Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:44 AM IST

खुले में रखा गैस सिलेंडर बिगाड़ रहा है किचन का लुक? इन Cylinder Organiser से छुपाएं और दें मॉडर्न टच

Modular Kitchen Cylinder Storage: क्या आपकी रसोई में रखा गैस सिलेंडर किचन का लुक खराब कर रहा है? इन स्मार्ट Cylinder Organiser आइडियाज से सिलेंडर को छुपाएं और अपने किचन को दें एक साफ और मॉडर्न टच।
Updated:- 2026-05-25, 16:45 IST
Kitchen cylinder storage ideas

Modular Kitchen Cylinder Storage: आज के समय में हर कोई अपने घर और किचन को मॉडर्न और व्यवस्थित दिखाना चाहता है। हम किचन की कैबिनेट्स, टाइल्स और चिमनी पर तो काफी ध्यान देते हैं, लेकिन अक्सर कोने में रखा भारी-भरकम गैस सिलेंडर पूरे किचन के लुक को बिगाड़ देता है। खुला रखा सिलेंडर न केवल देखने में थोड़ा अजीब लगता है, बल्कि इसके नीचे जमा होने वाली धूल और जंग के निशान फर्श को भी गंदा कर देते हैं। छोटे किचन में तो यह और भी बड़ी समस्या बन जाता है क्योंकि यह काफी जगह घेरता है। साथ ही लुक को भी खराब करता है। अगर आपके किचन में भी सिलेंडर खुले में रखा है, तो आप नीचे लेख में बताए गए स्मार्ट सिलेंडर ऑर्गेनाइजर की मदद से इसे छिपाने के साथ किचन को आलीशान और साफ-सुथरा लुक भी दे सकती हैं।

स्टाइलिश सिलेंडर ट्रॉली और कवर (Stylish Cylinder Trolly And Cover)

Stylish Cylinder Trolly And Cover

स्टाइलिश सिलेंडर ट्रॉली और कवर सबसे आसान और सस्ता तरीका है सिलेंडर को हाइड करके रखने के लिए। बाजार में अब ऐसी डिजाइनर सिलेंडर ट्रॉली आती हैं जिनमें नीचे पहिए लगे होते हैं, जिससे सिलेंडर को खिसकाना आसान हो जाता है। इसके ऊपर आप मैचिंग फैब्रिक का 'सिलेंडर कवर' लगा सकते हैं। ये कवर कई रंगों और प्रिंट्स में आते हैं, जो सिलेंडर को पूरी तरह ढक देते हैं।

इसे भी पढ़ें- Modular Kitchen में लगाएं Drawer Organiser के ये लेटेस्ट डिजाइंस, मिलेगा स्पेस और क्लटर फ्री रहेगी रसोई

वूडेन कैबिनेट या बॉक्स (Wooden Enclosure Cylinder Organiser)

Wooden Enclosure Cylinder Organiser

अगर आप अपने किचन को प्रीमियम लुक देना चाहती हैं, तो एक छोटा लकड़ी का कैबिनेट या जालीदार बॉक्स बनवा सकती हैं। इसमें ऊपर से ढक्कन या आगे से छोटा दरवाजा होता है। इसे आप अपनी किचन स्लैब के नीचे फिट करवा सकते हैं या एक कोने में रख सकते हैं। इसकी ऊपरी सतह का इस्तेमाल आप छोटे मसाले के डिब्बे या सजावटी सामान रखने के लिए भी कर सकते हैं।

जूट या केन बास्केट (Jute/Cane Baskets Cylinder Organiser)

image - 2026-05-25T164338.093

नेचुरल लुक पसंद करने वालों के लिए बड़ी जूट की टोकरी या केन बास्केट एक शानदार विकल्प है। सिलेंडर को इस टोकरी के अंदर रख दें। यह दिखने में बहुत ही 'बोहो' और मॉडर्न लगता है। जूट की टोकरी हल्की होती है और हवा के आने-जाने के लिए भी अच्छी होती है, जो सुरक्षा के लिहाज से भी सही है।

कस्टमाइज्ड कर्टन्स (Customised Curtains Cylinder Organiser)

अगर आप कोई फर्नीचर नहीं खरीदना चाहती हैं, तो किचन स्लैब के नीचे जहां सिलेंडर रखा है, वहां एक छोटी सी रॉड लगाकर सुंदर पर्दा टांग सकती हैं। यह न केवल सिलेंडर को छुपाए रखने का काम करेगा, बल्कि आपके किचन के अन्य बेकार सामान को भी नजरों से दूर रखेगा। ध्यान रखें कि अपनी रसोई की दीवारों के रंग से मिलता-जुलता पर्दा चुनें।

इसे भी पढ़ें- Modular Kitchen के लिए बेस्ट हैं Organiser के ये लेटेस्ट डिजाइंस, मॉडर्न लुक के साथ मिलेगा फुल स्पेस

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik, pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।