Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:45 AM IST

Kitchen Tips: बेकार पड़ी चीजों से 5 मिनट में बनाएं फ्रिज ऑर्गनाइजर्स, सामान रखने के लिए मिलेगी डबल जगह

How To Organize Kitchen Fridge: फ्रिज में जब सामान रखने के लिए स्पेस नहीं मिलता, तो अक्सर लोग कहीं भी किसी भी सामान को फ्रिज में घुसा देते हैं। सब्जिंयां निचले दराज में डाल दी जाती हैं, फल ऊपर रख दिए जाते हैं और डेयरी वाले सामान कहीं भी रख देते हैं। ऐसे में जब किसी एक सामान की जरूरत होती है, तो पूरा फ्रिज खाली करना पड़ जाता है।
Updated:- 2026-02-20, 18:56 IST
how to make fridge organizer for extra storage

How To Oganize Fridge With DIY: फ्रिज चाहे कितना भी बड़ा रख लो, लेकिन फिर भी सामान रखने के लिए स्पेस कम हो जाता है। अगर फ्रिज छोटा है, तब तो महिलाओं को यह समस्या ज्यादा होती है। अक्सर ज्यादा सामान होने की वजह से कई जरूरी सामान फ्रिज में पीछे छिपने की वजह से खराब हो जाते हैं, क्योंकि याद ही नहीं रहता। जब फ्रिज में से बदबू आने लगती है और मजबूरन इसकी सफाई करनी पड़ती है, तो इसके बारे में पता चलता है। अगर आप भी सामान ज्यादा होने की वजह से फ्रिज में चीजें सही से नहीं रख पा रही हैं और रोज एक सामान निकालने के लिए परेशान होती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फ्रिज ऑर्गनाइजर्स बनाने के आसान तरीके विस्तार से बताएंगे।

खराब टोकरी का करें इस्तेमाल

अगर आप चाहती हैं कि सब्जियां एक ही जगह अच्छे से रखा जाए और जब भी जरूरत हो, तुरंत हाथों में आ जाए, तो टोकरी में डालकर सब्जियों को रखें। इससे, आपको फ्रिज से एक चीज निकालने के लिए सामान बाहर रखने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और न ही किसी एक सामान की वजह से किचन में से सामान गिरेंगे। किचन को सही तरीके से सेट रखने के लिए यह बेस्ट तरीका है।

kitchen organization tips

प्लास्टिक डिस्पोजल

आपको एक ही साइज के प्लास्टिक डिब्बों को इस्तेमाल करना चाहिए। आजकल फल भी प्लास्टक के डिस्पोजल में आती है, लोग फल खाली करने के बाद इसे फेक देते हैं। हालांकि, यह आपके लिए कई तरह से काम आ सकता है। इसमें आप मिर्ची डालकर रख सकती हैं। इसके अलावा आप इसमें टमाटर भी डालकर रख सकती हैं। इससे सब्जियां फ्रेश भी रहती हैं और फ्रिज भी ऑर्गेनाइज रहता है।

इसे भी पढ़ें- खुली रैक वाली पुरानी किचन के लुक को बनाएं लग्जरी, एक भी ईंट हटाए बिना इस तरह दें मॉडर्न लुक

keeping food fresh in fridge

पुरानी प्लास्टिक की बास्केट या कंटेनर का यूज करें

आपको फ्रिज में एक साथ जरूरी चीजें रखनी है, ताकि एक ही बार में मिल जाए, तो एक बड़ी प्लास्टिक की पतली चौड़ी बास्केट का यूज कर सकते हैं। इसमें आप डेयरी, सॉस, जूस पैकेट या छोटे मसाले डाल सकती हैं, जिससे सामान हमेशा आसानी से मिल जाएग और फ्रिज भी ऑग्रेनाइज रहेगा।

इसे भी पढ़ें- छोटी किचन भी दिखने लगेगी मॉर्डन, बस इन चीजों से कम खर्च में सजाएं

DIY fridge storage solutions

प्लास्टिक के ट्रे

फ्रिज को ऑर्गेनाइज करने के लिए प्लास्टिक के ट्रे भी अच्छा है। इसके लिए आप पुराने ट्रे या प्लास्टिक के चौड़े डिब्बे को काटकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें आप सब्जियों, फल या जूस पैकेट को रख सकती हैं। आप चाहें, तो इसमें बड़े-बड़े धूध के पतेले भी रख सकती हैं, जिससे यह एक ही जगह पर रखे जाएंगे और सामान निकालते हुए गिरेंगे नहीं।

maximize fridge space hacks

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, amazon, flipkart

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।