छोटी सी Balcony को दें लग्जरी कैफे जैसा स्टाइलिश और आर्टिस्टिक लुक, ये 3 आसान आइडियाज बदल देंगे घर का पूरा माहौल

Balcony Decor Ideas: हर किसी के लिए घर का सबसे कंफर्ट कोना बालकनी होती है। गर्मी के दिनों में आप ठंडी हवा के लिए बालकनी में बैठते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं ऐसे डेकोरेटिव आइडियाज, जिससे बालकनी का लुक एकदम ताजा हो जाएगा...
Updated:- 2026-05-18, 15:59 IST
small balcony decoration ideas

Small Balcony Decoration Items: बाजार में होम डेकोर के सामान काफी महंगे मिलते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, डेकोरेशन के लिए जिन सामानों की जरूरत होती है, उन्हें आप घर पर भी बना सकते हैं। जी हां, घर की पुरानी चीजें जो आपके इस्तेमाल में नहीं आ रही हैं, उनसे अलग-अलग डिजाइन्स के सजावट के सामान बनाए जा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर कांच और प्लास्टिक की बोतलें, पुराने डिब्बे, कार्टून आदि को रंग करके गुलदस्ते, हैंगिंग पाट, स्टैंड आदि बना सकते हैं। होम डेकोर एक्सपर्ट बता रही हैं कैसे आप घर की पुरानी चीजों को रीयूज करके क्रिएटिव काम में लगा सकते हैं।

होम डेकोर एक्सपर्ट सोनिया जे बवेजा बताती हैं कि पहले बच्चे घर पर रखी पुरानी चीजों से कुछ ना कुछ क्रिएटिव बनाया करते थे। इन दिनों फिर से इसका ट्रेंड शुरू हो गया है। पुराने बल्ब को बाहर से सफेद पेंट करके चमकीले पेपर से कवर कर रहे हैं, पुरानी साड़ियों से बालकनी के पर्दे बना सकते हैं। हां, ये काम हर कोई नहीं कर पाएगा, जिनका दिमाग थोड़ा क्रिएटिव है वे ही घर को आर्टिस्टिक लुक दे सकते हैं।

बोतलों से बनाएं हैंगिंग पाट

पानी की बोतल तो हर किसी के घर पर आसानी से मिल जाती हैं। आप चाहें तो इसे काटकर इसमें मिट्टी भरकर छोटे पौधे या मनी प्लांट लगाकर हैंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको बोतल के नीचे छेद करना होगा या फिर उसे दो भागों में काटना होगा। फिर बोतल को धागे की मदद से बालकनी में हैंग कर सकते हैं। इससे बालकनी का लुक एकदम से बदल जाएगा। आप चाहें तो उनमें फेयरी लाइट्स डालकर हैंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा कांच की बोतलों के बाहर गोंद लगाकर कई अलग-अलग क्राफ्ट की चीजें चिपकाकर एक नया रूप दे सकते हैं। बाजार में आर्ट एंड क्राफ्ट से जुड़ी कई चीजें मिलती हैं, जैसे फेदर, कागज के फूल, तारे, ग्लिटर आदि।

mini-lace-decoration-chamomile-bright

दीपक से बनाएं डिजाइनर कैंडल

दीपावली के दीपक जलाने के बाद किसी और काम में नहीं आते। ऐसे में आप चाहें तो उन दीपकों को रंग करके उनमें चमकीले सितारें लगा सकते हैं। इससे वे दिखने में बेहद ही खूबसूरत लगेंगे और उसमें वैक्स डालकर कैंडल भी बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- DIY Deo Bottle Decor: ड‍ियाे की खाली बोतलों से सजाएं अपनी Balcony, सबसे खूबसूरत द‍िखेगा घर

Diwali-balcony-decoration-ideas-01-0503120002

टायर से बनाएं रंगीन सीटें

गाड़ी के टायर खराब होने पर किसी काम में नहीं आते। आजकल उन टायरों को रंगकर बालकनी में बैठने की सीट बनाई जा रही है। यही नहीं, आप चाहें तो उन्हें रंग करके दीवारों पर हैंग भी कर सकते हैं। साथ ही टायर के चारों ओर जो खाली जगह रहती है उसमें मिट्टी भरके पौधे भी लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- DIY Pheny Bottle Planters: फिनाइल की खाली बोतलों से बनाएं ये प्लांटर्स, बदल जाएगा गार्डन का पूरा लुक

recycled-tires-as-plants-pots-hanging-with-ropes-brick-wall_665346-147533

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी Home Decor से जुड़े आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

लेखक- सुमन अग्रवाल

Image Credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।