पुराना मटका नहीं करता पानी ठंडा, तो इन हैक्स को अपनाएं

मटका सालों चाल चलता है। हालांकि, एक समय के बात इसका पानी गर्म होने लग जाता है। ऐसे में लोग पुराने मटके को फेंक देते हैं और नया खरीद लेते हैं। ऐसा करना गलत है। आप कुछ आसान टिप्स की सहायता लेकर भी मटके के पानी को ठंडा कर सकते हैं। इससे आपको ना ही फ्रिज का पानी पीना पड़ेगा और ना ही नए मटके को खरीदने के लिए खर्च करना पड़ेगा।
मटके का पानी गर्म क्यों हो जाता है?
मटके पर छोटे-छोटे होल्स बने होते हैं। जैसे-जैसे मटका पुराना होता है, तब उसके होल्स पर मिट्टी या गंदगी जमा होने लग जाती है। इसी वजह से मटके को होल्स बंद हो जाते हैं और पानी गर्म। इस परेशानी से बचने के लिए हमें कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः Easy Hacks: मटके के रख-रखाव के आसान टिप्स
घड़े का पानी ठंडा कैसे करें?

- अगर मटके का पानी बार-बार गर्म को रहा है, तो आपको किसी कपड़े की मदद लेनी होगी। दरअसल अगर किसी गीले कपड़े को मटके पर लपेट दिया जाए, तो पानी 24 घंटे से ज्यादा समय के लिए बिल्कुल चिल्ड रहता है।
- ऐसे में आपको कोई मोटा कपड़ा या पुराना टॉवल लेकर, उसे अच्छे से गिला करना है। अब मटके पर कपड़े को लपेट दें। कोशिश करें कि कपड़े को आप गर्म पानी से गिला ना करें।
क्या मटके को धोने से पानी ठंडा रहता है?
मटके के पानी को ठंडा रखने के लिए इसे धोना भी बहुत जरूरी है। बहुत बार मटके के ऊपर मिट्टी और चिकनाहट जम जाती है। ऐसे में आप स्क्रब पर बेकिंग सोडा लगाकर हल्के हाथ से इसे साफ करें। मटके के होल्स खुल जाएंगे और पानी ठंडा रहेगा।
किस मटके में पानी सबसे ज्यादा ठंडा रहता है?

- इन सभी टिप्स के अलावा मटका खरीदते समय भी ध्यान रखें कि वो कही से टूटा ना हो। साथ ही आप मटके पर जब उंगलियां लगाएं, तो तेज की आवाज आए।
- मटके से जितनी तेज आवाज आती है, वो उतना पक्का होता है। पक्के मटके में पानी ज्यादा देर के लिए ठंडा रहता है।
इसे भी पढ़ेंः Refrigerator Cleaning Tips: अपनी सेहत के साथ फ्रिज की सेहत का यूं रखे ध्यान
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Freepik, Amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।