Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:57 AM IST

सब्जी में हद से ज्यादा नजर आ रहा है तेल? फ्रीजर वाली इस 1 वायरल ट्रिक से मिनटों में करें अलग

How Do You Remove Excess Oil From Food: क्या आपसे भी सब्जी में कभी-कभी तेज ज्यादा हो जाता है? इसके बाद फिर घरवाले खाना खाने में बहुत नखरे करते हैं। ऐसे में अब आपको दूसरी सब्जी बनाने की जरूरत नहीं है। आप एक वायरल हैक की मदद से सब्जी के तेल को कम कर सकते हैं। आइए जानें, सब्जी से एक्ट्रा ऑयल कैसे कम करें? 
Updated:- 2025-06-09, 14:52 IST
How Do You Remove Excess Oil From Food

What To Do If There is Too Much Oil in Food: इंडियन खाने में तेल मसालों का इस्तेमाल खूब किया जाता है। सब्जियां भी हमारे यहां दो तरीकों से बनाई जाती हैं। एक होती है ग्रेवी वाली सब्जी और दूसरी सूखी सब्जी। अक्सर खाना बनाते हुए, अनुमान बिगड़ ही जाता है। कभी नमक तो कभी तेल ज्यादा हो जाता है। खाने में ज्यादा तेल पड़ जाए, तो घरवाले उसे खाने में मुंह बनाने लगते हैं। ऐसी सब्जी में तेल अलग ही तैर रहा होता है। 

सब्जी में ज्यादा तेल का इस्तेमाल स्वाद और सेहत दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है। खुद भी घरवालों को ज्यादा तेल वाली सब्जी खिलाने का मन नहीं करता। अगर आप भी इसी मुश्किल का हल ढूंढ रही हैं, तो आपको सोशल मीडिया पर वायरल एक हैक को जरूर ट्राई करना चाहिए। आइए जानें, सब्जी में तेल ज्यादा हो जाए, तो क्या करें? सब्जी से तेल कैसे निकाले?

यह भी देखें- Kitchen Tips: ज्यादा तेल की वजह से बिगड़ जाए खाने का स्वाद ,तो इन टिप्स से बढ़ाएं सब्जी का जायका

फ्रीजर वाली ट्रिक दिखाएगी कमाल

The freezer trick will show wonders

इस ट्रिक के लिए आपको थोड़ा-सा सब्र दिखाना होगा। इसके लिए आपको अपनी बनी हुई, सब्जी को फ्रीजर में डालकर कम से कम आधे घंटे के लिए छोड़ना होगा। इसके बाद, आप बहुत ही आसानी से सब्जी से तेल को अलग कर सकते हैं। जैसे ही सब्जी फ्रीजर से निकलेगी, उसका तेल ऊपर जम चुका होगा। इसे आप किसी भी चम्मच या करछी की मदद से मिनटों में अलग कर सकते हैं। ये वायरल हैक काफी काम का है। 

बर्फ वाली ट्रिक भी है बहुत आसान

इस ट्रिक के लिए आपको बर्फ की जरूरत होगी। इसके लिए आपको बर्फ लेनी है और उसे एक बड़े चम्मच पर रखना होगा। ध्यान रहे इस ट्रिक के लिए सब्जी गरम नहीं, बल्कि ठंडी होनी चाहिए। इसके बाद, बर्फ वाले चम्मच को सब्जी के तेल के ऊपर घुमाएं। इससे तेल जमकर चम्मच से चिपक जाएगा। इसी तरह से बार-बार चम्मच की मदद से तेल अलग करें। इसे तरह से आप कुछ ही देर में काफी सारा तेल अलग कर सकते हैं। इसके लिए ना ज्यादा सामान चाहिए और ना ही कोई झंझट। 

इन तरीकों से भी कम होगा तेल

These methods will also reduce oil

  • इसके अलावा, आप सब्जी से तेल कम करने के लिए टमाटर की प्यूरी यूज कर सकते हैं। इसे डालकर पकाने से सब्जी में तेल की मात्रा बैलेंस की जा सकती है।
  • आप ब्रेड वाली ट्रिक से भी एक्ट्रा ऑयल को सोंख सकते हैं। तेल पर ब्रेड को हल्के से रखें और निकाल लें। इससे तेल निकल जाएगा।

यह भी देखें- सब्जी-दाल में पड़ गया है ज्यादा तेल तो इस तरह से करें ठीक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।