Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:19 AM IST

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के बारे में कितना जानते हैं आप, यात्रा से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल

बप्पा के इस मंदिर को इच्छा पूरी करने वाली जगह माना जाता है। यहां हर दिन हजारों भक्त अपनी मन्नतें लेकर आते हैं। मान्यता है कि यहां जो भी लोग सच्चे मन से दर्शन के लिए आते हैं, भगवान उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। 
Updated:- 2024-09-18, 13:54 IST
image

यह शहर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा और पर्यटन की दृष्टी से सबसे फेमस माना जाता है। यह शहर अपने समृद्ध इतिहास, संस्कृति और धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है। यहां के ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन करने भी लोग दूर-दूर आते हैं। इंदौर के मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से अच्छे हैं, बल्कि अपनी वास्तुकला और आस्था के लिए भी जाने जाते हैं। इन मंदिरों में बप्पा का एक सबसे खास मंदिर है, जिसे खजराना गणेश मंदिर के नाम से जाना जाता है। इसे पवित्र और शक्तिशाली मंदिरों में से एक माना जाता है। यह मंदिर भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमा के लिए जाना जाता है। 

खजराना गणेश मंदिर

indore khajrana ganesh mandir location time and all details

यह मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है। खजराना गणेश मंदिर की विशेषता और प्रसिद्धि का मुख्य कारण इसका प्राचीन इतिहास है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा 18वीं शताब्दी में करवाया गया था। इस मंदिर को बनाने का उद्देश्य मुगल शासकों से हिंदू धर्मस्थलों को बचाने के उद्देश्य से किया गया था। स्थानीय मान्यता के अनुसार, इस मंदिर में पूजा करने के बाद भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसलिए लोग यहां अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए आते हैं। आप यहां अपने पूरे परिवार के साथ दर्शन का प्लान बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- भारत के ये शिव मंदिर माने जाते हैं कपल्स के लिए खास, शादी के बाद जरूर जाएं दर्शन करने

खजराना गणेश मंदिर की 5 खास बातें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ashok Bhatt (@khajrana_ganesh_ashokbhatt5)

इस मंदिर में नवविवाहित जोड़े भी खासतौर पर आते हैं, ताकि भगवान गणेश से आशीर्वाद प्राप्त कर सकें। माना जाता है कि बप्पा की पूजा करने से वैवाहिक जीवन सफल रहता है। यह स्थान उनकी नई शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है। इंदौर में परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह है।

  • खजराना गणेश मंदिर केवल इंदौर ही नहीं, बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं।
  • पहले यह मंदिर छोटा था, लेकिन समय के साथ इसका विस्तार किया गया है। अब यह मंदिर बड़ा हो चुका है, जिसमें एक विशाल प्रांगण, कई धार्मिक आयोजन स्थल और भक्तों के लिए सुविधा होती है।

ganesh mandir

  • यहां आने वाले भक्त अपनी मन्नत पूरी होने पर मंदिर में नारियल चढ़ाते हैं या भगवान को सोने-चांदी के आभूषण अर्पित करते हैं।
  • मंदिर में आपको एक न्नत की लाल धागों की दीवार भी दिखेगी, जहां लोग अपनी मन्नत पूरी होने के बाद धागे को बांधते हैं।
  • यहां भगवान गणेश की मूर्ति बहुत ही विशाल और सुंदर है। इस मूर्ति को शुद्ध मिट्टी से बनाया गया है। हर जिन इस मूर्ति को अलग-अलग रंगों और गहनों से सजाया जाता है।

इसे भी पढ़ें- इंदौर के इन मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन के लिए जाएं, सावन में लगती हैं यहां भक्तों की भीड़

मंदिर का समय

indore khajrana ganesh mandir location time and details

  • समय- मंदिर में सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक दर्शन के लिए जा सकते हैं।
  • लोकेशन- गणेशपुरी मेन रोड, गणेशपुरी, खजराना, इंदौर, मध्य प्रदेश। 
  • यह इंदौर के फेमस मंदिर में से एक है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।