इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी 2025, मनाया जा रहा है। इस दिन हर कोई सुबह स्नान आदि से निवृत होकर भगवान शिव का दूध से अभिषेक करता है। इस खास पर्व पर पूरे दिन शिव मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है। हमारे देश में भगवान भोलेनाथ के बहुत से चमत्कारी मंदिर हैं। जिनकी अपनी कई प्राचीन मान्यताएं और रोचक कहानियां भी हैं। इनमें से बहुत से मंदिरों में शिवलिंग खुद प्रकट हुए हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में भगवान शिव के एक ऐसे ही प्राचीन मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां आप महाशिवरात्रि वाले दिन जाकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकती हैं।
आज हम आपको जिस मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। उसका नाम बटेश्वर धाम मंदिर है। यह मंदिर कई सौ साल पुराना है। यह शिव मंदिर आगरा शहर से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बटेश्वर महादेव मंदिर यमुना नदी के तट पर स्थित है। बताया जाता है महाभारत काल में पांडवों के द्वारा इस मंदिर में कांवड़ चढ़ाई गई थी। ऐसे में महाभारत काल से आजतक यह परंपरा चली आ रही है। यह एक चमत्कारी शिव मंदिर है। भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग यहां स्वयं प्रकट हुआ था। बटेश्वर मंदिर की काफी मान्यता है भक्तों का मानना है भगवान शिव के मात्र दर्शन से आपकी सभी मनोकामना पूरी होने के साथ सभी कष्ट हर जाते हैं।
इसके अलावा यह 101 मंदिरों की शिव शृंखला वाला अनोखा शिव मंदिर है। यहां आपको शिवलिंग के अलावा शिव-पार्वती सेठ-सेठानी की मुद्रा में भी बैठे मिल जाएंगे। ऐसी और मूर्ति दुनिया में कहीं भी नहीं है। सोमवार के अलावा यहां महाशिवरात्रि और बाकी दिनों में भी शिव भक्तों का तांता लगा रहता है। इस मंदिर का निर्माण राजा बदन सिंह भदौरिया द्वारा कराया गया था।
यह विडियो भी देखें
हर साल महाशिवरात्रि और सावन के महीने में यहाँ विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसके साथ ही इस मंदिर में हर साल अक्टूबर और नवंबर महीने में पशु मेला लगता है। बटेश्वर का मेला पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इस मेले में देश ही नहीं विदेशी पर्यटक भी शामिल होते हैं। बटेश्वर मेले में ऊंट, घोड़े और गधों की बिक्री होती है। मंदिर के पास स्थित नदी में आप नाव की सवारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं
ये भी पढ़ें: Mysterious Shiva Temples: दक्षिण भारत के इन शिव मंदिरों की रहस्यमयी कहानियां शायद आप भी नहीं जानते होंगे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: JAGRAN/SELF
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।