करवा चौथ पर बनाएं गुड़ के मीठे, सॉफ्ट और फूले हुए गुलगुले, नोट करें हलवाई जैसी आसान रेसिपी

करवा चौथ पर बनाएं गुड़ के मीठे और स्वादिष्ट गुलगुले। यह आसान रेसिपी गेहूं के आटे, गुड़ और सौंफ से तैयार होती है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
Updated:- 2026-10-21, 16:25 IST
Karwa Chauth 2026 Jaggery Gulgule Recipe

Karwa Chauth 2026 Jaggery Gulgule Recipe: करवा चौथ का त्योहार सिर्फ सोलह श्रृंगार और चांद के दीदार का नहीं है, बल्कि इस दिन घरों में बनने वाले तरह-तरह के पकवान जैसे खीर, गुलगुले भी उत्सव की खुशियों को बढ़ा देते हैं। अगर इस करवा चौथ पर आप भी देसी और स्वादिष्ट गुलगुला बनाना चाहती हैं, तो जरूर बनाएं। गेहूं के आटे, गुड़ और सौंफ से तैयार होने वाली यह मिठाई काफी टेस्टी होती है। इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती। गेहूं का आटा और गुड़ जैसी चीजों से इसे आसानी से बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

गुड़ के गुलगुले बनाने की सामग्री

गुड़ के गुलगुले को बनाना काफी आसान है और यह जल्दी बन जाता है। सबसे पहले आप इन चीजों को एक तरफ करें।

  • गेहूं का आटा – 1 कप
  • कद्दूकस किया हुआ गुड़ – 2/4 कप
  • गुनगुना पानी – 1/2 से 3/4 कप
  • सौंफ – 1 छोटा चम्मच
  • इलायची पाउडर – 1/3 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
  • पिघला हुआ घी – 1 बड़ा चम्मच
  • तलने के लिए तेल या देसी घी – जरूरत के अनुसार

jaggery gulgule recipe

image credit- shutterstock

गुड़ के मीठे गुलगुले बनाने का तरीका

गुड़ के मीठे गुलगुले बनाने के लिए नीचे दी गई बातों का ध्यान रखें। आइए जानते हैं यहां।

1. सबसे पहले तैयार करें गुड़ का घोल

एक कटोरे में कद्दूकस किया हुआ गुड़ लें और गुनगुना पानी डालें। इसे तब तक चलाएं, जब तक वह पिघल न जाए। साथ ही अगर आपको गुड़ गंदा दिखे, तो पहले छान लें और बाद में फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

2. आटे में मिलाएं देसी स्वाद

एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, सौंफ, इलायची पाउडर और एक चुटकी बेकिंग सोडा लेकर अच्छे से मिला लें। बाद में इसमें पिघला हुआ घी डालें। गुड़ के घोल को धीरे-धीरे मिलाते हुए फेंटें, ताकि जरा सी भी गांठ न बनें। एक बात का ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला न हो और न ही गाढ़ा।

3. नरम गुलगुलों को बनाने की ट्रिक

घोल तैयार होने के बाद इसे 15 से 30 मिनट के लिए ढककर रख दें। ऐसा करने से आटा नमी सोख लेता है और गुलगुले ज्यादा अच्छे बन सकते है। तलने से पहले घोल को एक मिनट तक अच्छी तरह फेंट लें। इससे घोल एक जैसा हो जाएगा।

jaggery gulgule tips

image credit-shutterstock

4. मध्यम आंच पर तलें गुलगुले

इतना करने के बाद कड़ाही में तेल या देसी घी को गर्म करें और फिर घोल के छोटे-छोटे हिस्से बनाकर तेल में डालें। ध्यान रहे कि कड़ाही में एक साथ बहुत सारे गुलगुले न डालें। इन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें और बीच-बीच में पलटते रहें।

5. तैयार हैं स्वादिष्ट गुड़ के गुलगुले

गुलगुले सुनहरे हो जाने के बाद इन्हें छलनी की मदद से छान लें। करवा चौथ की पूजा के बाद या शाम की चाय के साथ इन्हें खाया जा सकता है। अगर आप इन्हें व्रत के दौरान खाने की सोच रही हैं, तो पहले अपनी व्रत परंपरा के अनुसार सामग्री और सेवन की अनुमति सुनिश्चित कर लें।

यह भी पढ़ें- गुलगुले की तरह दिखने वाला डोनट आखिर कैसे बीच से हो गया खाली? बेहद दिलचस्प है इसकी कहानी

गुलगुले बनाते वक्त ध्यान रखें ये बातें

गुलगुले बनाना तो आसान है, लेकिन फिर भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आइए यहां पर जानते हैं।

  • गुड़ का घोल छानें। ऐसा करने से मिठाई में गुड़ की अशुद्धियां आने की आशंका कम होगी।
  • बहुत तेज आंच पर गुलगुले बाहर से भूरे हो सकते हैं, लेकिन अंदर से कच्चे रह सकते हैं।
  • सौंफ और इलायची जरूर डालें। यह गुलगुलों में खुशबूदार और पारंपरिक स्वाद जोड़ती हैं।
  • घोल को तैयार करने के बाद कुछ देर रखने से आटे को नमी सोखने का समय मिलता है।

इस करवा चौथ आप भी ऊपर दी गई आसान रेसिपी की मदद से गुलगुले बना सकती हैं। इसका टेस्ट आपके परिवार वालों को काफी पसंद आएगा।

यह भी पढ़ें- अहोई में बना सकती हैं ये चीजें, व्रत खोलने के बाद बच्चों के साथ ले मजें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

main image credit- ai

FAQ
क्या गुड़ के गुलगुले बिना बेकिंग सोडा के बनाए जा सकते हैं?
हां, बेकिंग सोडा डाले बिना भी गुलगुले बनाए जा सकते हैं। हालांकि, उनकी बनावट थोड़ी अलग हो सकती है।
गुलगुले अंदर से कच्चे क्यों रह जाते हैं?
ऐसा आमतौर पर बहुत तेज आंच पर तलने या गुलगुलों का आकार बड़ा रखने से होता है। इन्हें मध्यम से धीमी आंच पर तलना बेहतर रहता है।
क्या गुड़ के गुलगुले पहले से बनाकर रख सकते हैं?
हां, इन्हें कुछ घंटे पहले बनाकर एयरटाइट डिब्बे में रखा जा सकता है। हालांकि, ताजे गुलगुलों का स्वाद और बनावट अक्सर बेहतर होती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।