बारिश के मौसम में टपरी वाली चाय के साथ ट्राई करें ये फूड कॉम्बिनेशन, खाने में लगेंगी बेस्ट
-1782459829524.webp)
बारिश का मौसम भला किसे नहीं अच्छा लगता है। जब बारिश की फुहारें पड़ती हैं तो लगभग हर घरों में चाय और पकाैड़े बनने लगते हैं। इस दोरान गरमा गरम चाय का जला ही कुछ और होता है। हालांकि, आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों का आधे से ज्यादा समय ऑफिस में ही गुजरता है। ऐसे में घर पर चाय की चुस्की लेना संभव नहीं है। ऐसे में अगर आप ऑफिस में रहकर बारिश को एंजॉय करना चाहती हैं तो टपरी पर जा सकती हैं।
सड़क किनारे मिलने वाली टपरी की चाय सभी को खूब पसंद आती है। हालांकि, इस मौसम में टपरी पर सिर्फ चाय ही नहीं बल्कि आप कुछ स्नैक्स भी ट्राई कर सकती हैं। हम आपको बता रहे हैं कि टपरी वाली चाय के साथ कौन-कौन से स्नैक्स अच्छे लगेंगे। आइए जानते हैं-

चाय और पकौड़े
बारिश और पकौड़ों का रिश्ता तो बहुत ही पुराना है। आलू, प्याज, गोभी या मिक्स वेज पकौड़े गर्मागर्म चाय के साथ बहुत पसंद किए जाते हैं। बाहर बारिश हो रही हो और सामने चाय के साथ कुरकुरे पकौड़े हों, तो मौसम का मजा और बढ़ जाता है। टपरी पर चाय के पकौड़े तो आसानी से मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- मॉनसून में बनाएं ये 4 तरह के यूनिक क्रिस्पी पकौड़े
चाय और समोसा
समोसा तो सबसे फेमस स्नैक है। ये शायद चाय के बाद सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। गरमागरम समोसे के अंदर भरा मसालेदार आलू और ऊपर से चाय की चुस्की, ये कॉम्बिनेशन तो सभी काे पसंद आता है। कई जगहों पर लोग समोसे के साथ हरी और मीठी चटनी भी खाते हैं।
यह भी पढ़ें- इस मानसून ट्राई करें बंगाल के ये लाजवाब फ्राइड स्नैक्स, पकोड़े नहीं आएंगे याद
चाय और ब्रेड पकौड़ा
टपरी पर ब्रेड पकौड़ा भी आसानी से मिल जाता है। इसे भी चाय के साथ लोग खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप टपरी वाली चाय के साथ ब्रेड पकौड़े भी खा सकती हैं।
-1782458944928.jpg)
चाय और बन मस्का
आमतौर पर लोग बन मस्का चाय के साथ सुबह ही खाते हैं, लेकिन अगर बारिश हाे रही है तो शाम में भी आप चाय के साथ बन मस्का खा सकती हैं। बटर लगा हुआ सॉफ्ट बन और गरमा गरम चाय पीकर तो मजा ही आ जाता है।
यह भी पढ़ें- इन टेस्टी केरला स्नैक्स से लें मानसून में बारिश का मजा
ये ऑप्शन भी हैं बेस्ट
- चाय और खस्ता कचौड़ी
- चाय और मठरी
- चाय और भुट्टा
- चाय और बिस्किट
- चाय और मूंग दाल की नमकीन
यह भी पढ़ें- Monsoon Snacks: चाय के साथ ट्राई करें आलू की ये 2 चटपटी और कुरकुरी रेसिपी
तो अगर आप भी टपरी पर चाय पीने जा रही हैं तो ये स्नैक्स चाय का मजा दोगुना कर देंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Gemini/Pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।