टाइल्स पर लग गए हैं गैस सिलेंडर के दाग, तो हटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर आप भी किचन के टाइल्स पर लगे गैस सिलेंडर के दाग को हमेशा के लिए हटाना चाहती हैं, तो इस लेख में बताए गए टिप्स एंड ट्रिक्स आपके काम आ सकते हैं। 
Updated:- 2022-02-14, 16:50 IST
image

जी नहीं! दाग अच्छे नहीं होते हैं। चाहें वो दाग कपड़े में लगा हो या फिर किचन के टाइल्स में लगा हो। दाग कभी कपड़ों और टाइल्स की रंगत और चमक को खराब कर सकते हैं। इसलिए समय से पहले दाग को हमेशा के लिए हटा देना ही अच्छा होता है। घर के किसी अन्य हिस्सों में या फिर किचन में रखें सिलेंडर के दाग आसानी से हटते नहीं है, तो अब घबराने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आप जिद्दी से जिद्दी गैस सिलेंडर से टाइल्स पर लगे दाग को आसानी में हटा सकती हैं।

वैसे अमूमन यह देखा जाता है कि एक ही जगह पर कई दिनों तक गैस सिलेंडर रखने से निशान पड़ जाते हैं, जिसे कई बार साफ करने के बाद भी साफ नहीं होते हैं। खैर, चलिए जानते हैं कैसे आसानी से इस दाग को खत्म किया जा सकता है।

नींबू रस का इस्तेमाल 

tips to remove cylinder marks from tiles inside

कई घरेलू कामों को आसान बनाने के लिए समय-समय पर नींबू के रस का इस्तेमाल किया जाता है। गैस सिलेंडर से टाइल्स पर लगे दाग को को भी हटाने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए एक बर्तन में एक से दो नींबू के रस के साथ एक चम्मच ब्लीच को अच्छे से मिक्स कर लीजिए और इसमें एक मग पानी डालकर मिश्रण तैयार कर लीजिए। अब इस मिश्रण को दाग वाली जगह पर अच्छे से लगा दीजिए और कुछ देर इसे ब्रश से रगड़कर अच्छे से साफ कर लीजिए। आप देखेंगे कि दाग आसानी से खत्म हो गए होंगे।

इसे भी पढ़ें: फर्नीचर पर लगे तेल के दाग को हटाने के लिए अपनाएं ये हैक्स

सिरके का इस्तेमाल 

how to remove cylinder marks from tiles insidE

एक ही जगह पर रखें-रखें गैस सिलेंडर से टाइल्स पर दाग लग जाते हैं। कभी-कभी सिलेंडर के किनारे पानी पड़ने से भी कुछ अधिक ही लाल और काले धब्बे हो जाते हैं। ऐसे में इस धब्बे को हमेशा के लिए हटाने के लिए आप सिरके का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एक बर्तन सिरका और फिटकरी के घोल को अच्छे से मिक्स कर लीजिए और दाग वाली जगह पर इस मिश्रण का अच्छे से स्प्रे करके कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। (फिटकरी के फायदेमंद) कुछ देर बाद इसे पानी से साफ कर लीजिए। इससे दाग आसानी से मिट जाएगा।

टूथपेस्ट का इस्तेमाल   

how to remove cylinder marks from tiles inside

सिर्फ दांतों को साफ करने के लिए ही नहीं टूथपेस्ट इस्तेमाल किया जाता है बल्कि, दीवार या टाइल्स पर लगे दाग को हटाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, इसके लिए टूथपेस्ट को दाग पर अच्छे से लगा दीजिए और कुछ समय के लिए वैसे ही छोड़ दीजिए। कुछ देर छोड़ने से पेस्ट दाग को जड़ में खत्म कर देता है। कुछ देर बाद ब्रश में इसे रगड़कर अच्छे से साफ कर लीजिए। इससे दाग आसानी से खत्म हो जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें: Easy Hacks: कपड़े पर लगे ग्रीस के जिद्दी दाग छुड़ाने के आसान उपाय

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल 

remove cylinder marks from tiles inside

खाना में इस्तेमाल करने के साथ-साथ बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किचन के टाइल्स में लगे सिलेंडर के दाग को हटाने के लिए आप कर सकती हैं। इसके लिए आप बेकिंग सोडा पाउडर और गुनगुने पानी का एक मिश्रण तैयार कर लीजिए और इसे किसी बोतल में भरकर दाग वाली जगह पर अच्छे से स्प्रे कर लीजिए। स्प्रे करने के बाद इसे क्लीनिंग ब्रश या कपड़े से साफ कर लीजिए। इससे दाग आसानी से हट जायेंगे।

 

इसी तरह आप किरोसिन तेल और स्प्रिट के इस्तेमाल से भी किचन के टाइल्स पर लगे गैस सिलेंडर के दाग को हमेशा के लिए हटा सकती हैं। इतना ध्यान रहे कि जहां आपने सिलेंडर रखा है, वहां अधिक पानी न गिरे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@www.staineaters.com.au,upload.wikimedia.org,cdn.risingbd.com) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।