Reuse Tips: पुराने कपड़ों को फेंके नहीं, किचन के काम में ऐसे करें इस्तेमाल

How to Reuse Old Clothes: पुराने कपड़ों को आप अलग-अलग कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके घर के पुराने कपड़े भी इस्तेमाल में आ जाएंगे और पैसे भी सेव होंगे। 

 
how to reuse old clothe for kitchen

How to Reuse Old Clothes: घर में मौजूद कोई भी चीज बेकार नहीं होती है। फिर चाहे खाली पैकेट हो या पुराना सामान। घर में अगर सबसे ज्यादा कोई चीज पुरानी होती है, तो वो हैं कपड़े। पुराने कपड़ों को अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं। इस आर्टिकलल में जानें पुराने कपड़ों को रसोई में आप किस तरीके से दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।

पुराने कपड़ों से बनाएं फ्रिज के हैंडल का कवर

how to make dridge handle cover

पुराने कपड़ों से आप फ्रिज के हैंडल के लिए कवर बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस खराब कपड़े के सही हिस्से को काटना है और फ्रिज के हैंडल के सिल लेना है। एक तरफ बटन लगाएं और दूसरी तरफ होल करें। इसके बाद आप इस कलर को फ्रीज के हैंडल पर लग सकते हैं।

पुराने कपड़ों से बनाएं फ्रिज के लिए कवर

how to reuse old clothes for fridge cover

पुराने कपड़ों की मदद से आप फ्रिज के लिए कवर बना सकते हैं। दरअसल बहुत बार फ्रिज पर बार-बार धूल जम जाती है, जिससे फ्रिज गंदा होता है। सही यह रहेगा कि आप पुराने कपड़ों का इस्तेमाल कर फ्रिज के लिए कवर बना ले। इसस फ्रिज धूल-मिट्टी से बच जाएगा।

रसोई की चिपचपाहट को करें साफ

how to reuse old clothes for cleaning

खाना पकाते वक्त रसोई में घी और तेल का इस्तेमाल होता है। ऐसा होने पर टाइल्स और किचन के अलग-अलग हिस्सों में चिपचिपाहट हो जाती है। इसे भी आप पुराने कपड़े की मदद से रब करके साफ कर सकते हैं।

पुराने कपड़ों की मदद से किचन के कपबर्ड को रखें साफ

इन सभी टिप्स के साथ-साथ आप पुराने कपड़ों की मदद से कीचन को कपबर्ड को भी साफ रख सकते हैं। रसोई के डिब्बों के नीचे पुराने कपड़े बिछा देने से कपबर्ड लंबे समय तक साफ रहते हैं।

इसे भी पढ़ेंःकिचन के पुराने सामान को फेंकने की जगह इस तरह करें Reuse

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP