herzindagi

world chocolate day 2019: चॉकलेट के लिए मशहूर हैं ये विदेशी शहर, जानें क्‍या है इन शहरों में खास

चॉकलेट, इस नाम से सभी वाकिफ हैं। उम्र कोई भी हो चॉकलेट सभी की फेवरेट होती है। बात अगर लड़कियों की हो तो चॉकलेट उनके लिए उनके पहले प्यार की तरह होती है। शायद यही वजह है कि वैलेंटाइन डे से पहले चॉकलेट डे भी मनाया जाता है। यह दिन खास तौर पर चॉकलेट को डेडीकेट किया गया है। इस दिन प्यार करने वाले लोग एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट के तौर पर देते हैं। मगर केवल गिफ्ट से आपका दिल न भरे तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में आज बताएंगे जो खासतौर पर केवल चॉकलेट के लिए ही पहचानी जाती हैं। आप जब चॉकलेट लवर हैं तो इन जगहों पर एक बार विजिट जरूर करें।

Anuradha Gupta

Editorial

Updated:- 07 Feb 2018, 20:02 IST

चॉकलेट कैपिटल ऑफ वर्ल्ड

Create Image :

बेल्जियम की राजधानी ब्रूसेल्स को चॉकलेट कैपिटल ऑफ वर्ल्ड  के नाम से ही जाना जाता है। यहां हर चार कदम पर आपको एक चॉकलेट की शॉप दिख जाएगी। इंट्रेस्टिंग बात तो यह है Godiva and Leonidas नाम के दो वर्ल्ड  फेमस चॉकलेट ब्रांड यहीं के हैं। अगर आप यहां विजिट करने जा रही हैं तो आपको बता दें कि यहां पर चॉकलेट का एक म्यूजियम भी है, जहां आप विभिन्नी तरह की चॉकलेट्स के बारे में जान सकती हैं। यहां आपको चॉकलेट की हिस्ट्री  भी जानने को मिलेगी। 

डार्क चॉकलेट के लिए फेमस है पैरिस

Create Image :

पैरिस फ्रांस की राजधानी होने के साथ कई चीजों के लिए फेमस है। सबसे पहले तो यह जगह फैशन फ्रीक्स् के लिए जन्नत  है। वहीं चॉकलेट लवर्स के लिए भी यहां काफी कुछ मौजूद है। पैरिस में चॉकलेट को लेकर काफी एक्सेपेरीमेंट्स होते हैं। ज्यादातर यहां डार्क चॉकलेट्स की वैराइटी मिलती है। इतना ही नहीं पैरिस में हर दो साल में एक बार वर्ल्ड चॉकलेट मास्टर चैंपियनशिप भी होती है। आपको यह जान कर ताज्जुब होगा कि पैरिस में 300 से भी ज्यादा शॉप्स  हैं जहां केवल चॉकलेट ही मिलती है। 

यहां मिलती हैं फ्रूट स्टफ्ड चॉकलेट

Create Image :

अर्जनटीना का शहर बरीलोचे एंडिस माउंटेंस की तलहटी में बसा है। इस शहर में लोग यहां की खूबसूरती का मजा लेने आते हैं। इस खूबसूरती के साथ ही यह शहर अपने आर्टीसेंसल फूड के लिए भी काफी फेमस है। यहां के फूड कलचर में चॉकलेट का भी मुख्य  स्था्न हैं। बरीलोचे की फ्रूट स्टफ्ड चॉकलेट वर्ल्ड फेमस हैं। यहां आने वाले टूरिस्ट बिना इस चॉकलेट का स्वाद चखे यहां से नहीं जाते। तो अगर आपको चॉकलेट के साथ फ्रूट में भी इंट्रेस्ट है तो यहां की चॉकलेट ट्राए करने जरूर आएं। 

टस्कनी में हैं चॉकलेट वैली

Create Image :

