Leftover Soan Papdi Recipe:बची हुई सोन पापड़ी का समझ नहीं आ रहा क्या करें? बना लें स्वादिष्ट पराठा

Paratha Recipe: दीपावली या अन्य त्योहारों के समय घरों में मिठाइयों का ढेर लग जाता है, जिनमें सोन पापड़ी बेहद आम है। अक्सर मेहमानों के आने पर डिब्बे के डिब्बे आ जाते हैं, जिन्हें कुछ दिनों बाद कोई खाना पसंद नहीं करता। ऐसे में अंत में यह सूखी और भुरभुरी मिठाई डब्बे में ही पड़ी रह जाती है या मजबूरी में फेंकनी पड़ती है। मगर क्या आप जानती हैं कि बची हुई सोन पापड़ी से आप नाश्ते में लजीज और स्वादिष्ट डिश तैयार कर सकती हैं? जी हां, आज हम आपको इस लेख में बची हुई सोन पापड़ी से क्रिस्पी पराठा बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
सोन पापड़ी से पराठा कैसे बनाएं?
घर में रखे सोन पापड़ी की मदद से पराठा बनाने के लिए आपके केवल कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। नीचे पढ़ें पूरा प्रोसेस और जरूरी सामग्री-

- मावा- 150 ग्राम
- ड्राई फ्रूट्स- 50 ग्राम (ऑप्शनल)
- इलायची पाउडर या दाने-7-8 या 2 चुटकी
- सोन पापड़ी- 250 ग्राम
इसे भी पढ़ें- बाजार से भी ज्यादा टेस्टी बनेगा गोलगप्पे का पानी, घर पर ऐसे तैयार करें खट्टा-मीठा और तीखा फ्लेवर
बची हुई सोन पापड़ी से पराठा बनाने की रेसिपी
बची हुई सोन पापड़ी को पराठे में इस्तेमाल करने से पहले उसे थोड़ा खास बनाना जरूरी है। नीचे पढ़ें आसान तरीके-

Image Credit-ai
- सबसे पहले सोन पापड़ी को एक बर्तन में निकालकर अच्छी तरह से मैश कर लें ताकि उसकी गांठें खत्म हो जाएं।
- अब इसमें थोड़ी सी कुटी हुई इलायची, ड्राई फ्रूट्स के टुकड़े (बादाम और काजू) और बाइंडिंग के लिए खोया मिलाएं।
- इसके बाद एक बर्तन में गेहूं का आटा लें और उसमें चुटकी भर नमक और एक चम्मच घी डालकर अच्छे से मिलाएं।
- अब गुनगुने पानी की मदद से आटे को नरम गूंथ लें। आटे को 15 से 20 मिनट के लिए ढककर सेट होने के लिए रख दें।
- नरम आटा होने से जब आप मीठी स्टफिंग भरेंगी, तो पराठा बोलते समय फटेगा नहीं और तवे पर बहुत करारा सकेगा।
- अब गूंथे हुए आटे की दो बराबर आकार की छोटी लोइयां बना लें। दोनों लोइयों को गोल आकार (पूड़ी के साइज) के आकार में बेल लें।
- अब पूड़ी के बीच में तैयार की गई सोन पापड़ी की स्टफिंग रखें और किनारों पर हल्का सा पानी लगा दें।
- दूसरी पूरी को इसके ऊपर रखकर किनारों को उंगलियों की मदद से अच्छी तरह सील कर दें।
- अब हल्के हाथों से सूखे आटे की मदद से इसे गोल बेल लें।
- ध्यान रखें कि बेलते समय ज्यादा जोर न लगाएं, वरना स्टफिंग बाहर आ सकती है।
- तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें और बेले हुए पराठे को उस पर डालें। जब एक तरफ से पराठा हल्का सिक जाए, तो उसे पलट दें।
- अब इस पर दोनों तरफ से देसी घी या मक्खन लगाकर करछी की मदद से हल्का-हल्का दबाएं।
- पराठे को तब तक सेकें जब तक वह दोनों तरफ से सुनहरे भूरे रंग का और क्रिस्पी न हो जाए।
- इसके बाद इसे उतारकर प्लेट में रखें और परोसें।
इसे भी पढ़ें- टमाटर की सब्जी नहीं, 20 मिनट में बनाएं इसका शाही 'केसरिया हलवा', हर कोई पूछेगा रेसिपी
ऊपर बताए गए तरीके से आप आसानी से सोन पापड़ी से पराठा बनाकर खा सकती हैं। अगर आपके घर में अचानक मेहमान आ जाए, उस समय पर भी आप इसे बना सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-ai
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।