Prime Minister Museum: जानिए दिल्ली के प्रधानमंत्री संग्रहालय से जुड़ी 5 रोचक बातें और टिकट बुकिंग की प्रोसेस भी

Pradhanmantri Sangrahalaya New Delhi: प्रधानमंत्री संग्रहालय देश की राजधानी दिल्ली का काफी मशहूर म्यूजियम है। यह कई मायनों में खास है। इस संग्रहालय में आपको आजादी के बाद से लेकर अब तक के हर एक प्रधानमंत्री को समर्पित विशेष गैलरी देखने को मिल जाएंगे, जो उनके जीवन और कार्यकाल से जुड़े होने के अलावा उनके राजनीतिक करियर और उसके बीच आई बड़ी चुनौतियों व सफलताओं को भी प्रदर्शित करती हैं। सबसे रोचक बात यह है कि यह म्यूजियम काफी बड़ा और शानदार है। आप यहां अन्य म्यूजियम की तरह बोर महसूस नहीं करेंगे, क्योंकि सिर्फ तस्वीरों के द्वारा पीएम की पिक्चर ही नहीं, बल्कि जानकारियों को आसान भाषा में समझाने के लिए यहां ऑडियो गाइड की सुविधा भी मौजूद है। इसी के साथ आइए जानते हैं इस म्यूजियम से जुड़ी कुछ दिलचस्प और रोचक बातें।
म्यूजियम में क्या-क्या है?

प्रधानमंत्री संग्रहालय में आप 3डी तकनीक की मदद से कई खास चीजें देख सकते हैं। यहां आपको काइनेटिक एलईडी लाइट्स से तैयार राष्ट्रीय ध्वज भी है। यह एडवांस टेक्नोलॉजी वाला भारत का पहला ऐसा म्यूजियम है, जहां देश का इतिहास ही नहीं, बल्कि इसके भविष्य का अनुभव भी आप कर सकते हैं। यहां आपको भारत के इतिहास को आसान भाषा में समझने का मौका मिलेगा।
प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन कब हुआ था?
प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने 22 अप्रैल 2022 को किया था। यह आजादी के अमृत महोत्सव (स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर) के तहत इस म्यूजियम को देश के लिए सौंपा गया था। जानकारी के लिए बता दें कि इस संग्रहालय में देश की आजादी के बाद से लेकर अब तक के सभी भारतीय प्रधानमंत्रियों के योगदान के बारे में कई अहम जानकारियां दी गई हैं। पीएम की डिटेल्स आपको ऑडियो और वीडियो दोनों फॉर्मेट में मिल जाएगा। साथ ही, आप भारत के अब तक के प्रधानमंत्रियों के साथ पिक्चर भी क्लिक करा सकते हैं।
देश के लिए अपनी राय भी दे सकते हैं आप

युवा पीढ़ी को आकर्षित करने वाले इस अनोखे म्यूजियम में आपको 6D हेलिकॉप्टर राइड का अनुभव मिलेगा। आप यहां भारत के भविष्य का अनुभव करने के साथ-साथ यहां देश के लिए एक मैसेज भी आप छोड़ सकते हैं। आप भारत को किस तरह देखते हैं, इसे लेकर आप यहां अपनी राय दर्ज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र में इन शानदार और ऐतिहासिक म्यूजियम को एक्सप्लोर करना आप भी न भूलें
प्रधानमंत्री जाने के लिए कैसे करते हैं बुकिंग?
प्रधानमंत्री संग्रहालय और लाइट एंड साउंड शो के टिकट के लिए आयु वर्ग के अनुसार शुल्क तय की गई है।
- शिशु (उम्र 0-04) - निशुल्क
- बच्चे (उम्र 05-11) - 75 रुपये
- 12 साल और उससे ज्यादा - 100 रुपये
जानकारी के लिए बता दें कि टिकट बुक करने के लिए आप पीएम म्यूजियम की ऑफिशियल वेबसाइट pmsangrahalaya.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। आप चाहें, तो ऑफलाइन माध्यम से प्रधानमंत्री संग्रहालय पहुंचकर भी टिकट ले सकते हैं। इस म्यूजियम की टाइमिंग सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक है। आपको बता दें, यह सोमवार के दिन बंद रहता है।
इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं पीएम मोदी से जुड़ी ये दिलचस्प बातें?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Jagran
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।