चावल से घुन निकालने के लिए इस्तेमाल करें नीम के पत्ते

किचन में महीने भर का राशन बस स्टोक करके रखते हैं। दाल-चावल तो ऐसे इंग्रीडिएंट्स हैं जिनका इस्तेमाल एक से दो महीने आराम से किया जा सकता है। मगर इन्हें रखने का सही तरीका हमें मालूम होना चाहिए, क्योंकि चावल खराब होने की दिक्कत बढ़ जाती है। हालांकि, चावल को अगर एक से दो महीने से ज्यादा दिनों तक स्टोर करके रखा जाए, तो उसमें कीड़े आने लगते हैं।
साथ ही, अगर चावल में कंकड़ आदि हैं, तो उन्हें साफ करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हालांकि, चावल से कंकड़ को साफ करना किया जा सकता है, लेकिन चावल से कीड़े नहीं और हम कीड़े साफ करने बैठ भी जाते हैं, तो पूरा दिन निकालने के बाद भी कीड़े साफ नहीं कर पाते।
ऐसे में हमें जरूरत होती है कुछ हैक्स की, जिनकी मदद से कीड़े को आसानी से साफ किया जा सके। इसलिए हम आपको नीम के पत्तों के हैक्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।
सूखी नीम की पत्तियों का करें इस्तेमाल
कीड़ों को साफ करने का यह तरीका काफी अच्छा है। आपको सूखी नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए आपको चावल के बाउल में सूखी हुई नीम की पत्तियों को डालना होगा। इसमें खुशबू इतनी ज्यादा तेज होती है, कीड़े सहन नहीं कर पाते और अपने आप भाग जाते हैं।
आपको क्वांटिटी थोड़ी ज्यादा रखनी होगी, एक-दो पत्तियों से काम नहीं चलेगा। अगर आप नीम की पत्तियों को चावल में रख रहे हैं, तो ध्यान रखें कि किसी भी हालत में पत्तियां गीली न हों।
इसे जरूर पढ़ें- क्या है थानकुनी पाता? जिसका उपयोग बंगाली व्यंजनों में किया जाता है
नीम का पाउडर बनाकर करें इस्तेमाल
यह तरीका भी आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आपको नीम के पत्तों का पाउडर बनाना होगा। हालांकि, नीम का पाउडर को सीधा चावल में नहीं डालना है, इसको पोटली में बांधकर इस्तेमाल करना होगा।
पोटली बांधने के बाद चावल के बाउल में डालकर धूप में रख दें। ध्यान रहे कि चावल का बॉक्स बंद न हो, क्योंकि ऐसा करने के बाद कीड़े बाहर नहीं निकल पाएंगे।
चावल को नमी से बचाने के लिए क्या करें?
अगर आप चावल को नमी से बचाना चाहते हैं, तो डिब्बे को खुला न छोड़ें। इस बात का खास ध्यान रखें कि डिब्बे का ढक्कन सही तरीके से लग गया है या नहीं।
साथ ही, किसी भी तरह की गिली चीज या गीले हाथों से भी चावल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- यह उड़िया मिठाई है बेहद दुर्लभ, एक बाइट खाकर हो जाएंगे स्वाद के दीवाने
चावल स्टोर करने के लिए सही जार का इस्तेमाल करें
देखिए...चावल बिल्कुल फ्रेश रहेंगे, अगर आप सही जार का इस्तेमाल करेंगे। अक्सर बेकार या खराब डिब्बे या जार की वजह से अंदर नमी अंदर पैदा हो जाती है और चावल खराब हो जाते हैं। इसलिए जब भी चावल स्टोर करें, तो पहले जार या डिब्बे का ढक्कन चेक करें।
अगर ढक्कन हल्का-सा भी ढीला लग रहा है, तो इसमें रखने से बचें। वर्ना डिब्बे के ढक्कन पर पॉलिथीन लगाकर इस्तेमाल करें।
ये सारे तरीके आपके चावल को बेहतर तरीके से साफ करने में मदद करेंगे और याद रखें कि चावल को धोकर बनाना बहुत ही ज्यादा जरूरी है क्योंकि कई बार पॉलिश और केमिकल प्रोसेसिंग की वजह से भी इसमें गंदगी होती है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।