Leftover Paneer: बचे हुए पनीर से घर पर आसानी से बनाएं ये शानदार रेसिपीज

एक शाकाहारी के रूप में भारत के लगभग हर घर में पनीर को खूब पसंद किया जाता है। किसी पार्टी या जन्मदिन के मौके पर पनीर से तैयार कोई न कोई डिश ज़रूर मौजूद रहता है। कई घरों में तो सप्ताह में एक से दो दिन पनीर की रेसिपी ज़रूर बनाई जाती है। लेकिन, कभी पार्टी, जन्मदिन या अन्य दिनों में अधिक पनीर की सब्जी बन जाने की वजह से बच जाती है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में कोई खाना पसंद नहीं करता है और उसे फेक देते हैं।
अगर आप भी बचे हुए पनीर की सब्जी को अगले दिन बेकार समझकर फेक देती हैं तो आप गलती कर रही है। क्यूंकि, बचे हुए पनीर से भी घर पर आसानी कई रेसिपीज को बना सकती है। इन रेसिपीज को बनाने में अधिक मेहनत भी करने के ज़रूरत नहीं और न ही अधिक समय लगता है। आज इस लेख में हम आपको बचे हुए पनीर की कुछ लाजवाब रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि बचे हुए पनीर से क्या-क्या रेसिपीज बनाई जा सकती हैं।
बचे हुए पनीर के पकौड़े

सामग्री
बचे हुए पनीर-2 कप, बेसन-1 कप, हींग-एक चुटकी, हल्दी-1/2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, चाट मसाला-1/2 चम्मच, तेल-1 कप
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक बर्तन में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हींग को एक साथ डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
- अब इस मिश्रण में बेसन को डाले और पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लीजिये।
- इसके बाद इस घोल में बचे हुए पनीर को डालें और अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
- इधर आप एक पैन या कढ़ाई में तेल गरम होने के लिए रख दीजिये।(हरी मटर के पकौड़े)
- जैसे ही तेल गरम हो जाए आप बेसन में पनीर को निकालकर तेल में डालें और सुनहरा होने तक फ्राई कर लीजिये।
- अब इसे किसी प्लेट में निकालकर ऊपर से चाट मसाला डालकर साथ सर्व करें।
इसे भी पढ़ें:हर सब्जी, दाल और कढ़ी में लगता है एक अलग तड़का, जानें
बनाएं पनीर रोल

सामग्री
बचे हुए पनीर-2 कप, हरी सब्जियां-1 कप, प्याज-1 बारीक़ कटा हुआ, धनिया पत्ता-1 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, आटा-2 कप, टोमैटो सॉस-1 चम्मच, जीरा-1/2 चम्मच
बनाने के तरीका
- सबसे पहले आप एक बर्तन में आटा को गुंथ लें और कुछ देर के लिए ढकाकर रख दीजिये।
- कुछ देर बाद आटे से रोटी बनाकर अलग रख दीजिये।
- इधर आप एक कढ़ाई में तेल गरम करें और तेल गरम होने के बाद जीरा और हरी सब्जियों और नमक को डालकर पकाएं।
- कुछ देर बाद इसमें आप बचे हु पनीर को भी डालें और अच्छे से पका लीजिये।
- अब तैयार मिश्रण को रोटी पर डालकर अच्छे से फैला लीजिये और ऊपर से टोमैटो सॉस और धनिया पत्ता डालकर रोल कर लीजिये।
- तैयार है बचे हुए पनीर का टेस्टी रोल।
इसे भी पढ़ें:Holi Special: होली में मेहमानों के लिए बनाएं ये शानदार स्वीट्स की रेसिपीज
बनाएं पनीर पोहा

सामग्री
बचा हुआ पनीर-1 कप, पोहा-2 कप, धनिया पत्ता-1 चम्मच, प्याज-1 बारीक़ कटा हुआ, टमाटर-1 कटा हुआ, नमक-स्वादानुसार, हल्दी-1/2 चम्मच, राई-1/2 चम्मच, मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, मूंगफली-1/2 कप
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप पोहा को पानी में भिगोकर रख दीजिये।
- इसके बाद आप एक पैन में राई डालने के बाद प्याज, नमक और हल्दी को कुछ देर के लिए भून लीजिये।
- अब इस पैन में आप पोहा के साथ टमाटर और मूंगफली को डालें और कुछ देर पका लीजिये।(सोया पोहा)
- कुछ देर बाद इसमें बचे हुए पनीर और लाल मिर्च को भी डालें और अच्छे से पका लीजिये।
- पकाने के बाद ऊपर से धनिया पत्ता डालकर गैस को बंद कर दीजिये।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@vegrecipesofindia.com,india.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।