Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:51 PM IST

नींबू के छिलकों को फेंके नहीं, बंद करके रख दें इस स्पेशल डिब्बे में; बिना मेहनत तैयार होगा अचार

नींबू के छिलकों को फेंकने की बजाय उनका स्वादिष्ट अचार बनाने की आसान विधि जानें। बिना ज्यादा मेहनत के आप घर पर ही सालों तक चलने वाला अचार तैयार कर सकते हैं।
Updated:- 2026-05-10, 14:30 IST
image

अक्सर हम नींबू का रस निकालने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि जानते हैं कि इन्हीं बचे हुए छिलकों से आप बिना गैस जलाए और बिना किसी मेहनत के एक लाजवाब, चटपटा अचार तैयार कर सकते हैं? यह अचार न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि हाजमे के लिए भी रामबाण है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नींबू के छिलकों को एक स्पेशल डिब्बे में बंद करके जादुई अचार क्या है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

नींबू के छिलकों को इकट्ठा करना

जब भी आप रसोई में शिकंजी या सलाद के लिए नींबू का इस्तेमाल करें, तो उनके छिलकों को फेंकने के बजाय एक जगह इकट्ठा कर लें।

ध्यान रहे कि छिलकों से रस पूरी तरह निकला हो और वे साफ हों। आप इन छिलकों को दो या चार टुकड़ों में काट सकते हैं ताकि वे मसाले को अच्छी तरह सोख सकें।

02 (32)

कैसे तैयार करें अपना 'स्पेशल डिब्बा'?

यही वह जादुई स्टेप है जो आपके साधारण छिलकों को अचार में बदल देगा। इसके लिए आपको एक कांच या प्लास्टिक का साफ और सूखा जार लेना होगा।

जार में सबसे पहले 2 चम्मच काला नमक, 1 चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच सादा नमक डालें। अगर आप थोड़ा तीखा पसंद करते हैं, तो इसमें थोड़ी सी लाल मिर्च या काली मिर्च का पाउडर भी मिला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - Gajar Mooli Ka Achar: गाजर-मूली का इस तरीके से बनाए अचार, सालों-साल बना रहेगा स्वाद; देखें रेसिपी

अब जार को आधा नींबू के छिलकों से भरें और ऊपर से थोड़ा और काला नमक व अजवाइन डालें। इसी तरह लेयर दर लेयर छिलके और मसाले भरते जाएं। 

01 (32)

नोट - लगभग 10 से 15 दिनों में छिलके पूरी तरह मुलायम हो जाएंगे और मसालों की खुशबू उनमें बस जाएगी। जैसे-जैसे आप नए नींबू इस्तेमाल करें, उनके छिलके और थोड़ा नमक-अजवाइन इसी जार में डालते रहें।

इसे भी पढ़ें - खट्टे नींबू का गुड़ वाला मीठा अचार घर पर बनाने की आसान रेसिपी जानिए

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।