आखिर क्यों 8000 अमीर भारतीय छोड़ रहे देश, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

भारत के अमीर व्यक्ति अब देश में नहीं रहना चाहते हैं। कोरोना महामारी के बाद से भारत देश की आर्थिक स्थिति बाकी कई देशों से बेहतर है। अब इस बीच हजारों लोगों के भारत छोड़कर जाना एक चिंता का विषय बन चुका है।

लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने के लिए छोड़ रहे हैं देश
हाल ही में आए एक रिपोर्ट ने इस बात का दावा किया है कि देश में रहने वाले हजारों अमीर लोग एक बेहतर व्यापार के जरिये अपने लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने के लिए देश को छोड़कर जानें की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2014 से अब तक 23,000 अमीर भारतीय विदेशों में बस चुके हैं। अमीरों के पलायन के मामले में भारत चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।
इसे जरूर पढ़ें: मुकेश अंबानी से लेकर सावित्री जिंदल तक, साल 2022 की Forbes Billionaires List में शामिल हैं इन भारतीय अरबपतियों के नाम
भारत को मिल रहा है विदेशी निवेशक
आज के समय में भारत एक ऐसा देश बन गया है जहां विदेशी निवेशक भी आकर्षित होकर इन्वेस्ट करना पंसद कर रहे हैं, लेकिन इन सबके होने के बाद भी कई भारतीय अमीर व्यक्ति भारत छोड़कर आखिर क्यों जाना चाहते हैं। चलिए जानते हैं इसके पीछे की खास वजह।
इसे जरूर पढ़ें: ये हैं भारत की 5 सबसे अमीर महिलाएं, जानिए क्या है इनका नेट वर्थ
भारतीय अमीर सुरक्षित जगह रहना कर रहें हैं पंसद
भारत के अमीर व्यक्ति भारत छोड़कर एक ऐसे देश में जाना चाहते है जहां वह सुरक्षित रह सकें। रिपोर्ट के अनुसार अमीर लोग यह कदम इसलिए उठा रहे हैं ताकि अगर देश में कोई भी महामारी फैले तो उन लोगों को रहने के लिए एक सुरक्षित ठिकाना मिल सके।
भारत के अमीर इन देशों मे बसना कर रहें हैं पसंद
भारत के अमीर व्यक्ति अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा दुबई और सिंगापुर में तेजी से बसना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में भारत को काफी नुकसान होने की संभावना है।
पहले भी कई छोड़ चुके हैं देश
रिपोर्ट की माने तो अपोलो टायर्स के वाइस चेयरमैन और MD Neeraj Kanwar के बारे में भी बताया गया है। बता दें नीरज कंवर ने साल 2013 में भारत छोड़कर लंदन शिफ्ट हो गए थे। सिर्फ नीरज कंवर ने नहीं बल्कि कई अन्य ने भी भारत को कब का अलविदा कह दिया है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।