Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:03 AM IST

बोरिंग बैग्स को कहें टाटा, ऑफिस ले जाने के लिए बेस्ट हैं ये खूबसूरत लंच बॉक्स कवर्स; सबको आ रहे हैं पसंद

आज के समय में आप देखेंगी, तो लंच बॉक्स बैग केवल एक जरूरत नहीं, बल्कि फैशन और स्टाइल का भी हिस्सा बन गए हैं। अलग-अलग तरह के एक से एक डिजाइन मार्केट में आ गए हैं, जिसे आपको देखते ही खरीदने का मन हो जाएगा।
Updated:- 2026-05-30, 12:23 IST
image

ऑफिस बैग्स में अगर आप लंच डालकर लेकर जाएंगी, तो कभी सब्जी का तेल लैपटॉप पर लग जाता है, तो कभी पूरा बैग गंदा हो जात है। इसलिए लोग अब अलग से हाथ में लंच बॉक्स का बैग लेकर जाने लगे हैं। आजकल मार्केट में एक से एक लंच बॉक्स के डिजाइन आ गए हैं, जो आपके ऑफिल लुक को बोरिंग नहीं बनाएंगे। एक समय था, जब लोग सिपंल से कपड़े या प्लास्टिक के बैग में टिफिन लेकर जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब टिफिन के लिए भी अलग से बैग्स आ गए हैं। यह फ्लोरल प्रिंट, पेस्टल शेड्स और मॉडर्न पैटर्न की वजह से काफी पसंद किए जा रहे हैं।

फ्लोरल प्रिंट डिजइन वाले लंच बैग

फूलों के डिजाइन वाले लंच बॉक्स बैग्स भी आजकल काफी चल रहे हैं। इसमें अलग-अलग कलर और अलग-अलग फूल डिजाइ जैसे गुलाब, डेजी और लिली जैसे डिजाइन भी देखने को मिलेंगे। इस तरह के डिजाइन वाले लंच बॉक्स समर सिजन में ऑफिस लेकर जाने के लिए बेस्ट हैं। यह हाथों में ज्यादा फोकस भी नहीं होंगे।

office lunch bags

image credit- PTPLMM/amzon

मोटिवेशनल कैप्शन वाले लंच बॉक्स बैग

आजकल बैग्स पर कैप्शन भी आने लगे हैं, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचे हैं। आपको ऐसे बैग्स दिखेंगे, जिसमें मोटिवेशनल कोट्स लिखे होते हैं। Good Food, Good Mood या Lunch Time is Happy Time, आप अपने हिसाब से कैप्शन वाले बैग्स चुन सकती हैं। इस तरह के बैग्स काफी यूनिक लगते हैं।

modern lunch bag designs for office

आर्ट डिजाइन वाले लंच बैक्स

एस्थेटिक चीजें पसंद करने वाले लोग, हर चीज में आर्ट खोजते हैं। इसलिए, ऐसे लोगों के लिए भी आपको अलग से डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। इसमें बैग कई रंगों से भरा होता है और छोटो-छोटे डिजाइन भी देखने को मिलेंगे।

art design aesthetic lunch bags

image credit-  Aipan Art/amazon

कार्टून डिजाइन वाले लंच बॉक्स बैग्

अगर आप कुछ फन वाले बैग्स सर्च कर रही हैं, तो कार्टून वाले लंच बॉक्स बैग्स खरीद सकती हैं। यह बैग दिखने में मजेदार और काफी पसंद किए जाते हैं। यह हर उम्र के लोगों को पसंद किए जाते हैं। इसमें छोटा और बड़ा दोनों तरह का साइज आता है।

इसे भी पढ़ें- गंदे-चिपचिपे पीले लंच बॉक्स को साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके

cartoon themed lunch bags

image credit- RAYCRAFT/amaone

नेचर थीम डिजाइन

सिंपल और क्लासी डिजाइन पसंद करने वाले लोगों को नेचर थीम वाले लंच बैग्स लेने चाहिए। इसमें पेड़, पत्तियां और पक्षी के डिजाइन बने होते हं। आजकल इस तरह के बैग्स लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यह सुकून और शांति का अहसास करवाते हैं।

इसे भी पढ़ें- कांच के लंच बॉक्स को नया जैसा रखने के लिए ये सरल हैक्स आ सकते हैं काम,बस धुलने से पहले आजमाएं

lunch bags for women

 

 

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।