herzindagi
about first french colony in pondicherry

क्या आप भारत के फर्स्ट फ्रेंच कॉलोनी में घूमने पसंद करेंगे? जल्दी से प्लान बनाएं

अगर आप भी फ़्रांस घूमने नहीं जा सकते हैं, तो भारत में स्थित फ्रेंच कॉलोनी में घूमने का लुत्फ जरूर उठा सकते हैं। फ्रेंच कॉलोनी देश के पुदुचेरी में मौजूद है।  
Editorial
Updated:- 2024-04-19, 15:35 IST

French Colony In Pondicherry: पुदुचेरी हिंदुस्तान का एक खूबसूरत केंद्र शासित प्रदेश है, जो दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से भी एक है। यह खूबसूरत प्रान्त बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट के साथ स्थित है।

पुदुचेरी की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते रहते हैं। समुद्र तट के किनारे होने के चलते यहां कई बॉलीवुड हस्तियां भी छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचती हैं। यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी होती रहती हैं।

पुदुचेरी जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है, ठीक उसी तरह यहां स्थित फ्रेंच कॉलोनी भी सैलानियों के बीच फेमस है। इस आर्टिकल में हम आपको देश के पहले फ्रेंच कॉलोनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

पुदुचेरी का फ्रेंच कॉलोनी 

french colony in pondicherry

शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुदुचेरी पर करीब 3 सौ सालों तक फ्रांसीसी अधिकार था। यहां आज भी फ्रांस की संस्कृति और वास्तुशिल्प की छाप खूब दिखाई देती है।

फ्रेंच कॉलोनी  में रहने वाले लोगों की जीवनशैली और घर का आर्किटेक्ट भी फ्रांसीसी तर्ज पर देखा जाता सकता है। इसलिए आज भी इसे कई लोग भारत का  फ्रेंच कॉलोनी या पेरिस ऑफ साउथ के नाम से जानते हैं। इसके अलावा भारत का इसे लिटिल फ्रांस भी कहते हैं।

इसे भी पढ़ें: द्रविड़ और यूरोपीय कला का अद्भुत उदाहरण है यह अनोखा पैलेस, चमक आज भी है बरकरार

घर का आर्किटेक्ट लोगों को करता है आकर्षित

about french colony in pondicherry

फ्रेंच कॉलोनी की खूबसूरती जिस तरह सैलानियों को आकर्षित करती है, ठीक उसी तरह यहां स्थित लगभग सभी घर का बनावट भी सैलानियों को आकर्षित करता है।

यह विडियो भी देखें

कहा जाता है कि फ्रेंच कॉलोनी का निर्माण योजनाबद्ध तरीके से किया गया है। इस खूबसूरत कॉलोनी में स्थित लगभग हर घर को मस्टर्ड येलो से पेंट किया है, जिन्हें देखते ही बनता है। यहां की गलियां बिल्कुल साफ और सुथरी दिखाई देती है। (पुदुचेरी की खूबसूरत जगहें)

फ्रेंच कॉलोनी के आसपास घूमने की बेस्ट जगहें 

where is french colony in india

फ्रेंच कॉलोनी के आसपास घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन और शानदार जगहें मौजूद हैं, जहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। जैसे-

अरबिंदो आश्रम (Aurobindo Ashram):- पुदुचेरी और फ्रेंच कॉलोनी के आसपास किसी बेहतरीन जगह घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले अरबिंदो आश्रम का नाम जरूर लिया जाता है। समुद्र तल के किनारे होने के चलते यहां हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। इसे शांतिप्रिय जगहों में भी शामिल किया जाता है। (पुदुचेरी के प्रसिद्ध मंदिर)  

प्रोमेनेड बीच (Promenade Beach):- प्रोमेनेड बीच पुदुचेरी का एक लोकप्रिय और चर्चित स्थान है। यहां हर समय सैलानियों की भीड़ मौजूद रहती हैं। इस बीच के किनारे अक्सर लोग वॉलीबॉल खेलते हुए नजर आते हैं। प्रोमेनेड बीच से आप सूर्योदय और सूर्यास्त के मनमोहक नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं।

where is french colony in pondicherry

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में हिमाचल प्रदेश का यह गांव नहीं घूमा तो फिर आपने अभी तक कुछ नहीं देखा  

 


बॉटनिकल गार्डन (Botanical Garden):- बॉटनिकल गार्डन पुदुचेरी का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इसे साल 1862 में स्थापित किया गया था। इस गार्डन में आप कई विदेशी पौधों को देख सकते हैं। इस गार्डन में एक मछली घर भी मौजूद है, जहां दर्जन से अधिक जलीय जीवों को देख सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-@theheritagelab,iconsofindianbusiness

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।