(mystery behind lord venkateswara closed eyes) भारत में सभी प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में एक तिरुपति बालाजी का मंदिर है। इस मंदिर की बहुत मान्यता है। इस मंदिर से जुड़ी रहस्य, प्रेम और आस्था जुड़ी हुई है। जिसके कारण भक्तों की भीड़ उमड़ी रहती है। भगवान वेंकटेश्वर अपने भक्तों को सभी परेशानियों से बचाने के लिए कलयुग में जन्म लिया था। यह भगवान विष्णु के अवतार हैं। ऐसा कहा जाता है कि भगवान वेंकटेश्वर कलयुग में जब तक रहेंगे। तब तक उनका अंत नहीं हो सकता है।
तिरुपति बालाजी मंदिर को कलयुग का वैकुंठ के नाम से भी जाना जाता है। वेंकटेश्वर को कलयुग में गोविंदा, श्रीनीवासा, बालाजी के नाम से भक्त बुलाते हैं। अब ऐसे में उनकी आंखे बंद क्यों रहती है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आधुनिक युग में भगवान वेंकटेश्वर का निवास तिरुपति तिरुमाला मंदिर में माना जाता है। भगवान वेंकटेश्वर (भगवान विष्णु मंत्र) को उनकी शक्तिशाली और चमकीली आंखों के लिए जाना जाता है। भक्त सीधे भगवान की आंखों में नहीं देक सकते हैं। क्योंकि उनकी आंखे ब्रह्मांडीय ऊर्जा से भरपूर है। इसी कारण भगवान वेंकटेश्वर की आंखे सफेद मुखौटे से बंद कर दी जाती है, लेकिन गुरुवार के दिन उनकी आंखों से सफेद मुखैटे को बदला जाता है। उस दौरान सभी भक्त देवता की आंखों का दर्शन क्षण भर के लिए कर सकते हैं।
पंच कपूर से बालाजी की आंखे ढकी जाती है। शास्त्रों के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि भगवान वेंकटेश्वर की आंखें हमेशा खुली रहती है। इनकी आंखों में काफी तेज है। इसलिए कपूर (कपूर के उपाय) से इनकी आंखों को ढककर रखा जाता है। हर गुरुवार को उनके नेत्रों का दर्शन किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Lord Vishnu: भगवान विष्णु ने क्यों किये थे ये 8 भयंकर छल
हर गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को चंदन से स्नान कराया जाता है और फिर चंदन का लेप भी लगाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि हृदय पर चंदन लगाने के दौरान माता लक्ष्मी की छवि ऊभर आती है।
इसे जरूर पढ़ें - गुरुवार के दिन खरीदें ये चीजें, भगवान विष्णु हो सकते हैं प्रसन्न
तिरुपति बालाजी के लिए रोज 100 फीट लंबी माला बनाई जाती है। उन्हे 27 तरह की मालाएं बनाकर पहनाई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि सभी मालाओं के लिए अलग-अलग वाटिकाओं से लाई जाती है। वहीं ब्रह्मोत्सव और वैकुंठोत्सव के मौके पर विदेशों से भी फूल मंगाए जाते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- flipkark, freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।