Exhaust Fan Cleaning Tips: किचन का एग्जॉस्ट फैन दिखेगा एकदम साफ? अगर अपना लिया यह घरेलू उपाय, खोलने की नहीं पड़ेगी जरूरत

How to Remove Sticky Grease from Exhaust Fan: किचन का एग्जॉस्ट फैन वह हिस्सा है, जो ज्यादा तेल, चिपचिपाहट और कालिख झेलता है। अब ऐसे में खाना बनाते समय उठने वाला धुआं और मसालों के कण पंखे के ब्लेड्स पर जमा हो जाते हैं, जिससे कुछ ही दिनों में पंखा काला और गंदा दिखने लगता है। आमतौर पर लोग इसे साफ करने से कतराते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि पंखे को खोलकर साफ करना बहुत झंझट का काम है। पंखे को साफ करने के लिए बाजार से केमिकल स्प्रे मंगवाते या फिर किसी मिस्त्री को बुलवाते हैं।
अगर आपके रसोई घर का एग्जॉस्ट पंखा काला हो गया है, तो आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर बिना एक भी पेंच खोले आप इसे खुद से साफ कर चमका सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीके
एग्जॉस्ट फैन को साफ करने के लिए जरूरी सामान

किचन फैन को साफ करने के लिए आपको बाजार से महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है। आपके किचन में मौजूद बेकिंग सोडा, सफेद सिरका और डिश वॉश लिक्विड की जरूरत होगी।
- बेकिंग सोडा
- सफेद सिरका
- डिश वॉश लिक्विड
इसे भी पढ़ें- Electric Kettle को धोते समय भूलकर भी न करें ये गलती, वरना 2 महीने भी नहीं चला पाएंगी आप
घोल कैसे बनाएं?
- सबसे पहले एक स्प्रे बोतल लें और उसमें दो कप हल्का गरम पानी डालें।
- अब इसमें दो बड़े चम्मच बेकिंग सोडा, आधा कप सिरका और थोड़ा सा बर्तन धोने वाला साबुन मिलाएं।
- इन चीजों के मिलते ही झाग बनेगा, जो तेल की सख्त परत को काटने में मदद करता है।
- इस मिश्रण को अच्छे से हिलाएं और आपका होममेड क्लीनर तैयार है।
एग्जॉस्ट फैन बिना खोले कैसे साफ करें?

- पंखे को साफ करने के लिए तैयार स्प्रे को ब्लेड्स और जाली पर अच्छी तरह छिड़कें।
- इसे छिड़कने के बाद कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- इसके बाद एक पुराना टूथब्रश या स्क्रबर लें और हल्के हाथों से रगड़ें।
- आप देखेंगे कि कुछ ही देर में काली गंदगी पपड़ी बनकर अपने आप उतर रही है।
- अंत में एक गीले कपड़े से पोंछ दें और फिर सूखे सूती कपड़े से चमक लाएं।
एग्जॉस्ट पंखे पर दोबारा से तेल को जमा होने से कैसे रोंके?
एग्जॉस्ट फैन को साफ करने के बाद उस पर दोबारा चिकनाई जमने से रोकने के लिए आप नारियल तेल या किसी भी हल्के मशीन ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे देखें तेल लगाने का तरीका
- पंखे को साफ करने के बाद सूखा लें।
- एक सूती कपड़े या रुई के फाहे पर बस 2-3 बूंद नारियल तेल लें।
- इसे पंखे के ब्लेड्स पर बहुत हल्का रगड़ें।
- अतिरिक्त तेल को सूखे कपड़े से पोंछ दें ताकि धूल न चिपके।
एग्जॉस्ट पंखे पर जमे जिद्दी दागों के लिए क्या करें?

अगर पंखा बहुत महीनों से साफ नहीं हुआ है और उस पर तेल की मोटी परत जम गई है, तो मिट्टी के तेल या थिनर का इस्तेमाल करें। रुई के एक फाहें में थोड़ा सा मिट्टी का तेल लेकर चिपचिपी जगह पर रगड़ें।
यह सबसे जिद्दी से जिद्दी ग्रीस को भी तुरंत पिघला देता है। बस ध्यान रखें कि मिट्टी का तेल इस्तेमाल करने के बाद पंखे को साबुन के पानी से दोबारा पोंछें।
इसे भी पढ़ें- Steel Bottle Cleaning Hacks In Winter: कॉपर से लेकर स्टील बोतल तक, साफ करने में ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्च होंगे एक भी पैसे
अगर आपके किचन का एग्जॉस्ट फैन गंदा हो गया है और वह सफेद से काला हो गया है, तो ऊपर बताया गया तरीका काम आ सकता है। अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। ऐसे ही और क्लीनिंग हैक्स आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image credit- herzindagi, freepik
- किचन एग्जॉस्ट फैन को बिना हटाए कैसे साफ करें?
- किचन एग्जॉस्ट फैन को बिना हटाए साफ करने के लिए विनेगर और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- एग्जॉस्ट फैन से चिपचिपा ग्रीस कैसे निकालें?
- एग्जॉस्ट फैन से चिपचिपा ग्रीस निकालने के लिए कास्टिक सोडा का घोल का छिड़काव करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।