जानें उत्तराखंड के उस गांव के बारे में जहां विदेशी लोगों का जाना है बैन

उत्तराखंड को देव भूमि कहा जाता है। इस देवभूमि की सुंदरता को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उत्तराखंड का एक गांव जहां विदेशी लोगों का जाना बैन है? जी हां यह बिल्कुल सच है। उत्तराखंड के चकराता गांव में विदेशी लोगों के जाने पर बैन है। चकराता गांव भारतीय आर्मी की छावनी है। यह गांव 24 घंटे भारतीय आर्मी की निगरानी में रहता है। पुराने समय में यह गांव ब्रिटिश इंडियन आर्मी का छावनी क्षेत्र हुआ करता था। यहां आपको हर तरफ आर्मी के लोग देखने को मिलेंगे।
चकराता गांव की खूबसूरती

अगर आप बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों को देख सुबह का नाश्ता करना चाहते हैं तो चकराता जरूर घूमें। यह गांव दिल्ली से करीब 330 किमी दूर है। चकराता देहरादून के पास बसा एक छोटा सा शहर है, जो ब्रिटिश शासन के दौरान इंफैन्ट्री बेस के रूप में कार्य करता था। चकराता गांव उत्तराखंड के सबसे कम एक्सप्लोर शहर में से एक है। चकराता गांव विशेष रूप से शांत, सुंदर और प्रदूषण मुक्त जगह के लिए जाना जाता है। इस गांव की जनसंख्या भी बेहद कम है। इसलिए आपको यहां रहने के लिए गिने चुने 2-4 होटल ही मिलेंगे। इस गांव में जौनसारी जाति के लोग रहते हैं। इस गांव को जौंसार बावर के नाम से भी जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें:उत्तराखंड की ये 5 ऑफबीट डेस्टिनेशंस कर सकती हैं आपके सपनों को सच
चकराता गांव में घूमने की जगहें
टाइगर फॉल

टाइगर फॉल उत्तराखंड का सबसे ऊंचा झरना है। यह जमीन से लगभग 100 मीटर ऊंचा है। अगर आप इस झरने को देखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 6 किलोमीटर की ट्रैकिंग करनी होगी। हालांकि, आपको बता दें कि इस झरने तक पहुंचने के लिए कोई बस सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस झरने को देखने के लिए आपको कच्चे और संकरे रास्तों से गुजरना पड़ेगा। यही कच्चे और संकरे रास्ते आपकी ट्रैकिंह को अधिक रोमांचक बना देंगे। और जब आप यहां पहुंचेंगे तब झरने को देख आपका मन मोहित हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें:नए साल में घूमने के लिए बेस्ट हैं उत्तराखंड की ये 7 खूबसूरत जगहें
देववन
देववन से आप चकराता का मनोरम दृश्य देख सकते हैं। यही नहीं यहां आपको बर्फ से ढके हिमालय के पर्वतों का मनोरम दृश्य भी देखने को मिलेगा। चकराता से देववन जाने के लिए आप गाड़ी से भी जा सकते हैं या कानसार से ट्रैकिंग करके पहुंच सकते हैं। यह क्षेत्र देवदार के पेड़ो से घिरा हुआ है। देवदार पेड़ इस क्षेत्र की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। लंबे लंबे देवदार पेड़ के पेड़ और बर्फ आपकी यात्रा को और भी शानदार बना देंगे।
चिरमिरी

यह क्षेत्र चकराता मार्केट से लगभग 4 किलोमीटर दूर स्थि है। अगर आप सूर्यास्त देखना पंसद करते हैं तो यह क्षेत्र आपके लिए बिल्कुल सही है। यह क्षेत्र सूर्यास्त का मनोरम दृश्य का अनुभव कराता है। आप चिरमिरी क्षेत्र जाकर परम आनंद की विभूती कर सकते हैं।
चकराता गांव के रोचक तथ्य
- वसंत ऋतु के दौरान यहां लाल बुरांश फूल खिलते हैं। इन फूलों को मोर्टार और पेस्टल से कुचलकर स्पेशल जूस बनाया जाता है।
- यह क्रॉप स्पेशल फ्रंटियर फोर्स के रहस्यमय और क्रीम का स्थायी गढ़ है, जिसे 'स्थापना 22' (जिसे 'टू-टू' कहा जाता है) के रूप में भी जाना जाता है।
- यह भारतीय सेना की एकमात्र पारंपरिक तिब्बती इकाई है जो 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद इकट्ठी हुई थी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिक पसंद आया होगा। ट्रैवल से जुड़े ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहे हमारी वेबसाइट हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।