अनीता हसनंदानी कितना खाती हैं फिर भी वजन ही नहीं बढ़ता?

अनीता हसनंदानी जिन्हें उनके फैंस शगुन के नाम से ज्यादा पहचानते हैं कितनी फिट हैं ये उनके ग्लैमर्स अवतार को देखकर समझा जा सकता है। लेकिन क्या इतना फिट रहने के लिए अनीता स्पेशल डायट प्लान फोलो करती हैं? नहीं ऐसा नहीं है तो फिर अनीता सब खाती हैं तो फिर भी इतनी फिट कैसे नज़र आती हैं। 
Updated:- 2018-04-10, 19:06 IST
Anita Hassanandani junk food main

टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें की खूबसूरत एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी की खाना खाते हुए ये फोटो काफी वायरल हो रही है। अनीता हसनंदानी जिन्हें उनके फैंस शगुन के नाम से ज्यादा पहचानते हैं कितनी फिट हैं ये उनके ग्लैमर्स अवतार को देखकर कहा जा सकता है। उनका फिगर ही नहीं बल्कि उनका फैशन और स्टाइल भी उनके फैंस खूब फोलो करते हैं। टीवी सीरियल में अनीता इंडियन ट्रेडिशन साड़ी के साथ जिस तरह के ग्लैमर्स ब्लाउज़ पहनकर आती हैं उनका फैशन लोकल मार्केट में सेट हो जाता है। 

Anita Hassanandani food lover

Image Courtesy: @anitahassanandani/Instagram

अनीता हसनंदानी के फैंस शायद ये सोचते होंगे की एक्ट्रेस इस परफेक्ट फिगर के लिए अपने खाने पीने का खास ख्याल रखती होंगी और यूं ही कुछ भी नहीं खाती होंगी। अगर आप भी यही मानते हैं तो हम आपको ये बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है। अनीता हसनंदानी अपने फैंस से अपना कोई भी सीक्रेट नहीं छुपाती। जमकर खाती हैं, जिम में पसीना बहाती हैं और काम करके पैसे कमाती हैं। अगर आप ये जानना चाहते हैं कि अनीता क्या खाती हैं तो अब हम आपको उनका सारा डायट प्लान भी बता रहे हैं। लेकिन पहले आप इस पिक्चर पर गौर करिए जिसमें अनीता के सामने बर्गर और आलू के स्नैक्स रखें हैं और वो उन्हें देखकर जितनी खुश हैं तो आप समझ ही गए होंगे कि उन्हें इस तरह का जंक फूड कितना पसंद है। 

Read more: जैकलीन अपनी cheat diet को कैसे बनाती हैं हेल्दी

Anita Hassanandani eat sweets

Image Courtesy: @anitahassanandani/Instagram

अनीता हसनंदानी खाने को देखकर खुद को रोक नहीं पाती इतना ही नहीं बल्कि वो दिन में 5 बार खाना भी खाती हैं। वैसे एक्सपर्ट की सलाह मानें बार-बार कुछ खाते रहने से भूख कम लगती है और जब आप लंच या डिनर करने बैठते हैं तो कम खाना खाते हैं जिससे आपका वजन भी कन्ट्रोल में रहता है। 

अनीता हसनंदानी को मीठा बहुत पसंद है। वो शूटिंग कर रही हों या फिर घर पर हो या फिर अपने दोस्तों या पति के साथ छुट्टियों पर हों वो कभी भी मीठा खाने से खुद को नहीं रोकती। हालांकि एक एक्ट्रेस होने की वजह से वो इसे खाने से पहले ये जरूर सोच लेती हैं कि कितना खाना है और जितना हो सके उतना कम खाती हैं लेकिन अपनी क्रेविंग्स को अनीता पूरा जरूर करती हैं।

 

He managed to impress me again.. with a little help from Bosch of course! Watch the full video on Bosch Facebook page @boschhomein

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani) onDec 28, 2017 at 5:51am PST

हालांकि टीवी एक्ट्रेस अनीता अपनी डायट का ध्यान भी रखती हैं लेकिन वो हफ्ते में एक दिन चीट डायट भी करती हैं जिसमें वो आम दिनों से ज्यादा खाती हैं।

वैसे आपको ये भी बता दें कि मीठे के अलावा अनीता को ज्यादा तीखा खाना पसंद है। अनीता ब्रेकफास्ट में 2 अंडे खाती हैं और इसके साथ वो कोई भी एक साउथ इंडियन डिश जैसे उपमा, डोसा या इडली खाना पसंद करती हैं। दोपहर के समय लंच में अनीता 2 रोटी और उसके साथ ग्रिल्ड फिशन और ताज़ा सब्जी खाती हैं। 

शाम के समय अनीता थोड़े से सूखे मेवों के साथ फिल्टर कॉफी पीना पसंद करती हैं। एक बात जो अनीता कहती हैं वो ये है कि वो रात के समय हो सके तो नॉन वेजिटेरियन फूड नहीं खाती। क्यों कि नॉन वेज फूड खाने में आसानी से पचता नहीं है जिससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।