Happy Birthday PM Narendra Modi: क्या आप जानते हैं पीएम मोदी से जुड़ी ये दिलचस्प बातें?

Prime Minister Of India: हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज कौन नहीं जनता है। इतने सालों से हर दिन वे देश की इकॉनमी को आगे की तरफ बढ़ाने के लिए कोई न कोई कदम उठा रहे हैं। बता दें कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता कहलाने वाले पीएम मोदी का आज जन्मदिन है और इस मौके पर हम आपको बताने वाले हैं उनसे जुड़ी कुछ ऐसी दिलचस्प बातें जिन्हें आप शायद ही जानते होंगे। साथ ही बताएंगे उनके जीवनकाल से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।
- देश के आजाद होने के बाद यानि सन 1947 के बाद नरेन्द्र मोदी पहले व्यक्ति हैं जिन्हें देश के प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।
- पीएम मोदी बचपन से ही एक लीडर बनने की क्वालिटी रखते थे और वह लक्ष्मणराव इनामदार के मार्गदर्शन में आरएसएस के जूनियर कैडेट बन गए।
- बता दें कि पीएम मोदी के राजनीतिक करियर की शुरुआत महज 8 साल की उम्र में हुई थी।
- सन 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री नियुक्त होते समय पीएम मोदी के राज्य विधानसभा के सदस्य नहीं थे और उन्होंने बाद में उपचुनाव में जीत हासिल की थी।
- वहीं नरेन्द्र मोदी काफी सरल जीवन बिताना चाहते थे और इसके लिए वह एक साधु बनने की आकांक्षाएं भी रखते थे।
- साधु बनने की कोशिश में उन्होंने कुछ समय हिमालय में एकांत में भी बिताया है, जहां उन्होंने हिन्दू धर्म के बारे में काफी चीजें जानी और समझी हैं।
इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलती है कितनी सैलरी?
- पीएम मोदी को कामकाज के बाद कविताएं लिखने का भी काफी शौक है और काफी अच्छे लेखक भी हैं।
- इसके अलावा अपने स्कूल के दिनों में पीएम मोदी थिएटर भी किया करते थे और उन्हें उन दिनों में नाटक और मंचन में काफी दिल्सच्स्पी भी थी।
- वहीं जब वह गुजरात के सीएम थे तब उन्होंने अपने लिए 3 से ज्यादा निजी स्टाफ नहीं रखा था। साथ ही उन्होंने इस दौरान एक भी छुट्टी नहीं ली है।
- हालांकि पीएम मोदी काफी बेसिक और सिंपल कपड़े पहनना पसंद करते हैं, लेकिन उनका यह मोदी जैकेट और कुर्ता विश्वभर में काफी मशहूर है।
- बता दें कि पीएम मोदी के पसंदीदा कपड़ों का ब्रांड जेड ब्लू अहमदाबाद में ही स्थित है।
- इंदिरा गांधी के बाद पीएम मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लगातार दूसरी बार स्पष्ट बहुमत हासिल की है।
- वहीं सोशल मीडिया जैसे ट्वीटर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीब 90 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
- बता दें कि प्रधानमंत्री की महीने की सैलरी करीब दो लाख रुपये है। इसके अलावा इन्हें बाद में पेंशन भी मिलेगी।
अगर आपको पीएम मोदी से जुड़ी ये दिलचस्प बातें पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।