Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:39 AM IST

Nimbu Storage Tips: बार-बार सूख जाता है नींबू? स्टोर करते समय अपनाएं ये तरीके, कई हफ्ते तक रहेगा फ्रेश

How To Store Lemon For A Month: क्या नींबू फ्रिज में पड़े-पड़े सूख गए हैं, जिसे फेंकने के अलावा कोई हल नहीं बचा था? अगर आप इस काम को दोबारा नहीं करना चाहती हैं, तो नीचे लेख में बताए गए तरीके से नींबू को स्टोर करें।
Updated:- 2026-02-26, 19:24 IST
How long will lemons last in the fridge

Lemon Storage Tips: नींबू का रस अगर खाने में पड़ जाए तो स्वाद बढ़ जाता है। यह रसोई की एक ऐसी जरूरत है जो न केवल स्वाद बढ़ाने का काम करता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अब ऐसे में अक्सर लोग आधा या 1 किलो नींबू खरीद कर फ्रिज में स्टोर करते हैं लेकिन अक्सर यह देखा गया है कि फ्रिज में रखने के बाद भी नींबू बहुत जल्दी सूख जाते हैं या उनमें कालापन आने लगता है।

सूखे हुए नींबू से न तो रस निकलता है और न ही वह ताजगी रहती है। नींबू के जल्दी सूखने का मुख्य कारण हवा में नमी की कमी या सीधा फ्रिज की ठंडक के संपर्क में आना है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स अपनाकर आप नींबू को हफ्तों तक बिल्कुल ताजा और रसीला बनाए रख सकती हैं। नीचे पढ़ें कारगर तरीके।

नींबू को लंबे समय तक ताजा रखने के तरीके क्या हैं? (How Long Will Lemons Last In The Fridge)

  • नींबू को लंबे समय तक रसीला बनाए रखने का यह सबसे पुराना और कारगर तरीका है।
  • नींबू को अच्छी तरह धोकर सुखा लें।
  • फिर उन पर हल्का सा नारियल तेल या रिफाइंड तेल लगा दें।
  • तेल की यह पतली परत नींबू के छिलके से नमी को बाहर नहीं निकलने देती।
  • अब इन्हें किसी एयरटाइट कंटेनर या कांच के जार में भरकर फ्रिज में रखें।

इसे भी पढ़ें- 2 दिन में ही खराब होने लगी ताजी सब्जियां? अखबार के ये हैक हफ्तों तक रखेगा ताजा

कांच के जार और पानी का इस्तेमाल (What Containers Are Best For Lemon Storage)

The-Best-Way-To-Keep-Lemons-and-Limes-3

अगर आप चाहते हैं कि नींबू 15-20 दिनों तक एकदम ताजा रखना चाहती हैं, तो नीचे बताया गया तरीका अपनाएं।

  • सबसे पहले एक कांच का बड़ा जार लें।
  • उसे पानी से भरें और उसमें सारे नींबू डाल दें।
  • ध्यान रहे कि नींबू पानी में पूरी तरह डूबे होने चाहिए।
  • इस जार को फ्रिज में रख दें और हर 2-3 दिन में पानी बदलते रहें।
  • इस तरीके से नींबू कभी नहीं सूखेंगे।

पेपर या टिश्यू में लपेटकर रखें (How To Store Lemons For Months)

  • फ्रिज की सीधी ठंडी हवा नींबू के छिलके को सख्त बना देती है।
  • इससे बचने के लिए हर एक नींबू को अलग-अलग न्यूज़पेपर या टिश्यू पेपर में लपेटें।
  • फिर इन्हें एक पॉलीथिन बैग में डालकर उसकी हवा निकाल दें।
  • इसके बाद फ्रिज के वेजिटेबल बॉक्स में रखें।

अगर बहुत ज्यादा नींबू हैं, तो क्या करें? (How To Store Lemons After Cutting)

TT-06_Lemon_c

कभी-कभी बाजार में नींबू सस्ते मिलते हैं और हम ज्यादा ले आते हैं। ऐसे में उन्हें खराब होने से बचाने के लिए आप लेमन क्यूब्स बना सकती हैं। नीचे देखें तरीका

  • सारे नींबू का रस निचोड़ लें।
  • इस रस को बर्फ जमाने वाली ट्रे में डालें।
  • ये जब जम जाएं, तो इन क्यूब्स को निकालकर किसी पैकेट में भरकर फ्रीजर में रख दें।
  • जरूरत पड़ने पर क्यूब निकालें और शिकंजी या दाल में डालें।

सूखे नींबू से रस कैसे निकालें? (How To Extract Juice From Dried Lemon)

अगर फ्रिज या डलिया में पड़ा पहले से कोई नींबू थोड़ा सूख गया है, तो उसे काटने से पहले 5 मिनट के लिए गुनगुने पानी में छोड़ दें। ऐसा करने से वह थोड़ा नरम हो जाएगा और रस आसानी से निकाल पाएंगी।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Tips: बेकार पड़ी चीजों से 5 मिनट में बनाएं फ्रिज ऑर्गनाइजर्स, सामान रखने के लिए मिलेगी डबल जगह

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।