माइक्रोवेव में रोटी गर्म करते ही हो जाती है पापड़ जैसी सख्त? चपाती को रखने का सही और आसान तरीका जानें
-1774953884726.webp)
अक्सर भागदौड़ भरी जिंदगी में हम समय बचाने के लिए बची हुई रोटियों को माइक्रोवेव में जल्दी-जल्दी गर्म कर लेते हैं, लेकिन परेशानी का सामना तब करना पड़ता आती है, जब माइक्रोवेव से निकलते ही नरम रोटी कुछ ही सेकंड में पापड़ जैसी सख्त या चमड़े जैसी खिंचने वाली हो जाती है। इसका मेन कारण माइक्रोवेव की गर्मी है जो रोटी की सारी नमी सोख लेती है। ऐसे में बता दें कि कुछ तरीकों से रोटियों को दोबारा ताजा और रुई जैसा नरम बनाया जा सकता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि माइक्रोवेव से निकली रोटी को कैसे नर्म रखें। पढ़ते हैं आगे...
माइक्रोवेव में रोटी नरम गर्म करने के 4 स्टेप्स
- रोटी को माइक्रोवेव की प्लेट पर रखने से पहले अपने हाथों में थोड़ा सा पानी लें और रोटी के दोनों तरफ हल्का सा छिड़काव करें। ध्यान रहे कि रोटी को पूरी तरह गीला नहीं करना है, बस उस पर नमी की एक हल्की परत होनी चाहिए। यह पानी माइक्रोवेव की गर्मी के बीच एक सुरक्षा चक्र का काम करेगा और रोटी को सूखने से बचाएगा।

- रोटियों को सीधे प्लेट पर रखने के बजाय, एक साफ सूती कपड़े या किचन पेपर टॉवल को हल्का गीला करें और उसमें रोटियों को लपेट दें। यह गीला कपड़ा रोटियों के चारों ओर भाप पैदा करेगा, जिससे वे गर्म होने के साथ-साथ और भी ज्यादा नरम हो जाएंगी।
इसे भी पढ़ें - चावल, गेहूं और मैदा ही नहीं ये भी हैं आटे की वैरायटी
- अगर आप कपड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो रोटियों की प्लेट के साथ माइक्रोवेव के अंदर एक छोटे कप या बाउल में थोड़ा सा पानी भरकर रख दें। जब माइक्रोवेव चलेगा, तो कप का पानी भाप बनकर उड़ेगा और अंदर के वातावरण को शुष्क नहीं होने देगा। इससे आपकी चपाती सख्त नहीं होगी।

- रोटी को कभी भी बहुत ज्यादा देर तक गर्म न करें। 2-3 रोटियों के लिए 15 से 30 सेकंड का समय काफी है। अगर आप बहुत ज्यादा रोटियां एक साथ रख रहे हैं, तो बीच-बीच में चेक करते रहें। ज्यादा देर तक गर्म करने से रोटियां च्यूई (Chewy) हो जाती हैं।
नोट - रोटियों को गर्म करने के बाद उन्हें तुरंत किसी ढक्कन वाले कैसरोल या कपड़े में लपेट कर रखें ताकि उनकी गर्माहट और कोमलता लंबे समय तक बनी रहे।
इसे भी पढ़ें -फ्रिज में रखे हुए आटे से भी बनेगी फूली-फूली और सॉफ्ट रोटी, जानें हैक्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।