herzindagi
meerut places to visit with kids on weekend

मेरठ की इन जगहों पर बच्चों को घुमाने ले जाएं, कम आएगा खर्च

मेरठ बच्चों के साथ घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां बच्चों के मनोरंजन और सीखने के लिए भी कई आकर्षण हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-09-06, 10:22 IST

मेरठ इतिहास प्रेमियों के लिए खास आकर्षण वाली जगह है, क्योंकि यहां एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर है। मेरठ में कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं, जिसे देखने के लिए लो दूर-दूर से आते हैं। यहां कई पुराने किले, स्मारक और संग्रहालय हैं जो आपको शहर के समृद्ध अतीत के बारे में बताएंगे। ऐसे  में अगर आप बच्चों के साथ यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि बच्चों के लिए मेरठ खेल कूद के साथ-साथ ज्ञान को बढ़ाने का भी क्षेत्र है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मेरठ में बच्चों के साथ घूमने के लिए कुछ अच्छी जगहों के बारे में बताएंगे। यहां आप वीकेंड बच्चों के साथ समय बिता सकते हैं। 

राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय

travel plan

अगर बच्चों को बाहर घुमाने के साथ-साथ किसी ऐसी जगह लेकर जाना चाहते हैं, जहां उनके ज्ञान में भी विकास हो, तो इससे अच्छी जह आपको नहीं मिल सकती। यह जगह उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जानकारी प्रदान करता है। यहां बच्चे सेनानियों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजें, पुरानी तस्वीरें, दस्तावेज और हथियार देख पाएंगे, जो उनके अंदर देश के प्रति प्रेम को उजागर करेगा। संग्रहालय का शांत और शैक्षिक वातावरण बच्चों के लिए सीखने का अनुकूल स्थान है। यह उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • समय- सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुला रहता है। 

इसे भी पढ़ें- One day trip: एक दिन की ट्रिप में मेरठ के आसपास इन बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करें

 

गांधी पार्क, मेरठ

gandhi bagh

यह मेरठ के सबसे बड़े और सुंदर पार्क में से एक है। यहां आप बच्चों के साथ पिकनिक पर आ सकते हैं। गांधी पार्क अपनी सुंदरता और हरे-भरे वातावरण के लिए जाना जाता है। पार्क में सुंदर बगीचे और फव्वारे हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। शाम के समय यहां का नजारा और भी सुंदर होता है, क्योंकि यह  रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया है। आप वीकेंड पर यहां बच्चों के साथ आने का प्लान बना सकते हैं। यह मेरठ में बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • समय- सुबह 6:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक खुला रहता है। 

इसे भी पढ़ें- मेरठ वाले बिजनौर के आसपास स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को बनाएं ट्रैवल डेस्टिनेशन

हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य

Meerut park for kids

यहां मेरठ से पहुंचने में आपको एक घंटे का समय लगेगा। लेकिन यह ट्रिप आपके लिए यादगार होगी। यह जगह  हाथियों के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है। इसके साथ ही अभयारण्य पक्षी प्रेमियों के लिए भी बेहद खास जगह है। अभयारण्य का क्षेत्रफल लगभग 2076 वर्ग किलोमीटर है और यह गंगा के मैदानों में फैला हुआ है।  घूमने आए पर्यटकों को यहाँ के हरित वन, गहरे तालाब,और जीवों की विविधता देखना पसंद आता है

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।