • फिर इमें अपनी पसंद का डिजाइन क्रिएट करना है।
  • इसके साथ आप नीचे भी हैंगिंग बना सकती हैं।
  • इसमें कलर्स भरें। इसके बाद इसे सूखने दें।
  • फिर इसे अपने घर की किसी भी दीवार पर सजाएं।

यह भी पढ़ें- अटक गई है बैग की ज‍िप, बस रगड़ दें बाथरूम में रखी ये 1 चीज; मक्खन की तरह चलने लगेगी चेन

चॉपिंग बोर्ड किचन डेकोर आइटम

अगर आपको किचन के अच्छे से तैयार करना है, तो इसके लिए आप चॉपिंग बोर्ड में किचन से जुड़े कोट्स लिखकर इसे तैयार करा सकती हैं।

1 - 2026-05-26T111153.573

  • इसके लिए चॉपिंग बोर्ड को अच्छे से साफ करें।
  • इसमें अपनी पसंद का रंग करें।
  • जब रंग सूख जाए तो इसमें किचन से जुड़े अच्छे कोट्स को लिखें। आप चाहें तो अच्छी-अच्छी ड्रॉइंग भी क्रिएट कर सकती हैं।
  • इसके बाद आप इसे किचन में लगाएं।

यह भी पढ़ें- इन चॉपिंग बोर्ड का ऐसे करें अपने किचन में यूज

इस तरह से आपका चॉपिंग बोर्ड दोबारा इस्तेमाल में आ जाएगा। साथ ही आप इसे घर में सजा पाएंगी। इस आइडियाज को आपको ट्राई करना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।