2 दिन में ही खराब होने लगी ताजी सब्जियां? अखबार के ये हैक हफ्तों तक रखेगा ताजा

मौसम चाहे सर्दियों का हो या गर्मी का, सब्जियों के खराब होने की समस्या से हर कोई परेशान रहता है। लोगों को समझ नहीं आता कि आखिर इतना संभालकर रखने के बाद भी क्यों यह खराब होने लग जाता है। हम बाजार से ताजी और हरी-भरी सब्जियां बड़े शौक से खरीदकर लाते हैं, अच्छी ताजी दिखने वाली सब्जी भी सड़ने लग जाती है। भी पत्तेदार सब्जियां जल्दी काली पड़ जाती हैं, तो कभी टमाटर और खीरे सड़ने लग जाते हैं। ऐसे में ऐसा क्या किया जाए कि सब्जियां सड़ने से बचाई जा सके, इसलिए लोग नए-नए टिप्स खोजते हैं। अगर आप भी सब्जियों के खराब से होने से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।
पत्तेदार सब्जियों को स्टोर करने का बेस्ट तरीका
- सबसे ज्यादा परेशानी पत्तेदार सब्जियों को ताजा रखने में होती है।
- इसके लिए पहले आप सब्जियों को धो लें।
- अब आप सब्जियों से पानी निचोड़ने के बाद इसे सुखा लें।
- आप कपड़े पर इसे फैला लें ताकि पानी सुख जाए।
- हालांकि, इसके बाद भी पत्तों में पानी रह जाता है, जिससे यह नमी की वजह से सड़ने लग जाते हैं।
- इसके लिए, हल्के से अखबार में सब्जियों को लपेट लें।
- इस इसे फ्रिज में स्टोर करें।
- अखबार नमी सोख लेता है, जिससे सब्जियों काली नहीं पड़ती।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Design Ideas: किचन में दरवाजा नहीं है तो क्या हुआ? अपनाएं ये 5 मॉडर्न तरीके, बिना पर्दे के भी मिलेगा क्लासी लुक
भिंडी और शिमला मिर्च के लिए
- इसके लिए आपको पहले सब्जियों को अच्छे से धो लेना है।
- अब आपको सब्जियों को सुखाने के बाद इसे ढीले-ढाले पेपर में लपेटें।
- इससे सब्जी में ऊपर से अगर कोई नमी होगी, तो पेपर सोख लें।
- ध्यान रखें कि समय-समय पर आपको पेपर बदलते रहना चाहिए।
- इससे सब्जियों में चिपचिपापन और सड़न नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- खुली रैक वाली पुरानी किचन के लुक को बनाएं लग्जरी, एक भी ईंट हटाए बिना इस तरह दें मॉडर्न लुक
टमाटर और खीरे के लिए
- अगर आप टमाटर और खीरे के लिए न्यूजपेपर यूज कर रही हैं, तो इसके लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करना होगा।
- अखबार में अगर आप इन्हें रख रही हैं, तो सब्जियों को एक के ऊपर एक न रखें।
- एक के ऊपर एक सब्जियां रखने से खराब होने लग सकता है।
- इसलिए, अगर आप पेपर में भी रख रही हैं, तो एक के ऊपर एक सब्जियां न रखें।
- आपको सब्जियों को अलग-अलग फैला कर रखना है।
फ्रिज ड्रॉअर में अखबार बिछाएं
अगर आप सब्जियों को बिना पॉलीथीन में बांधकर फ्रिज में रख रही हैं, तो आप ड्रॉअर में पेपर बिछा सकती हैं। इससे सब्जियों को अलग-अलग रखने का स्पेस मिल जाता है। हालांकि, इसके लिए आपको ध्यान रखना होगा कि हर 2 दिन में पेपर बदलें। गीला अखबार दोबारा इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे सब्जियां सड़ने लग सकती हैं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।