Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:20 PM IST

Kulfi Matka Reuse: कुल्फी के मटकों से बनाएं शानदार होम डेकोर आइटम्स, यहां से लें Ideas

गर्मियों में कुल्फी के बाद बचे छोटे मिट्टी के मटकों को फेंकने के बजाय, उन्हें रचनात्मक होम डेकोर आइटम्स में बदला जा सकता है। ये आइडियाज आपके घर को एक एथनिक और ईको-फ्रेंडली लुक देंगे।
Updated:- 2026-05-09, 13:07 IST
image

गर्मियों के मौसम में कुल्फी का मजा लेने के बाद अक्सर हम उन छोटे मिट्टी के मटकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी क्रिएटिविटी से आप इन मटकियों को घर की सजावट के लिए बेहद खूबसूरत और शानदार आइटम्स में बदल सकते हैं? यह न केवल आपके घर को एक एथनिक और रस्टिक लुक देगा, बल्कि ईको-फ्रेंडली भी है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मटके वाली कुल्फी कैसे बनाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

रंगीन वॉल हैंगिंग और मिनी प्लांटर्स (Colorful Wall Hanging & Mini Planters)

अगर आपको गार्डनिंग का शौक है, तो कुल्फी मटके आपके लिए बेहतरीन मिनी प्लांटर्स साबित हो सकते हैं। इन छोटे मिट्टी के बर्तनों को चटकीले एक्रिलिक रंगों जैसे लाल, पीले, नीले और नारंगी से पेंट करें। आप इन पर सफेद रंग से कुंदन, शीशे या सुंदर पैटर्न बनाकर इन्हें और भी अट्रैक्टिव बना सकते हैं।

01 (21)

इन मटकियों को रस्सी या सुनहरी डोरी की मदद से एक लकड़ी की डंडी या रॉड से अलग-अलग ऊंचाई पर लटकाएं। इनमें छोटे फूल या असली मनी प्लांट और सक्यूलेंट्स लगाकर आप अपने घर की किसी भी सूनी दीवार को सुंदर बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - DIY Deo Bottle Decor: ड‍ियाे की खाली बोतलों से सजाएं अपनी Balcony, ये ट‍िप्‍स आएंगे काम

सजावटी मटका झूमर और चिड़ियों का बसेरा (Decorative Matka Chimes & Bird Theme Decor)

कुल्फी मटकों का एक और क्रिएटिव उपयोग 'डेकोरेटिव वर्टिकल हैंगिंग' के रूप में किया जा सकता है। आप कई मटकियों को अलग-अलग रंगों और पोल्का डॉट्स के साथ डिजाइन कर सकते हैं। 

02 (23)

इसे और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इनके ऊपर छोटी चिड़ियां बैठा सकते हैं, जैसा कि पुरानी कलाकृतियों में देखने को मिलता है। यह झूमर जैसा दिखने वाला डेकोर आइटम आपके घर की एंट्री गेट या बालकनी के लिए एकदम सही है। 

इसे भी पढ़ें - Living Room को स‍िर्फ ₹10 के खर्च में ऐसे करें डेकोरेट, कमरे को म‍िलेगा लग्जरी लुक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।