Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:54 AM IST

अब पिंक ‘रूबी’ चॉकलेट यूरोप में भी आएगी नजर

वर्ल्ड में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे चॉकलेट खाना पसंद ना हो और लेडीज़ को तो ये कुछ ज्यादा ही पसंद होती है।
Updated:- 2018-04-13, 11:38 IST
kitkat pink chocolate

वर्ल्ड में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे चॉकलेट खाना पसंद ना हो और लेडीज़ को तो ये कुछ ज्यादा ही पसंद होती है। इसके अलावा उनकी दूसरी सबसे बड़ी पसंद है पिंक कलर। जिन लोगों को भी चॉकलेट पसंद है उन्होंने अब तक कई तरह की चॉकलेट जरूर खाई होंगी। उनमें आमतौर पर मिल्क चॉकलेट, डार्क चॉकलेट और व्हाहइट चॉकलेट होती है लेकिन हम यहां बात पिंक चॉकलेट की कर रहे हैं जो जल्द ही यूरोप पहुंचने वाली है। 

वेबसाइट Cosmopolitan के अनुसार जल्द ही किटकैट पिंक चॉकलेट यूरोप में लॉंच होगी और इसी महिने यूनाइटेड किंगडम में लॉच हो जाएगी। इस चॉकलेट का नाम है ‘रूबी’ चॉकलेट। वैसे ये नाम महिलाओं की अन्यo पसंद हीरे का भी नाम है।

kitkat pink chocolate inside

जापान में रूबी चॉकलेट 

हाल ही में चॉकलेट की नई वैरायटी इजाद की गई थी जिसे नाम दिया गया है रूबी। वैज्ञानिकों ने एक ऐसी चॉकलेट बनाई है जो पूरी तरह गुलाबी है और इसमें कोई रंग भी नहीं मिलाया गया है। ये चॉकलेट इस वैलेंटाइन डे से जापान में भी मिलने लगी है।  

Read more: अनीता हसनंदानी कितना खाती हैं फिर भी वजन ही नहीं बढ़ता?

इस चॉकलेट की सबसे खास बात है यह चॉकलेट पूरी तरह से नेचुरल और गुलाबी है। यहां आपको बता दें कि स्विट्जरलैंड की चॉकलेट कंपनी ने इस नई चॉकलेट की खोज की है। दुनिया की यह पहली अनोखे रंग वाली चॉकलेट में गुलाबी रंग देने के लिए कुछ भी अलग से नहीं मिलाया गया है।

Read more: दुनिया के कुछ ऐसे शहर जहां जाएंगे तो चॉकलेट में डूब जाएंगे

रूबी चॉकलेट की खासियत 

‘रूबी’ चॉकलेट जिस कोको बींस से बनाई जाती है उसका रंग ही गुलाबी होता है। यह कोको बीन ब्राजील के इक्वेडोर और आइवरी कोस्ट के आसपास काफी मात्रा में उगाई जाती है। इनके इस्तेमाल से यह अनोखे रंग वाली चॉकलेट बनाई गई है। सिर्फ अपने रंग के कारण नहीं बल्किई अनोखे और बिल्कुल डिफरेंट टेस्ट के कारण ये चॉकलेट लोगों को अपनी ओर खींचने वाली है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।