खुले हुए प्लास्टिक बैग्स को आसानी से करें सील, ये रहे ट्रिक्स

हम किचन में महीने भर का राशन स्टॉक करके रखते हैं। दाल-चावल तो ऐसे इंग्रीडिएंट्स हैं, जिनका इस्तेमाल एक से दो हफ्ते में आराम से कर लिया जाता है। इसलिए हम दाल, चावल और स्नैक्स के पैकेट लाकर रखते हैं। इन सामान को लाना आसान है, लेकिन उन्हें सही तरीके से स्टोर करना काफी मुश्किल होता है।
अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो इस तरह के सामानों के खराब होने की दिक्कत ज्यादा बढ़ जाती है। साथ ही, चावल को अगर एक महीने से ज्यादा खुला रखा जाता है, तो उसमें कीड़े लग सकते हैं। वहीं, चिप्स या कुकिंग के पैकेट्स खुलने के बाद यह सीलने लगती है।
ऐसे में जरूरी है कि या तो सामान को कहीं दूसरी जगह फिट कर दिया जाए या पैकेट्स को दोबारा सील कर दिया जाए। हालांकि, पैकेट्स को दोबारा सील करने के लिए मशीन आती है, लेकिन हम आपको घर पर पैकेट्स को सील करने के आसान हैक्स बताएंगे।
चिमटा का करें इस्तेमाल
चिमटा भारतीय खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाला बर्तन है। बता दें कि चिमटा धातु से बनाए जाते हैं। इसे आंच पर चढ़े गर्म बर्तन उतारने या चढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मगर क्या आपको पता है कि चिमटे से पैकेट्स को सील भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। बस गैस को ऑन करें और फिर चिमटे को आंच पर रख दें।
इसे जरूर पढ़ें- साबुत अनाज में हींग की पोटली रखने से क्या होता है?
कुछ देर गर्म करें और फिर चिमटा को पैकेट्स के ऊपर रखें। दोनों को जोर से दबाएं और कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें। बस आपका काम हो गया है। अब इस पैकेट्स को आप रख सकते हैं और दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।
जिपर बैग का करें इस्तेमाल
आप उसी पैकेट्स को दोबारा सील करने की बजाय दूसरे पैकेट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे तो आपको मार्केट में कई तरह के बैग मिलते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप जिपर बैग का इस्तेमालकरें। इससे आपको काफी फायदा होगा और आपका सामान लंबे वक्त तक फ्रेश रहेगा।
बता दें कि जिपर बैग प्लास्टिक के होते हैं, जिसे इस्तेमाल करना काफी आसान होता है। इसे आप आसानी से सील कर सकते हैं और खोलकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बस आपको सील करते वक्त थोड़ा दबाव डालना होगा, जिससे वह तुरंत सील हो जाएगा।
आयरन के साथ हीट सीलिंग
किचन में मौजूद तमाम पैकेट्स को सील करने के लिए आयरन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आप आसानी से पैकेट्स को बंद कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को आयरन हीट सीलिंग के नाम से भी जाना जाता है।
विधि
- बैग के खुले हिस्से पर पार्चमेंट पेपर या एल्यूमिनियम फॉयल रखें।
- अपने आयरन को कम या मध्यम गरमाई पर सेट करें।
- पार्चमेंट पेपर या फॉयल पर आयरन को दौड़ाएं।
- कुछ सेकंड के लिए सील के किनारे पर मजबूती से दबाएं।
- हाथ में न लें जब तक सील पूरी तरह से ठंडा न हो जाए।
फ्लैट आयरन या हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल
हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करके भी आप प्लास्टिक बैग को सील कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होगी, बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।
इसे जरूर पढ़ें- सिर्फ 1 घोल आपके बंद पड़े सिंक मिनटों में खोलेगा, बदबू और गंदगी होगी दूर
विधि
- बैग के खुले हिस्से को फ्लैट आयरन या हेयर स्ट्रेटनर के गर्म प्लेटों के बीच रखें।
- सील के किनारे पर मजबूती से दबाएं, कुछ सेकंड के लिए प्लेटों को एक साथ।
- फिर हाथ में न लें, जब तक सील पूरी तरह से ठंडा न हो जाए।
इसके अलावा, आप हेयर ड्रायर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।