फर्श पर इस वजह से लगते हैं सिलेंडर के निशान, मिनटों में ऐसे करें साफ

Remove Cylinder Rust Stains: हम सभी अपने घर में खाना बनाने के लिए सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। सिलेंडर को रसोई के जिस भी हिस्से में रखते हैं वहां गंदे दाग लग जाते हैं। इस वजह से फर्श और पूरी रसोई खराब दिखती है।
आप भी कई बार सिलेंडर की वजह से लगे दागों को हटाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते होंगे। हालांकि जिद्दी दाग को हटाना उतना आसान नहीं है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आपका फर्श चमक उठेगा।
इस वजह से लगते हैं सिलेंडर के दाग

दरअसल हमारे घर का फर्श या टाइल्स बहुत लाइट कलर की होती हैं। वहीं सिलेंडर पर एक समय के बाद जंग लग जाता है। ऐसे में हम सिलेंडर को जैसे ही टाइल्सपर रखते हैं दाग लग जाते हैं। इस दिक्कत से बचने का तरीका है कि आप सिलेंडर को सीधा टाइल्स पर ना रखकर किसी और चीज पर रखें। आइए जानते हैं सिलेंडर के दाग कैसे साफ किए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंःकिचन को साफ-सुथरा रखने के लिए जरूर करें इन चीजों का इस्तेमाल
मिट्टी का तेल
- मिट्टी के तेल में मौजूद तत्व बहुत स्ट्रांग होते हैं। यही कारण है कि घर में पेंट कराते वक्त वर्कर इसी की मदद से सफाई करते हैं।सिलेंडर के जिद्दी दागों से छूटकारा पाने के लिए भी आप केरोसिन को यूज कर सकते हैं।
- आपको बस 1 कप पानी में 2 से 3 चम्मच केरोसिल मिलाकर एक लिक्विड तैयार करना है।अब लिक्विड को दागों पर 5 से 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद स्क्रब की मदद से लिक्विड को साफ करें। इस उपाय की मदद से टाइल्स पर लगे जंग के निशान बहुत आसानी से गायब हो जाते हैं।
बेकिंड सोडा, नींबू और पानी

- घर के हर हिस्से की सफाई के लिए आप बेकिंड सोडा यूज कर सकते हैं। टाइल्स साफ करने के लिए 1 कप पानी में 2 चम्मच बेकिंड सोडा और आधे नींबू का रसडालें।
- अब इस लिक्विड को टाइल्स पर डालें और स्क्रबन की मदद से सफाई करें।1 से 2 बार इस उपाय की मदद से सफाई करने पर दाग बिल्कुल साफ हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः किचन की चमचमाती सफाई के लिए घर पर बनाएं ये क्लीनिंग स्प्रे
नमक और सिरका

सिरका भी जिद्दे दागों को हटाने में आपकी काफी मदद कर सकता है। आपको बस दाग के मुताबिक सिरका लेकर उसमें आधा चम्मच नमक डालना है।अब किसी ब्रश या स्क्रब की मदद से सफाई करें। 3 से 5 मिनट तक ब्रश की मदद से सफाई करने पर सिलेंडर के दाग बिल्कुल साफ हो जाते हैं।
टूथपेस्ट
अगर सिलेंडर के दाग बहुत हल्का है तो आप उसे हटाने के लिए टूथपेस्ट भी यूज कर सकते हैं।जिद्दी दागों पर टूथपेस्ट लगाने पर दाग काफी हद तक साफ हो जाते हैं।
तो ये थे कुछ उपाय जिनकी मदद से आप आसानी से जंग के निशानों को हटा सकते हैं। अगर आप साफ-सफाई से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: HerZindagi, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।