Noida Haunted Places: क्या सच में नोएडा की इन 7 जगहों पर है 'कुछ' अजीब? रात में भूल से भी न जाएं

भूत-प्रेत और रहस्यमयी जगहों की कहानियां तो लगभग हर कोई सुनना पसंद करता है। चाहे किसी काे इन बाताें पर विश्वास हो या नहीं, लेकिन इन कहानियों को सुनने में मजा बहुत आता है। आपको तो मालूम ही होगा कि दुनियाभर में ऐसी कई जगहें हैं जो रहस्यों से भरी हैं। नोएडा की बात करें तो इस जगह का नाम आते ही लोगों के मन में सबसे पहला ख्याल यही आता है कि यह मॉडर्न सिटी है। यहां ऊंची-ऊंची बिल्डिंग्स, कॉरपोरेट ऑफिस से लेकर खूबसूरत माॅल्स तक देखने को मिलते हैं।
लेकिन कुछ ऐसी भी जगहें हैं जिनके बारे में कुछ अजीबो-गरीब बातें भी सुनने को मिलती हैं। इंस्टाग्राम पर आए दिन कोई न कोई वीडियो देखने को मिल ही जाते हैं। बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था कि नोएडा में कुछ जगहों पर रात में नहीं जाना चाहिए, ये हॉन्टेड हो जाती हैं। आइए इनके नाम जानते हैं-
ओखला बर्ड सेंचुरी
ओखला बर्ड सेंचुरी में तो दिन के समय काफी भीड़ देखने को मिलती है, लेकिन कुछ लोगाें का कहना है कि शाम के बाद यहां का माहौल काफी अलग सा लगने लगता है। किसी को अजीब आवाजें सुनाई देती हैं या परछाइयां नजर आती हैं। हालांकि इन बातों का कोई पुख्ता सबूत नहीं है, लेकिन इसी वजह से कई लोग रात में यहां जाने से बचते हैं।
-1783760189955.jpg)
जेआईआईटी कैंपस (JIIT)
नोएडा के जेआईआईटी कैंपस को लेकर भी कई कहानियां सुनने को मिलती हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह इलाका पहले किसी पुराने कब्रिस्तान के आसपास था। ऐसे में लोग शाम के समय यहां जाने से बचते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं मसूरी की इस 'खूनी खदान' का सच, जानें यहां जा सकते हैं या नहीं?
हिंडन नदी का किनारा
हिंडन नदी के आसपास के इलाकों को लेकर भी कई रहस्यमयी कहानियां सुनने को मिलती हैं। वीडियो के मुताबिक, रात के समय यहां लोगों को जाने में डर लगता है। कुछ लोग ये भी बताते हैं कि उन्होंने यहां अजीब कुछ देखा है। इसी वजह से कई लोग अंधेरा होने के बाद इस इलाके में जाने से बचते हैं।
View this post on Instagram
ग्रेटर नोएडा के सुनसान इलाके
ग्रेटर नोएडा में कई ऐसे सेक्टर और इलाके हैं जहां बड़ी संख्या में बिल्डिंग्स बनी हुई हैं, लेकिन उनमें अभी भी कम लोग रहते हैं। रात के समय खाली सड़कें, लोगों का कम आना जाना और दूर-दूर तक सुनसान रहता है सब कुछ। इसी कारण इन इलाकों को लेकर कई तरह के भूतिया कहानियां और अफवाहें भी आती रहती हैं।
यह भी पढ़ें- रात के 12 बजे भूतिया जंगलों के बीच से होकर गुजरती है यह 'लास्ट लोकल ट्रेन', रोंगटे खड़े कर देगी इसकी कहानी
सेक्टर 60 का iEnergizer बिल्डिंग
सेक्टर 60 की इस बिल्डिंग का नाम एक आग की घटना के कारण चर्चा में रहा था। कहा जाता है कि घटना के बाद कुछ लोगों ने यहां अजीब आवाजें सुनने के बारे में एक दूसरे से बातें की थी।
यह भी पढ़ें- मैक्सिको की इस नहर के पास लटकी हैं हजारों डरावनी गुड़िया, 1950 की उस खौफनाक घटना के बाद; आज भी जाने से डरते हैं लोग
नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन
नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन को लेकर लोग कई तरह की बातें करते हैं। बताया जाता है कि आखिरी मेट्रो निकलने के बाद सुनसान प्लेटफॉर्म पर एक महिला दिखाई देती है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने खाली स्टेशन पर अजीब आवाजें या गूंज सुनी हैं।
क्या सच में भूतिया हैं ये जगहें?
इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं है। इस बात ही पुष्टि हरजिंदगी भी नहीं करती है। लिखी गईं चीजें इंस्टाग्राम पर वायरल हाेने वाले वीडियो पर आधारित हैं, लेकिन चाहे ये भूतिया कहानियां सच हों या सिर्फ अफवाह, रात में किसी भी सुनसान जगह पर जाने से बचना हमेशा बेहतर माना जाता है।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- गुजरात की इस जगह को क्यों कहा जाता है भूतों का डेरा? टूरिस्ट्स आज भी जाने से डरते हैं
Note: इस लेख में बताई गई बातें और जगहें सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर वायरल वीडियोज और इंटरनेट पर उपलब्ध दावों पर आधारित हैं। HerZindagi (हरजिंदगी) ऐसी किसी भी अलौकिक शक्ति, भूत-प्रेत या हॉन्टेड दावों की पुष्टि या समर्थन नहीं करता है और न ही अंधविश्वास को बढ़ावा देता है। विज्ञान इन बातों को नहीं मानता। रात के समय किसी भी सुनसान जगह पर जाने से बचने की सलाह केवल सुरक्षा और व्यक्तिगत सावधानी के लिहाज से दी जाती है। किसी भी भ्रम या अफवाह से दूर रहें और विवेक से काम लें।
Image Credit-gemini/freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।