मिल गया आम छीलने का नया जुगाड़, मिनटों में निकाल पाएंगे ढेर सारा गूदा

आम का सीजन चल रहा है और घर में आम न आए, भला ऐसे हो सकता है? मार्केट में आम की कई किस्में मशहूर है, जैसे दशहरी, चौसा, अल्फांसो और तोतापुरी समेत और भी। आम खाना तो पसंद है, लेकिन इसके छिलके निकालना किसी को नहीं पसंद। आम खाने के शौकीन और छिलके निकालने में होती है दिक्कत तो आज इसका नया जुगाड़ हम आपके साथ शेयर करेंगे। अब तक आपने आम छीलने के लिए चाकू से लेकर पीलर तक कई सारी चीजों से आम के छिलके उतारे होंगे। ऐसे में आज हम आपको आपकी ही घर के बर्तनों में मौजूद एक चीज से आम का छिलका निकालना सिखाएंगे। रसोई में मौजूद इस बर्तन की मदद से आप बहुत ही आसानी से आम में मौजूद गूदा को निकाल पाएंगे। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इस जुगाड़ के बारे में...
धार वाली गिलास से निकाले आम का गूदा

क्या आपको पता है कि आप आम का गूदानिकालने के लिए रसोई में मौजूद गिलास की मदद से आम का गूदा निकाल सकते हैं। बता दें कि सभी तरह के गिलास से गूदा नहीं निकलेगी, इसके लिए गिलास के गोल या ऊपरी भाग में धार होना चाहिए, जिसे बर्तन दुकान में कटुआ डिजाइन भी कहा जाता है। आम के फल से गुदा और छिलके को अलग करने के लिए धार वाली गिलास बेस्ट है। इसके लिए आप सबसे पहले गिलास और आम को धोकर एक जगह रखें।
इसे भी पढ़ें: Heat Waves: इन फूड्स को खाने से होगा गर्मी का एहसास, आप भी करें परहेज
धार वाली गिलास से ऐसे निकालें आम का गूदा

- एक थाली लें और आम को धोकर एक तरफ प्लेट या टोकरी में रखें।
- चाकू की मदद से आम को तीन टुकड़ों में पहले काट लें, बीज और गूदा वाले दो भाग को अलग कर एक तरफ रखें।
- अब एक थाली या प्लेट के ऊपर में धार वाली गिलास को सिधा खड़ा करके रख लें।
- गिलास के अंदर वाली भाग में गूदा और बाहर वाली भाग में छिलके को रखें।
- अब छिलके को दबाते हुए आम के गूदा को गिलास के अंदर में गिरा दें।
- इस तरह से सभी आम के गूदा को गिलास की मदद से निकाल लें और छिलके को निकाल कर फेंक दें।
- आम का गूदा निकालने के बाद आपको गूदा से जूस, स्मूदी या सेक जो कुछ भी बनाना है, बना सकते हैं।
- यदि शब्दों में समझ न आए तो आप इस वीडियो की मदद से सीख सकते हैं गूदा निकालने की ये निंजा टेक्नीक।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: आम की प्यूरी को जमाकर बनाएं Mango Sorbet, बच्चों की आएगा खूब पसंद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।