किस गिलास में सर्व करें कॉकटेल? गेस्ट को परोसने से पहले जान लें ये चीजें

घर में कोई मेहमान आता है तो उसकी आव भगत में कोई कमी नहीं छोड़ी जाती है। अमूमन मेहमान के आने पर सबसे पहले उसे वेलकम ड्रिंक सर्व की जाती है। वेलकम ड्रिंक के रूप में अक्सर लोग चाय, कॉफी या नींबू पानी का सर्व किया जाता है। कुछ भी हो लेकिन ड्रिंक पीना, लगभग सबको पसंद होता है।
इसे सर्व करने के लिए खूबसूरत बर्तन का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप एक ही तरह के गिलास में हर तरह की ड्रिंक पीना पसंद करते हैं? अगर हां, तो क्या आपने कभी नोटिस किया है कि बड़े-बड़े रेस्टोरेंट या होटल में ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां पर बहुत ही खूबसूरत तरीके से गिलास सजाए गए होते हैं।
यह गिलास सिर्फ सजाने के लिए नहीं होते, बल्कि गिलास के नाम के हिसाब से अलग-अलग तरह की ड्रिंक्स सर्व की जाती हैं। इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है, अगर ऐसा आपको भी नहीं मालूम को हम आपको कुछ गिलास के बारे में बताएंगे, जिसमें अलग-अलग तरह की ड्रिंक्स सर्व की जाती हैं।
मार्गरिटा गिलास

मार्गरिटा गिलास का शेप अलग होता है और यह फ्रोजन मार्गरिटा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका रिम ऊपर से काफी चौड़ा होता है, जिसमें ड्रिंक के हिसाब से चीजें लगाई जाती हैं जैसे- नमक, चीनी या चैरी।
इसे जरूर पढ़ें- इन तीन इंस्टेंट रेसिपी को अपनाकर गर्मियों में बचा सकते हैं अपना समय
इस गिलास का मुंह बड़ा होता है, तो इसमें चीजें लगाना बहुत ही आसान हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि मार्गरिटा इसमें ही सर्व करें। हालांकि, अब तो कई लोग शॉर्ट गिलास का भी इस्तेमाल करते हैं, जिसमें यह स्मॉल, मीडियम और लार्ज साइज में अवेलेबल होते हैं।
बीयर मग

यह बहुत ही पुराना और बहुत ही अलग किस्म का मग है। इसका इस्तेमाल बीयर परोसने के लिए किया जाता है। यह गिलास बड़ा होता है। साथ ही, मजबूत और मोटे कांच या सिरेमिक से बना होता है। इसलिए इसे पकड़ने में आसानी होती है और बीयर लंबे समय तक ठंडी रहती है। बीयर मग में 355 से 590 मिलीलीटर या उससे अधिक बीयर आ सकती है।
बीयर मग के डिजाइन में पारंपरिक और रस्टिक लुक होता है। कई बार इस पर उभरी हुई आकृतियां भी बनाई जाती हैं। कुछ बीयर मग्स सिरेमिक से बने होते हैं और उनमें शिल्पकारी या सजावटी हो सकते हैं।
ट्यूलिप गिलास

ट्यूलिप गिलास बहुत ही खूबसूरत होते हैं, जिसका नाम इसके आकार के की वजह से ट्यूलिप फूल से लिया गया है। यह गिलास बीयर, बेल्जियम बीयर और व्हिस्की के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका डिजाइन ड्रिंक को और ज्यादा मजेदार बना देता है।
आप इनमें जूस और सोडा भी डालकर दे सकते हैं। इसी के साथ दूसरे ट्यूलिप गिलास बड़े लोकप्रिय हैं। ये दोनों एक जैसे दिखते हैं, लेकिन ट्यूलिप गिलास हाई बॉल से थोड़े लंबे होते हैं। जिन, टॉनिक्स, जिसे या कोई भी नॉन अल्कोहोलिक ड्रिंक इसमें सर्व की जा सकते है।
ओल्ड फैशन रॉक गिलास
ये छोटे गिलास हैं, जिनका तल मोटा होता है। इसे 'लोबॉल' या 'रॉक्स' गिलास भी कहा जाता है। आमतौर पर छोटे मिक्स्ड ड्रिंक्स के लिए इनका उपयोग किया जाता है। इनका आकार 6 से 8 औंस के बीच होता है। इन गिलास में अक्सर पानी या फिर क्लासिक ड्रिंक्स सर्व की जाती है।
इसे जरूर पढ़ें- इमली का अमलाना लू से दिलाएगा राहत, घर पर ऐसे बनाएं यह राजस्थानी समर ड्रिंक
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।