सावधान !! कहीं आप कैलोरी तो नहीं ले रहीं हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट के नाम पर

अगर आप इन रेडीमेड ब्रेकफास्ट को वेज के नाम पर हेल्दी समझ कर खा रही हैं तो आप गलत हैं। 
Updated:- 2018-05-11, 11:50 IST
misleading breakfast that seem healthy main

आज के भागमभाग वाली लाइफ में किसी के पास टाइम नहीं है। इसलिए हर कोई रेडीमेड के ऊपर भरोसा कर रहा है। अब तो मैगी के भी हेल्दी होने के विज्ञापन आने लगे हैं। जबकि सच यह है कि मैगी किसी भी तरीके से बना लीजिए वह हेल्दी नहीं होती है। इसी तरह से किसी और भी रेडीमेड चीजों के हेल्दी होने के कितने भी दावे कर लिए जाएं लेकिन वे हेल्दी नहीं होते हैं। इसलिए तो कई बार लड़कियां हेल्दी ब्रेकफास्ट के नाम पर जब कोई रेडीमेड चीजें ले रही होती हैं तो वे केवल अधिक मात्रा में कैलोरी ले रही होती हैँ। आज इसी कैलोरी वाले ब्रेकफास्ट के बारे में जानते हैं और उनसे सतर्क रहते हैं। 

सूखे फल और पैक्ड जूस

अगर आपके पास सुबह ब्रेकफास्ट बनाने का टाइम नहीं होता है और आप इस वजह से रात को ही सूखे पल और पैक्ड जूस लाकर घर में रख लेती हैं तो आपको मालूम होना चाहिए कि इन सूखे फल और पैक्ड जूस में अधिक मात्रा में कैलोरी होती है। इनमें अत्‍यधिक मात्रा में मीठा मिलाया जाता है जिससे कि इनका टेस्ट बना रहे। 

क्या करें- अगर आपके पास सुबह ब्रेकफास्ट बनाने का टाइम नहीं है तो रात को दुकान से फ्रेश फल और दही खरीदकर खाएं। फिर सुबह फल और दही खाकर ऑफिस के लिए निकलें। ये हेल्दी भी होते हैं और इसमें काफी मात्रा में न्यूट्रिंट्स भी होते हैं। 

Read More: जब जल जाए जीभ, तो तुरंत अपनाएं ये 5 उपाय!

ग्लूटेन फ्री प्रोडक्ट

misleading breakfast that seem healthy inside

कई लोग वजन ना बढ़ने के लिए अपच से बचने के लिए ग्‍लूटन फ्री प्रॉडक्‍ट का सेवन ब्रेकफास्ट में करती हैं। ग्लूटन मुक्त प्रोडेक्ट्स में विभिन्न प्रकार के चावल का आटा, स्टार्च और बहुत मात्रा में चीनी शामिल होते हैं, जिससे आपके शरीर को पोषक तत्वों का लाभ नहीं मिल पाता है। इसके विपरीत इससे केवल फैट और कैलोरी बढ़ती है। 

क्या करें- इन्हें खाने से अच्‍छा है कि आप सामान्‍य ग्‍लूटेन की मात्रा वाले खाद्य पदार्थ खा लें या एक ग्लास दूध पी लें।

ग्रेनोला

misleading breakfast that seem healthy inside

ग्रेनेला चॉकलेट बार या बादाम और गुड़ के बार होते हैं जिसे आप तुरंत एनर्जी मिलने के लिए खा सकती हैं। अगर आप नाश्ते में 1/4 कप ग्रेनोला का सेवन करते हैं, इसका मतलब कि आप दो गुना ज्‍यादा चीनी, कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट की खुराक ग्रहण कर रहे हो। इसके साथ ही आपके शरीर को पर्याप्त फ़ाइबर प्राप्त नहीं हो पा रहा है।

क्या करें- इसे ना खाएं। इसमें केवल मीठा होता है। इससे अच्छा है कि आप ऑफिस जाते वक्त एक ग्लास जूस पी लें। 

इंस्‍टेंट ओटमील

अगर आप ओटमील को अच्छा समझ कर खाती हैं तो आप गलत है। मार्केट में मिलने वाला इंस्टेंट ओटमील में काफी मात्रा में शुगर और कार्बोहाइड्रेट होता है। इसे खाने के बजाये आप 1/3 कप ओट्स लेकर घर पर ही दलिया बना सकते हैं, जिसमें केवल 0.37 ग्राम चीनी और 18 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। 

क्या करें- इसे खाने से अच्छा है कि आप एक ग्लास दूध पी लें। 

वेजिटेबल बर्गर

misleading breakfast that seem healthy inside

इसी तरह से कई महिलाएं घर में रेडीमेड वेजीटेबल बर्गर और पाओ रखती हैँ। वे सोचती हैं कि इनमें सब्जियां है तो मतलब की वे हेल्दी हैं। अगर आप भी वेजिटेबल बर्गर को हेल्दी समझती हैं तो आप 100 प्रतिशत गलत सोचती हैं। वेजिटेबल केवल नाम के लिए साथ में जोड़ दिया जाता है। कुछ बर्गर चावल और सेम के बने होते हैं, साथ ही इनमें विभिन्न तेलों और वेजी प्रोटीन का इस्तेमाल किया जाता है। इसके कारण इसमें केवल फैट, कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी ही होती है। इसे खाने से आप केवल मोटी और अनहेल्दी होंगी।

क्या करें- इसे ना खाएं। 

वेजी चिप्‍स

वेजी जुड़ जाने कोई भी चीज हेल्दी नहीं हो जाती है। बेकिंग, फ़्राइंग और कुकिंग के ज़रिए वेजिटेबल्स से उनके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

क्या करें-इससे अच्छा है कि आप सुबह एक खीरा और एक टमाटर काट कर खा लें।  इससे अच्छा है कि आप कच्ची सब्ज़ियों का सेवन करें।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।