स्टील के पैन पर नहीं चिपकेगा खाना अगर फॉलो करेंगी ये हैक्स

स्टील के पैन में हमेशा खाना चिपकने का झंझट रहता है। इसलिए ज्यादातर लोग नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल करते हैं। मगर आज भी कई घरों में स्टील के पैन में खाना बनाया जाता है। हालांकि, स्टिल के पैन में खाना पकाना बहुत मुश्किल काम है, क्योंकि आमतौर पर कुकर का इस्तेमाल किया जाता है।
मगर कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका इस्तेमाल सब्जी या चीला बनाने के लिए किया जाता है, पर अगर आप खाना नहीं चला रहे हैं तो खाने का स्वाद और टेक्सचर दोनों ही खराब हो जाता है। अगर आपके साथ भी ये समस्या आती है तो आप अकेले नहीं हैं।
ज्यादातर घरों में पैन खाना चिपकने की वजह से खराब होने लगते हैं, मगर इन समस्याओं से निपटने के लिए बहुत छोटी-छोटी और आसान ट्रिक्स ही काफी हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो ये ट्रिक्स आपके काम जरूर आएंगी।
स्टील के पैन को नॉन स्टिक पैन में बदलें
यह आपको सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह हम नहीं बल्कि मास्टर शेफ पंकज भदौरिया कह रही हैं। जी हां, अभी हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बेहद आसान तरीका शेयर किया है, जिससे आपका स्टील पैन नॉन स्टिक पैन की तरह काम करेगा। इसके लिए स्टील के पैन को तेज गर्म करें। फिर पैन पर पानी के कुछ छींटें मार लें। (ऐसे सालों साल चलेगा नॉन-स्टिक पैन)
अगर छींटे मारने पर पानी की बूंदे मोतियों की तरह उछलती दिखें, तो इसका मतलब है कि आपका पैन तेज गर्म हो चुका है। इसके बाद, पैन में दो से तीन बूंद तेल की डालें और एक टिशू की मदद से पैन पर फैला लें। आपका स्टीन पैन नॉन स्टिक पैन बन कर तैयार है।
इसे जरूर पढ़ें- खाना बनाने में आता है आलस, तो आजमाएं मिनटों में काम निपटाने वाले ये हैक्स
सब्जी को पहले नमक के पानी में उबाल लें
आप सोच रहे होंगे कि सब्जी उबालने का पैन में खाना चिपकने से क्या मतलब? बता दें ताल्लुक है...पैन में खाना तब चिपकता है जब खाना बिल्कुल सूखा होता है। इसके लिए अगर ज्यादा तेल इस्तेमाल करेंगे, तो यह हेल्थ के लिए फायदेमंद नहीं होगा।
ऐसे में बेहतर है कि सब्जी को पहले उबाल लिया जाए, ताकि गीलापन पैन में सब्जी को न चिपकने दें। इसलिए बेहतर होगा कि आप गंठल वाली सब्जी को नमक के पानी में उबाल लें और फिर पैन में तमाम मसाले डालकर पकने के लिए छोड़ दें। उबालकर पैन में सब्जी बनाने से न सिर्फ आपको टाइम बचेगा, बल्कि गैस भी कम खर्च होगी।
पैन में खाना बनाते वक्त हल्की आंच का इस्तेमाल करें
पैन में खाना बनाते वक्त हमेशा हल्की आंच रखें। हल्की आंच रखने से न सिर्फ आपका खाना अच्छी तरह से बनेगा, बल्कि नीचे चिपकेगा भी नहीं। वहीं, अगर आप तेज आंच रखेंगी तो खाना ऊपर से तो पक जाएगा, लेकिन अंदर से कच्चा रहेगा।
इसलिए हल्की आंच पर खाना बनाएं और कोशिश करें कि पैन को ऊपर से ढक दें। ऐसा करने से भाप बाहर नहीं आती और अंदर रहने की वजह से सब्जी जल्दी पक जाती है। (टूथपेस्ट से चुटकियों में साफ करें नॉन स्टिक पैन)
पैन में जला हुआ खाना कैसे साफ करें?
पैन से काले जले हुए निशान को हटाने के लिए बेकिंग सोडा काफी अच्छा विकल्प है। हालांकि, आप इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकती हैं, लेकिन एक बार इसके साथ ईंट के टुकड़े से पैन को साफ करके देखें। यकीनन आपका पैन चमकने लगेगा, कैसे? आइए जानते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- जले हुए बर्तन को चुटकियों में साफ करेगा घर में रखा ईंट का टुकड़ा, जानें कैसे
विधि
- आप जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आप जले हुए बर्तन में पानी भर लें।
- फिर इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और इसे तेज आंच पर पका लें।
- आप इसे लगभग 20 से 30 मिनट तक उबालने दें।
- फिर ईंट की मदद से इसे साफ करें और सतह को साबुन से धो लें।
- बस आपका पैन साफ हो जाएगा।
ये सभी टिप्स आपका काम आसान कर सकते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।