सिरेमिक के बर्तनों की ऐसे करें देखभाल, लंबे समय तक दिखेंगे नए जैसे

आजकल मार्केट में नए-नए बर्तन देखने को मिल रहे हैं। स्टील, एल्युमीनियम, नॉन-स्टिक और लोहे की जगह आज कांच और सिरेमिक के बर्तनों की डिमांड देखने को मिल रही है। यह बर्तन देखने में बेहद खूबसूरत भी लगते हैं। साथ ही, यह रखे हुए किचन की शोभा भी बढ़ा देते हैं। हालांकि यह बाकि मैटीरियल के बर्तनों के मुकाबले महंगे होते हैं। ऐसे में हर कोई इनको नहीं खरीद पाता है। दूसरी ओर इनका यह भी फायदा है कि इन्हें आप गैस के साथ माइक्रोवेव और इंडक्शन पर भी यूज कर सकते हैं। ऐसे में यह सुविधा की दृष्टि से अच्छे होते हैं। अब यह तो रही इनकी कीमत और सुंदर लगने की बात।
अब हम बात कर लेते हैं इन बर्तनों के रख-रखाव की जो कि सबसे जरूरी चीज होती है। कांच और सिरेमिक के बर्तनों को बाकि बर्तनों की तुलना में इस्तेमाल करते वक्त काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। अन्यथा इनपर स्क्रेच आ सकते है या फिर यह जल्दी खराब और टूट भी सकते हैं। जिसके चलते इनको बहुत सहजता के साथ यूज करना पड़ता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में सिरेमिक के बर्तनों की देखभाल के तरीके बताने जा रहे हैं। जिनको फॉलो करके आप अपने बर्तनों को लंबे समय तक नए जैसा रख सकती हैं। आइए जानें किस तरह आप सिरेमिक बर्तनों की चमक बरकरार रख सकती हैं।
इस तरह करें सिरेमिक बर्तनों की देखरेख
- हमेशा सिरेमिक बर्तनों को सॉफ्ट स्पंज से साफ करना चाहिए। अन्यथा इन पर स्क्रैच आने लगते हैं।
- कभी भी इन बर्तनों को ज्यादा तेज रगड़ कर नहीं साफ करें। दरअसल, इनकी सतह पर एक लेयर होती है। यदि आप ज्यादा तेज रगड़ते हैं तो वो हटने लगती है और आपका बर्तन जल्दी खराब हो जाता है।
- यदि सिरेमिक के बर्तन पर खाना बनाने के बाद चिकनाई जमी हो तो उसपर पहले गर्म पानी डालकर थोड़ी देर छोड़ दें। उसके बाद लिक्विड डिश वाश डालकर साफ करें।
ये भी पढ़ें: आप से भी टूट जाते हैं महंगे से महंगे सिरेमिक कप, तो इन 5 टिप्स को जरूर अपनाएं

- इन बर्तनों को नार्मल धो लेने के बाद जब रखना हो तो इसमें पहले पानी डालें उसके बाद ब्लीच या बेकिंग सोडा डालकर थोड़ी देर छोड़े। फिर डिश वाश और पानी से साफ करके अच्छी तरह सूखे कपड़े से पोंछ कर रखें।
- ध्यान रहे आपको इन बर्तनों में ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना है।

- जब भी आप एक साथ कई सिरेमिक के बर्तन रख रही हैं तो उनके बीच में या तो टिशू पेपर या फिर कॉटन कपड़ा रखें।
ये भी पढ़ें: सिरेमिक टाइल्स पर लगी जंग के दाग को हटाने के आसान उपाय
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