इटली के शहर टस्कनी को यहां के ब्यूटीफुल वाइन यार्ड्स की वजह से जाना जाता है। कहते हैं कि वाइन लवर्स के लिए यह जगह जन्नत है। मगर बहुत कम लोग जानते हैं कि यहां चॉकलेट वैली भी है। जी हां, फलॉरेंस और पीसा यहां दो एसी जगह हैं जहां कई चॉकलेट शॉप्स और फैक्ट्रीयां हैं। यहां वैसे तो चॉकलेट की कई वैराइटी टेस्ट  करने को मिलेगी मगर आप यहाँ  की डार्क चॉकलेट और सिसिली ऑरेंज जिलेटो टेस्ट करना न भूलें। चॉकलेट का ऐसा स्वाद आपने शायद ही पहले कभी लिया होगा। यदि आप यहां पर 6 फरवरी से 15 फरवरी के बीच आती हैं तो यहां होने वाले हैंडमेड चॉकलेट फेयर में जरूर शामिल हों। इस फेयर में आपको वैराइटी ऑफ चॉकलेट दिखाई देंगी। 

यहां खाने के साथ लें चॉकलेट पेंटिंग का मजा

Create Image :

बार्सिलोना, स्पेन का एक ऐसा शहर है जहां चॉकलेट बनाने वाली मशीन दुनिया में सबसे पहले आई थी। अगर आप चॉकलेट लवर हैं तो यह जगह आपको बहुत पसंद आएगी। दरअसल यहां एक म्यूजियम है जहां कई प्रकार की चॉकलेट्स को एग्जिबिट किया गया है। इसके साथ ही यहां चॉकलेट से जुड़ी कई एक्टिविटीज भी होती हैं। चॉकलेट पेंटिंग उनमें सबसे मजेदार एक्टिविटी है। 

यहां है चॉकलेट फाउंटेन

Create Image :

जर्मनी की कैपिटल कोलोन को वर्ल्ड सेकेंड लार्जेस्ट चॉकलेट प्रोड्यूसिंग कंपनी Stollwerck Chocolate की वजह से जाना जाता है। यह कंपनी अमेरिका में चॉकलेट सप्लाई करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। शहर में चॉकलेट के कई लाउंज हैं, जहां जाकर तरह तरह की चॉकलेट टेस्ट की जा सकती हैं और खरीदी जा सकती हैं। मगर यहां एक म्यूजियम भी है। यह म्यूजियम पूरी तरह से चॉकलेट का डेडीकेट किया गया है। इस म्यूजियम में एक बड़ खूबसूतर चॉकलेट फाउंटेन बना हुआ है। इस फाउंटेन को हंस इहोफ ने बनाया था। हंस इस म्यूजियम के क्यूरेटर भी थे। 

यह दुनिया की सबसे मीठी जगह

Create Image :

हर्शे, इस ब्रांड की चॉकलेट आपने कई बार खाई होगी मगर क्या आप जानती हैं कि यह जगह का नाम है। जी हां, हर्शे, पेंसिल्वे निया का एक शहर है, जिसे दुनिया का सबसे मीठा शहर कहा जाता है। इसकी वजह है कि यहां बहुत बड़ी मात्रा में चॉकलेट का प्रोडक्शन होता है। यहां आकर आप को लगेगा कि जैसे आप चॉकलेट वर्ल्ड में आ गई हों। यहां आप चॉकलेट होटल से लेकर चॉकलेट स्पा  तक का मजा ले सकती हैं। 

दुनिया में सबसे पहले यहीं बनी थी चॉकलेट

Create Image :

जब भी कभी खूबसूरत जगह की बात आती है तो स्विट्ज़रलैंड का नाम सबसे पहले लिया जाता है। मगर खूबसूरती के साथ ही यहां चॉकलेट का भी खजाना मौजूद है। इस देश में कई शहर हैं जहां चॉकलेट का प्रोडक्शन होता है। ज्यूरीक उनमें से एक है। दुनिया में चॉकलेट का जन्म सबसे पहले यही हुआ था। यही वह जगह है जहां सबसे पहले चॉकलेट बनाई गई। Lindt, Treuscher and Sprungli जैसे सभी बड़े ब्रांड की चॉकलेट्स यहीं पर बनाई जाती हैं। यह जगह कैमिकल फ्री चॉकलेट्स के लिए भी फेमस है।