मलाई से सीधे घी बनाने की न करें गलती, जानें पहले क्यों मक्खन निकालना है जरूरी?

इंडियन किचन में शुद्ध देसी घी का एक अलग ही महत्व होता है। दाल में तड़का लगाना हो या गरमा-गरम पराठे बनाना हो तो घी का स्वाद खाने को दोगुना कर देता है, लेकिन अक्सर लोग समय बचाने के कारण मलाई को सीधे कड़ाही में डालकर गर्म करना शुरू कर देते हैं। हालांकि, इससे घी तो निकाला जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह तरीका न केवल आपकी गैस और समय बर्बाद करता है, बल्कि घी की क्वालिटी को भी प्रभावित करता है? जी हां, ऐसे में ये जानना जरूरी है कि मलाई से पहले मक्खन क्यों निकालना चाहिए। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मलाई से पहले मक्खन क्यों निकालें। पढ़ते हैं आगे...
कैसे निकालें मलाई से घी?
- मलाई में भारी मात्रा में पानी और दूध के कण मौजूद होते हैं। जब आप सीधे मलाई को गर्म करते हैं, तो उस पूरे पानी को सुखाने में ज्यादा समय लगता है और गैस ज्यादा खर्च होती है। इसके अलग, जब आप मलाई को मथकर मक्खन निकालती हैं, तो छाछ अलग हो जाती है। अब आपको केवल शुद्ध वसा गर्म करना है, जिससे घी सिर्फ 10 से 15 मिनट में तैयार हो जाए।
-1770109176125.jpg)
- सीधे मलाई से बना हुआ घी दूध के कुछ कणों से भरपूर रहता है, जिससे घी के जल्दी खराब होने की आशंका भी बढ़ने लगती है। इससे अलग ये कण घी में से एक अजीब सी गंध पैदा कर देते हैं। ध्यान दें कि मक्खन से बना घी पूरी तरह से शुद्ध होता है और इसे आप बिना फ्रिज के भी सालों तक सुरक्षित रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी के रेटों में उतार-चढ़ाव, खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट लिस्ट
- अगर मलाई को सीधे उबाला जाए तो कड़ाही के नीचे बहुत अधिक काली या भूरी खुरचन जमा हो जाती है, जिसे साफ करना आपके लिए किसी सजा से कम नहीं होता है। ऐसे में आप मक्खन निकालकर घी बनाती हैं तो ये खुरचन बहुत ही कम बनती है और कड़ाही भी ज्यादा गंदी नहीं होती।

घी का असली मजा उसकी दानेदार बनावट से होता है। ऐसे में मक्खन को धीमी आंच पर पकाकर जो घी निकलता है, वह अधिक दानेदार और सुगंधित होता है। इससे अलग यदि सीधे मलाई से घी बनाया जाए तो ये अक्सर चिपचिपा और सादा महसूस हो सकता है।
घी बनाने का तरीका (Step-by-Step)
- सबसे पहले मलाई को मिक्सी या मथानी से फेंटें और देखें कि क्या मक्खन ऊपर तैर रहा है या नहीं।
- फिर आप ठंडे पानी का उपयोग करके मक्खन के गोले बनाएं और छाछ निकाल दें।
- अब आप मक्खन को कड़ाही में धीमी आंच पर गर्म करें।
- जब घी सुनहरा दिखाई दे और झाग नहीं दिखें, तो गैस बंद कर दें।
इसे भी पढ़ें - Budget 2026: सस्ता कर्ज और कम टैक्स का सपना टूटा, बजट 2026 के बाद आम आदमी बोला- 'फिर हाथ लगी निराशा'
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।